मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बिकने वाले ये हैं टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स
खेती और मिट्टी के हिसाब से एमपी के किसानों के बीच किन ट्रैक्टरों की सबसे ज्यादा मांग?
भारत के प्रमुख कृषि राज्यों में मध्यप्रदेश का दूसरा स्थान माना जाता है। यहां गेहूं, सोयाबीन, चना, धान और मक्का जैसी फसलों की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। राज्य की मजबूत कृषि व्यवस्था और अलग-अलग प्रकार की मिट्टी के कारण किसानों को ऐसे ट्रैक्टरों की जरूरत होती है, जो हर तरह के खेत और कृषि कार्यों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
कीमत, माइलेज, ताकत, कम रखरखाव खर्च, लिफ्टिंग क्षमता और खेतों में उपयोगिता जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यहां के किसान महिंद्रा, स्वराज, सोनालीका, न्यू हॉलैंड और फार्मट्रैक जैसे ब्रांड्स के ट्रैक्टरों को काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश के किसानों के बीच सबसे ज्यादा मांग किन ट्रैक्टरों की है? आखिर क्यों यहां के किसानों की पसंद दूसरे राज्यों से अलग दिखाई देती है? आइए इस खास ग्राउंड रिपोर्ट में इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।
दूसरे राज्यों से क्यों अलग है मध्य प्रदेश के किसानों की पसंद?
मध्य प्रदेश में किसान ट्रैक्टर खरीदते समय केवल ब्रांड पर ही नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र की मिट्टी और खेती के प्रकार पर भी खास ध्यान देते हैं। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मिट्टी और खेती का तरीका अलग होने के कारण यहां के किसानों की जरूरतें और पसंद भी बदल जाती हैं:
- इंदौर, उज्जैन और धार जैसे मालवा क्षेत्र में भारी और गहरी काली मिट्टी पाई जाती है। ऐसी मिट्टी में खेती के लिए अधिक टॉर्क (Torque) और हॉर्सपावर (45 HP से 55 HP) वाले शक्तिशाली ट्रैक्टरों की मांग ज्यादा रहती है।
- वहीं, नर्मदापुरम और चंबल क्षेत्र में गेहूं की खेती बड़े स्तर पर होती है, जहां गहरी जुताई के साथ भारी थ्रेशर और हार्वेस्टर का उपयोग किया जाता है। इसलिए यहां किसान मजबूत PTO क्षमता वाले ट्रैक्टरों को ज्यादा पसंद करते हैं।
- सोयाबीन और खरीफ फसलों की खेती में कल्टीवेटर और सीड ड्रिल जैसे कृषि उपकरणों का उपयोग अधिक होता है। यही कारण है कि इस क्षेत्र में किफायती और कम ईंधन खपत वाले ट्रैक्टर मॉडल ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
- प्रदेश में खेती के साथ-साथ ट्रॉली और कमर्शियल उपयोग भी काफी होता है। इसलिए किसान ऐसे ट्रैक्टर चुनना पसंद करते हैं, जो कम डीजल खर्च में खेती के साथ ढुलाई और अन्य भारी कार्यों में भी दमदार प्रदर्शन दे सकें।
किन ट्रैक्टरों की सबसे ज्यादा मांग? जानिए बेस्ट मॉडल
राज्य में 45 HP से लेकर 55 HP श्रेणी के ट्रैक्टर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ये ट्रैक्टर खेती के लगभग सभी कार्यों जैसे जुताई, बुवाई, रोटावेटर चलाने, ट्रॉली खींचने और सिंचाई कार्यों के लिए आदर्श माने जाते हैं। किसानों के फीडबैक और बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, ये 5 ट्रैक्टर मॉडल्स राज्य में सबसे ज्यादा पंसद किए जाते हैं:
1. फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स
मध्य प्रदेश (MP) के ट्रैक्टर बाजार में फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स (Farmtrac 60 Powermaxx) की मांग पिछले कुछ समय में बहुत तेजी से बढ़ी है। किसान इस 55 HP श्रेणी के फार्मट्रैक ट्रैक्टर को अन्य ब्रांड्स के मुकाबले काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
- इंजन पावर: 41.01 kW (55 HP श्रेणी) की दमदार ताकत
- कम ईंधन खपत: कठिन से कठिन कार्यों में बेहतरीन माइलेज
- क्यों है सबसे अधिक डिमांड: मध्य प्रदेश के मालवा, निमाड़ और मध्य क्षेत्रों (जैसे इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद) में गहरी काली और भारी मिट्टी के लिए यह ट्रैक्टर अधिक लोकप्रिय है। इसका हाई पावर इंजन अपनी श्रेणी में सबसे बेहतरीन टॉर्क जनरेट करता है, जिससे ट्रैक्टर बिना किसी रुकावट के रोटावेटर और थ्रेशर जैसे पीटीओ चालित उपकरणों को पूरी क्षमता से चलाता है।
2. स्वराज 855 FE 4WD/ 2WD
मध्य प्रदेश के ट्रैक्टर बाजार में स्वराज 855 FE 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) केवल एक ट्रैक्टर नहीं, बल्कि किसानों के बीच एक स्टेटस सिंबल और सबसे भरोसेमंद ब्रांड बन चुका है। 33.56 kW – 37.28 kW (46-50 HP) श्रेणी में इस स्वराज ट्रैक्टर की लोकप्रियता एमपी में सबसे अधिक है।
- इंजन पावर: दमदार 3-सिलेंडर (3307 CC) इंजन, श्रेणी में शानदार पावर
- लिफ्टिंग कैपेसिटी: भारी उपकरणों के लिए 2000 kg लिफ्टिंग और सटीक सेंसिंग
