स्वराज 744 XT - सख्त काली/पत्थर मिट्टी के लिए दमदार 50 HP ट्रैक्टर

स्वराज 744 XT - सख्त काली/पत्थर मिट्टी के लिए दमदार 50 HP ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

सख्त काली मिट्टी में खेती के लिए पावरफुल ट्रैक्टर, स्वराज 744 XT के फीचर्स और उपयोग की पूरी जानकारी

सख्त और पत्थर जैसी कठोर मिट्टी वाले खेत में कल्टीवेटर और रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ जैसे भारी कृषि उपकरण चलाना हमेशा चुनौतीपूर्ण काम रहा है। इसलिए किसानों को ऐसे ट्रैक्टर की जरूरत होती है, जिसमें दमदार इंजन, ज्यादा वजन और बेहतर खींचने की क्षमता हो। इस मामले में स्वराज के 744 XT (Swaraj 744 XT) को असली योद्धा माना जाता है। 46 से 50 HP श्रेणी का यह ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे कठोर मिट्टी वाले राज्यों में पिछले कुछ वर्षों से किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। 

स्वराज ने इस ट्रैक्टर को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया है कि यह कठोर मिट्‌टी की गहरी जुताई से लेकर फसलों की बुवाई तक सभी भारी काम आसानी से संभाल लेता है। मजबूत पकड़, दमदार इंजन और बेहतर खींचने की क्षमता इस ट्रैक्टर की खास पहचान है। अगर आप किफायती कीमत में 55 HP जैसी कार्यक्षमता वाला 50 HP श्रेणी का ट्रैक्टर खरीदना चाहते, तो स्वराज 744 एक्सटी (Swaraj 744 XT) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स और उपयोग के बारे में।

कठिन जमीन पर काम करने के लिए क्यों हैं भरोसेमंद?

कठोर मिट्टी वाली भूमि पर कल्टीवेटर और रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ जैसे भारी कृषि उपकरण चलाना किसानों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है। ऐसे हालात में साधारण ट्रैक्टरों के रेटेड RPM अचानक गिरने लगते हैं और कई बार इंजन बंद होने जैसी समस्या भी सामने आ जाती है। इसका बड़ा इंजन कम डीजल खर्च में अधिक ताकत और बेहतर टॉर्क प्रदान करता है। इसकी वजह से यह ट्रैक्टर भारी उपकरणों को बिना RPM गिराए आसानी से खींचता रहता है। स्वराज 744 XT में 3478 CC का पावरफुल इंजन, मल्टी-स्पीड रिवर्स PTO, 2000kgf क्षमता की एडवांस लाइव हाइड्रोलिक सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे कठिन जमीन पर काम करने के लिए एक भरोसेमंद और दमदार ट्रैक्टर बनाते हैं।

स्वराज 744 XT : फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इस ट्रैक्टर को 'XT' यानी 'एक्स्ट्रा टेक्नोलॉजी और एक्स्ट्रा पावर' के साथ डिजाइन किया गया है। इसके इंजन की ताकत ही इसकी सबसे बड़ी यूएसपी (यूनिक सेलिंग पॉइंट) है: 

फीचर्स

स्पेसिफिकेशन

हॉर्सपावर रेंज (HP)

33.56–37.28 kW (46–50 HP)

इंजन कैपेसिटी (cm³)

3478 CC

सिलेंडरों की संख्या

3 सिलेंडर

गियर बॉक्स

स्टैंडर्ड: 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर (सेंटर शिफ्ट लीवर्स), वैकल्पिक- साइड शिफ्ट गियर लीवर्स

क्लच

मानक: सिंगल क्लच, वैकल्पिक - डुअल क्लच / डबल क्लच (इंडिपेंडेंट पीटीओ क्लच लीवर)

ब्रेक

ऑयल इमर्स्ड ब्रेक (OIB)

स्टीयरिंग

मैकेनिकल/ वैकल्पिक- पावर स्टीयरिंग

बड़े और दमदार इंजन के साथ जबरदस्त खींचने की क्षमता

सख्त और पत्थर जैसी कठोर मिट्टी वाले इलाकों में गहराई से जुताई करने के लिए ट्रैक्टर को भारी टॉर्क (खींचने की ताकत) की जरूरत होती है। स्वराज 744 XT में 3478 CC का विशाल 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो अपनी 50 हॉर्स पावर (HP) की श्रेणी में सबसे बड़े इंजन में से एक है। बड़े इंजन की वजह से यह ट्रैक्टर 2000 रेटेड RPM पर भी शानदार बैकअप टॉर्क देता है, जिसके कारण ट्रैक्टर खेत में कल्टीवेटर या डिस्क हैरो चलाते समय कठोर मिट्टी आने पर भी यह बिना दबे आसानी से मिट्टी को चीरते हुए लगातार आगे बढ़ता रहता है। 

इसलिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों के किसान पारंपरिक 40-45 HP ट्रैक्टरों की तुलना में Swaraj 744 XT जैसे हाई-डिस्प्लेसमेंट ट्रैक्टर पर ज्यादा भरोसा करते हैं। 

