जानें, आधुनिक तकनीक से लैस 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के फीचर, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां आधी आबादी कृषि कार्यों से किसी न किसी प्रकार से जुड़ी हुई है। देश की जीडीपी में भी कृषि का योगदान कोरोना महामारी के बाद से 17.8% से बढ़कर 20% के लगभग हो चुका है। ट्रैक्टर कृषि कार्य में प्रयोग होने वाला बहुत ही जरूरी उपकरण है। ट्रैक्टर से कृषि संबंधित कार्य तो किए ही जा सकते हैं, साथ साथ इसे व्यवसायिक उपयोग में भी लाया जा सकता है। सामान की ढुलाई, खेत की जुताई, और इसके अतिरिक्त कई कृषि संबंधित कार्य जैसे थ्रेसिंग, बिजाई आदि के उपकरण लगाकर ट्रैक्टर से किए जा सकते हैं। इसी वजह से कृषि उपकरण के क्षेत्र में ट्रैक्टर को एक आधारभूत उपकरण माना गया है। आज हम आपको इस ब्लॉग में 10 सबसे बेहतरीन 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर्स के बारे में बताएंगे।
2 डब्ल्यू डी का अर्थ है, टू व्हील ड्राइव यानि ऐसा ट्रैक्टर जिसका इंजन सिर्फ पीछे के दो चक्के पर ही अपना बल लगाता हो। और आगे के दो पहिए बस ट्रैक्टर को दिशा देने और ट्रैक्टर को चलने के लिए यांत्रिक सहारा देने के रूप में काम करते हैं। जबकि 4 डब्ल्यू डी ट्रैक्टर ऐसा ट्रैक्टर है, जिसके चारों पहिए पर इंजन का नियंत्रण रहता है और चारों पहियों पर बल लगाया जा सकता है। 4 डब्ल्यू डी ट्रैक्टर 2डब्ल्यू डी ट्रैक्टर से महंगा होता है। लेकिन कई किसान 4 डब्ल्यू डी ट्रैक्टर की खासियत को देखते हुए अपनी जरूरत के हिसाब से ट्रैक्टर लेते हैं। धान की खेती के लिए गदला और अन्य पावरफुल काम के लिए फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर को प्राथमिकता दी जाती है। तो आइए जानते हैं ऐसे 10 बेहतरीन फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर्स के बारे में सबकुछ।

स्वराज का ये ट्रैक्टर एक मध्यम स्तरीय ट्रैक्टर मॉडल है, जिसे आसानी से व्यापक स्तर पर कृषि कार्यों के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। इस ट्रैक्टर से कृषि संबंधित कार्य जैसे जुताई, बुआई, थ्रेसिंग, मिट्टी की ढुलाई, या उत्पाद को मंडी तक ले जाने, और इसके अतिरिक्त भी कई अन्य कृषि आधारित कार्यों के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। इस ट्रैक्टर ने कम कीमत और अधिक कार्य करने की क्षमता के कारण भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। साथ ही फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर के क्षेत्र में किफायती होने के साथ साथ बेहतरीन प्रदर्शन और अच्छा माइलेज प्रदान करता है। उचित मूल्य पर अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आने वाला ये ट्रैक्टर अधिकांश कृषि संबंधित कार्यों को संभालने में सक्षम है। इसमें शक्तिशाली 3 स्टेज वेट एयर क्लीनर इंजन का सपोर्ट है।
इसकी कुछ विशेषताएं इस प्रकार हैं।
कीमत की बात करें तो इसके प्रदर्शन की तुलना में ये किफायती मूल्य पर आता है, भारत में स्वराज 744 एफ ई 4 डब्ल्यू डी की कीमत 8 लाख 20 हजार से लेकर 8 लाख 55 हजार के रेंज में है। कीमतें अलग अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकती है।