- क्यों है सबसे अधिक डिमांड: एमपी के जबलपुर, शहडोल, बालाघाट और होशंगाबाद बेल्ट में स्वराज 855 FE 4WD धान की खेती के लिए सबसे पसंदीदा मॉडल बन गया है। इसका सील्ड फ्रंट एक्सल पानी और कीचड़ को इंजन या गियरबॉक्स के अंदर जाने से रोकता है। एमपी के प्रगतिशील किसान लेजर लैंड लेवलर, रीपर-बाइंडर और भारी रोटावेटर जैसे महंगे और वजनी आधुनिक उपकरणों में इस ट्रैक्टर का उपयोग कर रहे हैं।
3. न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर मध्य प्रदेश के प्रगतिशील किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय प्रीमियम ट्रैक्टरों में से एक माना जाता है। इसका 2931 CC का शक्तिशाली FPT इंजन भारी लोड में भी स्मूथ प्रदर्शन देता है, इसलिए किसान इसे “रोटावेटर का बदशाह” भी कहते हैं।
- इंजन पावर: 36.94 kW (49.5 HP) की शानदार पावर
- गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स कॉन्स्टेंट मेश
- क्यों है सबसे अधिक डिमांड: 49.5 HP श्रेणी का यह न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर अपनी इंटरनेशनल तकनीक, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज के लिए खास पहचान रखता है। इसका एडवांस हाइड्रोलिक सिस्टम, शानदार पीटीओ फीचर्स और रोटावेटर पर इसकी बेजोड़ ताकत ही इसे एमपी का सबसे लोकप्रिय प्रीमियम मॉडल बनाती है।
4. महिंद्रा 575 DI XP Plus
महिंद्रा 575 DI XP Plus मध्य प्रदेश के किसानों के बीच सबसे भरोसेमंद और “पैसा वसूल” ट्रैक्टरों में गिना जाता है। 35 kW (46.9 HP) श्रेणी का यह ट्रैक्टर दमदार ELS इंजन, शानदार माइलेज और मजबूत टॉर्क के कारण काली मिट्टी वाले क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन देता है।
- लिफ्टिंग क्षमता: ट्रैक्टर की 1500 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता और ADDC हाइड्रोलिक्स खेती के आधुनिक उपकरणों के साथ बेहतर काम करने में मदद करते हैं।
- PTO पावर: इसमें 31.2 kW (42 एचपी) का शक्तिशाली पीटीओ पावर है, जिससे रोटावेटर, थ्रेशर, कल्टीवेटर और वाटर पंप जैसे उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं।
- क्यों है सबसे अधिक डिमांड: कम डीजल खर्च, 6 साल की वारंटी और मजबूत सर्विस नेटवर्क की वजह से यह महिंद्रा ट्रैक्टर खेती, ढुलाई और कमर्शियल उपयोग में मध्य प्रदेश के छोटे से लेकर बड़े किसानों तक की पहली पसंद बना हुआ है। मालवा, भोपाल, इंदौर और चंबल क्षेत्र की सख्त और गहरी काली मिट्टी में सोयाबीन, गेहूं और चने की खेती के लिए किसान इस ट्रैक्टर का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।
5. स्वराज 744 XT
वैसे तो स्वराज का 855 मॉडल भारी कृषि कार्यों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन 29.82-37.28 किलोवाट (41-50 HP) की श्रेणी में स्वराज 744 XT ने मध्यप्रदेश के किसानों के बीच एक अलग ही जगह बना ली है। इस ट्रैक्टर को खास तौर पर उन किसानों के लिए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत और कम डीजल खर्च में अधिक ताकत चाहते हैं।
- जबरदस्त बैकअप टॉर्क: 3478 CC का विशाल 3-सिलेंडर इंजन जबरदस्त टॉर्क देता है
- इंजन पावर: 41 HP - 50 HP
- क्यों है पसंद: यह ट्रैक्टर अपनी मल्टी-स्पीड' और 'रिवर्स पीटीओ के कारण थ्रेशर और रीपर जैसे कृषि उपकरणों के लिए युवा किसानों की पसंद बन रहा है। कृषि उपकरणों के साथ-साथ इसका उपयोग कमर्शियल ढुलाई (रेत, गिट्टी आदि) में काफी किया जाता है।
मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रही है आधुनिक ट्रैक्टरों की मांग
पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश के किसानों में एडवांस फीचर्स वाले 4-व्हील ड्राइव (4WD) ट्रैक्टरों के प्रति आकर्षण तेजी से बढ़ा है। विशेषकर धान उगाने वाले क्षेत्रों (जैसे जबलपुर, बालाघाट) में कीचड़ (पडलिंग) के काम के लिए और मालवा की सख्त मिट्टी में गहरी जुताई के लिए किसान अब 4WD मॉडल को प्राथमिकता दे रहे हैं। खेती में आधुनिक कृषि उपकरणों के बढ़ते उपयोग ने भी शक्तिशाली ट्रैक्टरों की मांग को बढ़ाया है।
विशेषज्ञ की राय: यदि आप मध्य प्रदेश में नया ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो अपने क्षेत्र की मिट्टी और खेती का प्रकार जरूर देखें। यदि मिट्टी हल्की है तो 47 HP का महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस या स्वराज 744 एक्सटी बेस्ट है, लेकिन यदि आप काली मिट्टी में रोटावेटर चलाना चाहते हैं, तो स्वराज 855, हॉलैंड 3630 TX super या फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स जैसे 50-55 HP श्रेणी के ट्रैक्टर ही सबसे उपयुक्त विकल्प साबित होंगे।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
सोलर ड्रायर पर 1.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता
भारत के 5 सबसे अच्छे 45 HP ट्रैक्टर, जानें कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी रिपोर्ट
इसे भी पढ़ें
किसानों के लिए गन्ना बीज पर ₹310 सब्सिडी, कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल