गन्ना-धान किसानों की पसंद: आयशर 251 स्पेशल कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर

गन्ना-धान किसानों की पसंद: आयशर 251 स्पेशल कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

गन्ना और धान की खेती के लिए आयशर 251 ट्रैक्टर क्यों है शानदार विकल्प? जानें पूरी जानकारी

छोटे खेतों, संकरी फसल कतारों और हल्के कृषि कार्यों के लिए कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर काफी उपयोगी साबित होते हैं। अगर आप छोटे या मध्यम आकर के खेतों के लिए ऐसे ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, जो कम जगह में आसानी से चल सके और रोजमर्रा के कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त पावर दे, तो आयशर 251 आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

लगभग 23 एचपी श्रेणी का यह ट्रैक्टर जुताई, कल्टीवेशन, रोटावेटर और दूसरे कृषि कार्यों के लिए अच्छा प्रदर्शन देता है। इसमें 2-सिलेंडर सिम्पसन इंजन, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स और 700 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है, जो इसे खेती के साथ-साथ बागवानी से जुड़े कामों के लिए भी उपयोगी बनाती है। 

अपने कॉम्पैक्ट साइज और आसान हैंडलिंग के कारण यह गन्ने की संकरी कतारों और छोटे धान के खेतों में काम करने के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है, जहां बड़े ट्रैक्टरों को मोड़ने और चलाने में परेशानी होती है। आइए जानते हैं 23 एचपी श्रेणी के आयशर 251 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, कीमत और यह किन किसानों का खास विकल्प बन सकता है।

आयशर 251 ट्रैक्टर: इंजन और परफॉर्मेंस

आयशर 251 में 23 एचपी श्रेणी का 2-सिलेंडर, 1290 सीसी का वाटर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो छोटे और मध्यम खेती कार्यों के लिए पर्याप्त पवार जनरेट करता है। इनलाइन फ्यूल फ्यूल इंजेक्शन पंप के साथ यह इंजन स्थिर और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। छोटे (मिनी और कॉम्पैक्ट) साइज की वजह इसका इस्तेमाल छोटे खेतों में जुताई, कल्टीवेशन, बुवाई से जुड़े सहायक काम और ट्रॉली ढुलाई जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए किया जा सकता है।

आयशर 251 ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

आयशर 251 मिनी ट्रैक्टर में सिंगल क्लच के साथ पार्शियल कॉन्स्टेंट-मेश गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर विकल्प मिलते हैं, जिससे किसान खेत की स्थिति और काम के हिसाब से सही गियर चुन सकते हैं। इसकी अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड करीब 23.55 किमी/घंटा है, जो खेत के काम के साथ-साथ ट्रॉली परिवहन के लिए भी उपयोगी हो सकती है।

आयशर 251 ट्रैक्टर पीटीओ

इस ट्रैक्टर में लाइव, 6-स्प्लाइंड शाफ्ट वाला 2-स्पीड पीटीओ मिलता है, जो 1642 इंजन रेटेड आरपीएम (ERPM) और 2198 ERPM पर 540 RPM की गति से काम करता है। इससे यह राटावेटर, स्प्रेयर, वॉटर पंप और कई तरह के PTO संचालित छोटे कृषि उपकरणों को चलाने में सक्षम है।

आयशर 251 मिनी ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

आयशर 251 कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर में 700 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है, जो छोटे और मध्यम आकार के कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त है। इसमें ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल के साथ कॉम्बी बॉल CAT-II 3-पॉइंट लिंकेज दिया गया है, जिससे किसान अलग-अलग कृषि उपकरणों को आसानी से जोड़कर काम कर सकते हैं।

आयशर 251 ट्रैक्टर में ब्रेक्स और स्टीयरिंग

इसमें ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स (OIB) दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग और नियंत्रण में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें पावर स्टीयरिंग की सुविधा मिलती है, जिससे संकरी जगहों और फसल की कतारों के बीच ट्रैक्टर को आसानी से मोड़ा जा सकता है। इसमें मैकेनिकल स्टीयरिंग का विकल्प भी उपलब्ध है, जिससे किसान अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।

आयशर 251 मिनी ट्रैक्टर की कीमत 

2026 में आयशर 251 की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹4 लाख से ₹4.70 लाख के बीच है। हालांकि, राज्य, डीलर और वेरिएंट के अनुसार कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है। वहीं, ऑन-रोड कीमत में RTO, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क जुड़ने के कारण अलग हो सकती है। ट्रैक्टर की सटीक ऑन-रोड कीमत जानने के लिए अपने नजदीकी आयशर डीलर से संपर्क करें।

आयशर 251 ट्रैक्टर: गन्ना और धान की खेती के लिए कैसे उपयोगी है?

  • बहुउपयोगी: यह जुताई, कल्टीवेशन, स्प्रेइंग और हल्की ढुलाई जैसे कार्यों के लिए भी उपयुक्त।
  • कॉम्पैक्ट डिजाइन: इसे गन्ने की संकरी कतारों के बीच आसानी से चलाया जा सकता है। इससे फसल को नुकसान पहुंचाए बिना खरपतवार नियंत्रण, मिट्टी चढ़ाने और स्प्रेयर से छिड़काव जैसे इंटरकल्चर कार्य किए जा सकते हैं।
  • आसान मैन्यूवरेबिलिटी: छोटा टर्निंग रेडियस होने से धान के छोटे और असमान आकार के खेतों में मोड़ना आसान होता है।
  • किफायती संचालन: छोटे इंजन साइज के कारण ईंधन की खपत कम होती है, जिससे रोजमर्रा के इंटरकल्चर कार्यों की लागत घटती है। 

निष्कर्ष: किन किसानों के लिए है उपयोगी

  • गन्ना और धान उत्पादक छोटे किसान: जिनके पास छोटे खेत हैं और संकरी फसल कतारों के बीच काम करने के लिए कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर की जरूरत है।
  • सीमांत और छोटे किसान: जिनका बजट सीमित है और वे हल्के से रोजमर्रा के कृषि कार्यों के लिए किफायती ट्रैक्टर चाहते हैं।
  • इंटरकल्चर और निराई-गुड़ाई करने वाले किसान: जिन्हें फसल की कतारों के बीच बार-बार ट्रैक्टर चलाने की जरूरत होती है।
  • अतिरिक्त ट्रैक्टर चाहने वाले किसान: जो बड़े ट्रैक्टर के साथ हल्के कृषि कार्यों के लिए एक कॉम्पैक्ट और आसानी से चलने वाला ट्रैक्टर रखना चाहते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
John Deere
Farmtrac
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Tafe
Preet
Trakstar
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
ACE
Escorts
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

3532 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

N/A cc 50 HP

For Price Click Here