दमदार हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता

सोयाबीन, कपास, चना और गेहूं की खेती से पहले मिट्‌टी की गहरी जुताई करना बेहद जरूरी होता है, जिसके लिए मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता वाले ट्रैक्टर की जरूरत पड़ती है। स्वराज 744 एक्सटी में 2000 किलोग्राम तक शानदार लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। साथ ही इसमें ADDC (ऑटोमैटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल) तकनीक दी गई है, जो मिट्टी की कठोरता के अनुसार हल की गहराई को अपने आप संतुलित बनाए रखती है। इससे जुताई एक समान होती है और किसान को बेहतर परिणाम मिलते हैं। 9 या 11 टाइन वाले भारी कल्टीवेटर के साथ इसके बड़े 14.9 x 28 रियर टायर शानदार पकड़ (ग्रिप) प्रदान करते हैं, जिससे स्लिपेज बहुत कम होती है और ट्रैक्टर लगातार दमदार प्रदर्शन देता है। 

मल्टी-स्पीड और रिवर्स PTO: रोटावेटर और थ्रेशर पर दमदार परफॉर्मेंस

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में फसल कटाई के बाद थ्रेशर (क्रेसर) जैसे कृषि कार्य बड़े पैमाने पर किए जाते हैं। ऐसे कामों के लिए स्वराज 744 XT की 44 HP पीटीओ पावर किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होती है। स्वराज के इस मॉडल में 540/540 PTO प्रकार के साथ 4 मल्टी-स्पीड फॉरवर्ड और 1 रिवर्स PTO स्पीड का विकल्प मिलता है। यह ट्रैक्टर अपनी शानदार पीटीओ स्पीड की बदौलत रोटावेटर और थ्रेशर जैसे पीटीओ से चलने वाले उपकरणों को स्मूथली चलाता है। 

नज़दीकी भरोसेमंद डीलर और बेस्ट ऑफर देखें

स्वराज 744 XT के लिए आप अपने राज्य और क्षेत्र के अनुसार भरोसेमंद डीलर से संपर्क करना चाहते हैं, तो ट्रैक्टर Dealer UP (उत्तर प्रदेश), ट्रैक्टर Dealer MP (मध्य प्रदेश) या ट्रैक्टर Dealer Rajasthan (राजस्थान) पर क्लिक करके नजदीकी डीलर देखें। साथ ही डीलरशिप पर इस ट्रैक्टर के लिए उपलब्ध फाइनेंस विकल्प (EMI/फाइनेंस कैलकुलेटर) जानें और अपने लिए बेहतर EMI ऑफर चुनें । 

स्वराज 744 XT: आराम और आधुनिक फीचर्स

पुराने मॉडलों की तुलना में स्वराज 744 XT में किसानों की सुविधा और आराम का खास ध्यान रखा गया है। इसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो लंबे समय तक खेती के काम को आसान और आरामदायक बनाते हैं:

  • इसमें साइड-शिफ्ट गियर लीवर दिया गया है, जिससे ड्राइवर के पैरों के पास ज्यादा खुली जगह (फ्लैट प्लेटफॉर्म) मिल जाती है। 
  • आरामदायक सीट और स्मूथ पावर स्टीयरिंग की मदद से किसान 10 से 12 घंटे तक लगातार खेत में आसानी से काम कर सकते हैं।
  • इस ट्रैक्टर का सॉलिड और हैवी-ड्यूटी एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल इसे भारी कार्यों के लिए और भी मजबूत बनाता है। 
  • इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक्स (ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक्स-OIB) दिए गए हैं, जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर भारी लोड के साथ भी शानदार ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। 
  • इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी अच्छा है, जिससे यह धान के कीचड़ भरे खेतों में पडलिंग (Puddling) और ऊंचे-नीचे रास्तों में भी आसानी से काम कर पाता है।

शानदार रीसेल वैल्यू और आसान मेंटेनेंस

स्वराज 744 XT के स्पेयर पार्ट्स देश के हर छोटे-बड़े गाँव और कस्बे में आसानी से और सस्ते दामों पर मिल जाते हैं। इसके अलावा, पुराने ट्रैक्टरों के बाजार में इस मॉडल की मांग बहुत ज्यादा है, जिससे किसानों को भविष्य में इसकी शानदार रीसेल वैल्यू (बिक्री मूल्य) मिलती है। 

निष्कर्ष

स्वराज 744 XT किसानों के लिए एक "ऑल-राउंडर" पैकेज है। यह 46-50 एचपी श्रेणी में कम डीजल खर्च के साथ 55 HP वाले ट्रैक्टरों का काम करके देता है। चाहे सख्त मिट्टी में कल्टीवेटर चलाना हो, थ्रेशर पर गेहूं की मड़ाई करनी हो, या मंडी तक अनाज से भरी ट्रॉली की खींचाई करना हो यह मॉडल हर कृषि कार्य में दमदार और भरोसेमंद प्रदर्शन देता है। स्वराज ट्रैक्टर्स के इस 46-50 एचपी रेंज के ट्रैक्टर की कीमत ₹ 6.95 लाख से ₹ 7.47 लाख (एक्स-शोरूम) है। यदि आप मजबूत इंजन, बेहतर खींचने की क्षमता और कम मेंटेनेंस वाला भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहते हैं, तो स्वराज 744 XT एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Massey Ferguson
Swaraj
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Indo Farm
Preet
Trakstar
Tafe
ACE
Same Deutz Fahr
Escorts
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

2780 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

N/A cc 50 HP

For Price Click Here