महिंद्रा के सबसे बेहतरीन फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर के रूप में महिंद्रा युवो 585 मैट ने भारतीय किसानों के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल की है। महिंद्रा भारत की एक बड़ी कंपनी है और इसके उत्पाद काफी मजबूत और शक्तिशाली है और दुनिया भर में इनका व्यापार है। अच्छे अच्छे इनोवेटिव उत्पाद लाने वाली महिंद्रा का युवो 585 मैट ट्रैक्टर मॉडल 49.3 हॉर्स पावर शक्ति के साथ मार्केट में उपलब्ध है, यह भी एक मीडियम ड्यूटी का ट्रैक्टर माना जाता है, जिससे सारे कृषि कार्य बुआई, जुताई, ढुलाई आदि संपन्न कराए जा सकते हैं। काम करने की असाधारण क्षमता के साथ आने वाला
इस ट्रैक्टर की कुछ विशेषताएं इस प्रकार है।
ऑयल इमर्सेड ब्रेक, अच्छी टैंक क्षमता, और कम खपत ईंधन क्षमता, और सॉलिड इंजन के साथ आने वाले इस बेहतरीन ट्रैक्टर की कीमत भारतीय बाजार में 7 लाख 60 हजार से 7 लाख 90 हजार के रेंज में है। काफी बजट फ्रेंडली ट्रैक्टर होने और अच्छे काम करने की क्षमता के वजह से इस मॉडल ने भारतीय किसानों के बीच काफी प्रसिद्धि हासिल की है।

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर मॉडल एक अच्छे शक्तिशाली 60 एचपी के इंजन के साथ आता है। स्वराज के कई ट्रैक्टर्स भारत के करोड़ों किसानों द्वारा पसंद किए जाते हैं जिसकी बड़ी वजह अच्छी माइलेज, कम ईंधन खपत क्षमता और शक्तिशाली इंजन है। स्वराज का ये मॉडल अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। और भारतीय किसानों के बीच किफायती दाम और अच्छे परफॉर्मेंस की वजह से प्रसिद्ध हुआ है। स्वराज के 963 एफई मॉडल से भी कृषि संबंधी सारे कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। इस ट्रैक्टर से गदलीकरण, खुदाई, जुताई, ढुलाई, बिजाई, रोपाई, आदि सारे कृषि कार्य किए जा सकते हैं। साथ ही अच्छे हाइड्रोलिक लोड उठाने की क्षमता और ट्रॉली भार को उठाने की क्षमता की वजह से उत्पाद को मंडी आदि में ले जाने या किसी भी प्रकार के ढुलाई कार्य में कोई बाधा नहीं होती है। इस प्रकार अपनी गुणवत्ता की वजह से यह ट्रैक्टर भारतीय किसानों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हुआ है। चलिए अब इस ट्रैक्टर की विशेषता,क्षमता, कीमत, फीचर्स सभी पर एक नजर डालते हैं।
विशेषता :
कीमत और क्वालिटी फीचर्स
इस बेहतरीन ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन को देखते हुए यदि कीमत की बात करें तो यह किफायती जरूर है, क्योंकि इसकी क्षमता सामान्य ट्रैक्टर से कहीं अधिक है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 8 लाख 40 हजार से 10 लाख 50 हजार के रेंज में है।

मीडियम ड्यूटी ट्रैक्टर के रूप में पहचान बनाने वाला स्वराज का ये ट्रैक्टर मॉडल अपने असाधारण प्रदर्शन की वजह से भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय हुआ है। ये मॉडल ना सिर्फ किफायती माइलेज और कम कीमत और अच्छी ईंधन क्षमता प्रदान करता है, बल्कि काम में भी यह किसी ट्रैक्टर से कम नहीं, एक अच्छे शक्तिशाली इंजन लगे होने की वजह से यह कृषि संबंधित सारे कार्य जैसे बिजाई, रोपाई, ढुलाई, कटाई आदि को कर पाने में सक्षम है। नवीन सुविधाओं से लैस होने और कई अच्छे फीचर्स की वजह से, और कम ईंधन खपत में अधिक कार्य करने की वजह से किसानों के लिए इस ट्रैक्टर को लेना फायदे का सौदा है।
कीमत और फीचर्स
इतने अच्छे स्पेसिफिकेशन को देखते हुए इस ट्रैक्टर की कीमत भी वैल्यू फॉर मनी है, यानि जिस तरह की कीमत उस तरह का कार्य। स्वराज 855 एफ ई 4 डब्ल्यू डी ट्रैक्टर की कीमत भारत में 7 लाख 80 हजार से 9 लाख 89 हजार के रेंज में है। कीमतें अलग अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकती है।

50 हॉर्स पावर की क्षमता के साथ आने वाला ये शक्तिशाली ट्रैक्टर अपने असाधारण प्रदर्शन की वजह से भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। जॉन डियर ट्रैक्टर का ये मॉडल मीडियम ड्यूटी ट्रैक्टर की श्रेणी में आता है, इससे कृषि संबंधित लगभग सारे कार्य किए जा सकते हैं। इस ट्रैक्टर से गदलीकरण, बुआई, कटाई, जुताई, ढुलाई आदि कार्य किए जा सकते हैं, साथ ही व्यवसायिक कार्यों के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है। कई अच्छे अच्छे आधुनिक फीचर्स के साथ इस ट्रैक्टर के आने की वजह से यह अपने कार्य को बड़ी ही आसानी से कर लेता है, साथ ही अच्छी कम ईंधन खपत और अच्छे माइलेज और टिकाऊ होने की वजह से यह ट्रैक्टर मॉडल किसानों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हुआ है। इसके कुछ कुछ विशेषताएं इस प्रकार हैं।
कीमत, फीचर्स और विशेषताएं
इतने बेहतरीन स्पेसिफिकेशन को देखते हुए यदि भारत में जॉन डियर 5210 गियर प्रो के कीमत की बात करें तो यह काफी किफायती है। भारत में इसके कीमत की रेंज 7 लाख 99 हजार से 8 लाख 90 हजार तक के बीच की है। स्पेसिफिकेशन को देखते हुए यह कीमत सही भी है।

हेवी ड्यूटी वाले इस ट्रैक्टर की इतनी सारी खासियत है कि जो किसानों को इसे खरीदने के लिए मजबूर करती है। हां ये मॉडल थोड़ा महंगा है, लेकिन प्रीत 10049 की विशेषताएं एवं फीचर्स इस तरह की हैं। कि किसान इस महंगे ट्रैक्टर को भी खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं। अच्छे प्रदर्शन की वजह से यह ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ है। कृषि संबंधित सारे के सारे कार्य इस ट्रैक्टर की सहायता से किए जा सकते हैं। जुताई, ढुलाई, कटाई, बुआई आदि जैसे कार्य तो बड़ी ही आसानी से किए जा सकते हैं। काफी दमदार इंजन होने की वजह से धान की खेती में गहरा से गहरा गदला इस ट्रैक्टर के माध्यम से बनाया जा सकता है। आइए इसके फीचर्स और कीमत पर एक विशेष नजर डाल लेते हैं।
फीचर्स एवं कीमत
अब इस दमदार ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो यह भारत में 17 लाख 80 हजार और 19 लाख 50 हजार के रेंज में है। अलग अलग लोकेशन के लिए कीमतें अलग भी हो सकती है। इसके स्पेसिफिकेशन को देखते हुए किसान इतनी कीमत देने को भी सहर्ष तैयार होते हैं। इसके स्पेसिफिकेशन को देखते हुए किसान इतनी कीमत देने को भी सहर्ष तैयार होते हैं।

ऐस डीआई 4 डब्ल्यू डी ट्रैक्टर भी एक हेवी ड्यूटी ट्रैक्टर है। इस दमदार ट्रैक्टर से दमदार कार्य भी किए जा सकते हैं। अपने शक्तिशाली इंजन और असाधारण प्रदर्शन से भारतीय किसानों के बीच इस ट्रैक्टर को काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। ऐस डीआई 6500 मॉडल फील्ड पर काफी किफायती माइलेज प्रदान करता है। जिससे किसानों को आर्थिक सपोर्ट मिलती है, साथ ही अपने असाधारण कार्य क्षमता से खेती सम्बन्धित ट्रैक्टर से जुड़े सारे कार्यों को करने में भी सक्षम है। कई सारी कृषक गतिविधियां जैसे बिजाई, कटाई, ढुलाई, आदि को बड़ी ही आसानी से कर सकता है। बेहतरीन शक्ति की वजह से धान की खेती में प्रयुक्त होने वाले ट्रैक्टर में इसका अच्छा प्रयोग माना जाता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।
स्पेसिफिकेशन और कीमत
इसके स्पेसिफिकेशन को देखते हुए इसकी कीमत काफी कम मानी जा सकती है। क्योंकि ये हेवी ड्यूटी ट्रैक्टर भारत में मात्र 7 लाख 35 हजार से 8 लाख 75 हजार के रेंज में आता है। ये ट्रैक्टर वाकई बहुत किफायती माना जा सकता है।

इस हेवी ड्यूटी ट्रैक्टर की बीते कुछ सालों में लोकप्रियता काफी बढ़ी है। फार्मट्रैक का ये ट्रैक्टर मॉडल असाधारण प्रदर्शन प्रदान करता है। इससे खेती से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य जैसे बिजाई, रोपाई, ढुलाई, कटाई आदि आसानी से किए जा सकते हैं। शक्तिशाली इंजन क्षमता और बेहतर ग्रिप होने की वजह से यह गदलीकरण कार्य के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है। साथ ही किफायती माइलेज की वजह से यह किसानों को आर्थिक सहायता भी देता है और इस प्रकार खेती को लाभकारी बनाने में मदद करता है। इसमें लगे बेहतरीन गुणवत्ता का पार्ट इसे टिकाऊ बनाता है और आंतरिक और बाहरी दोनो तौर पर ट्रैक्टर के मजबूत होने की वजह से यह अपना कार्य बड़ी ही आसानी से कर पाता है। इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत पर एक नजर डालते हैं।
स्पेसिफिकेशन और कीमत
इस बेहतरीन स्पेसिफिकेशन वाले ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो वाकई जायज कीमत है। भारत में इस ट्रैक्टर के कीमत की रेंज 8 लाख 40 हजार से 9 लाख 90 हजार के बीच है।

प्रीत 9049 एसी एक हेवी ड्यूटी ट्रैक्टर माना जाता है, हालांकि इसकी कीमत कई किसानों के बजट के बाहर हो सकती है। लेकिन जब आप इस लाजवाब ट्रैक्टर के बारे में जानेंगे तो इस ट्रैक्टर का कीमत आपको जायज लगने लगेगा। बड़ा ही शानदार – जानदार और प्यारा ट्रैक्टर इसे फार्मिंग इंडस्ट्रीज में माना जाता है और भारतीय किसानों के बीच इसने काफी लोकप्रियता हासिल की है। इससे खेती में ट्रैक्टर से संबंधित सभी कार्यों के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। बुआई, जुताई, ढुलाई, बिजाई आदि कार्यों को उपकरण की सहायता से ये ट्रैक्टर बड़ा आसानी से कर पाता है और किफायती माइलेज देने की वजह से किसानों को आर्थिक रूप से काफी सहायता करता है। इस प्रकार यह कृषि को लाभकारी बनाने में भी मदद करता है। चलिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं।
स्पेसिफिकेशन और कीमत
इस बेहतरीन स्पेसिफिकेशन वाले ट्रैक्टर के कीमत की बात करें तो यह 20 लाख 20 हजार से 22 लाख 10 हजार के रेंज में है। अलग अलग जगहों पर इसकी कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। इसके स्पेसिफिकेशन को देखते हुए ये कीमत बिलकुल जायज लगती है।

50 हॉर्स पावर इंजन क्षमता वाले मध्यम ड्यूटी ट्रैक्टर का ये 4 डब्ल्यू डी मॉडल किसानों के बीच काफी प्रसिद्ध हुआ है। अपने असाधारण प्रदर्शन और काफी अच्छी माइलेज की वजह से यह किसान को आर्थिक सहायता भी प्रदान करता है, और कृषि को लाभकारी बनाने में मदद करता है। इससे खेती संबंधित अधिकांश कार्य जैसे बिजाई, रोपाई, ढुलाई, कटाई, थ्रेसिंग आदि किया जा सकता है। आधुनिक फीचर से लैस ये ट्रैक्टर फसल की गुणवत्ता को भी बेहतर करता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन पर कीमत पर एक नजर डाल लेते हैं।
स्पेसिफिकेशन और कीमत
बेहतरीन स्पेसिफिकेशन वाले इस ट्रैक्टर की कीमत भी किफायती है। कुल मिला कर यह ट्रैक्टर किसानों को कम कीमत और अधिक प्रदर्शन वाला विकल्प प्रदान करता है। भारत में इस ट्रैक्टर की कीमत 10 लाख 70 हजार और 11 लाख 65 हजार के रेंज में है।
ये रही टॉप 10 4 डब्ल्यू डी ट्रैक्टर, आशा है कि इस ब्लॉग से आपको 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर खरीदने में काफी मदद मिलेगा। जानकारी यदि अच्छी लगी हो तो शेयर करें और कमेंट के माध्यम से हमें अपना फीडबैक जरूर दें। ट्रैक्टरगुरु पर अपना कीमती समय देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद..।
संबंधित पोस्ट:
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
महिंद्रा 575 DI XP Plus Smart LIFT तकनीक क्या है? जानें फायदे
Top 3 AutoNxt Electric Tractors in India: Price, HP and Performance
Farmtrac 60 Classic के फायदे और कमियां, खरीदने से पहले जानें।
बासमती धान-चावल के भाव में तेजी-मंदी, नई आवक का दबाव बढ़ा
PMFBY Bihar: 18 फसलों का बीमा शुरू, जानें आवेदन की अंतिम तारीख
छत्तीसगढ़ के किसानों को डबल तोहफा: धान पर ₹13,839 प्रति एकड़ सहायता, गन्ना भी हुआ महंगा
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये