किसानों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सोलिस ने अपना नया JP 975 ट्रैक्टर लॉन्च किया है। 48 HP पावर सेगमेंट में आने वाला यह ट्रैक्टर पावर, टेक्नोलॉजी और आराम का शानदार मेल है। आधुनिक खेती के लिए तैयार किया गया यह मॉडल JP-Tech 4-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 10% ज्यादा टॉर्क (205 Nm) देता है। इसमें मल्टीस्पीड गियर, एडवांस हाइड्रोलिक सिस्टम और ज्यादा आराम देने वाले कई फीचर्स दिए गए हैं, जो खेती के हर काम को आसान, तेज़ और ज्यादा कुशल बना देते हैं।
नया Solis JP 975 कठिन से कठिन खेतों में भी दमदार परफॉर्मेंस देता है। साथ ही यह ट्रैक्टर ईंधन की बचत, बेहतर कम्फर्ट और कम मेंटेनेंस खर्च जैसे कई फायदे भी किसानों को प्रदान करता है। अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो मजबूत हो, भरोसेमंद हो और पूरी तरह एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस हो, तो सोलिस जेपी 975 आपके लिए एक आदर्श विकल्प है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स, जो इसे आने वाले समय के लिए एक भविष्य-तैयार (फ्यूचर-रेडी) ट्रैक्टर बनाते हैं।
सोलिस जेपी 975 ट्रैक्टर में JP-Tech इंजन लगा है, जो खेत के भारी कामों में कम डीजल खर्च करके शानदार प्रदर्शन देता है। इसका उच्च टॉर्क इसे खेती के हर तरह के काम के लिए भरोसेमंद बनाता है। सीढ़ी-प्रकार की चेसिस कंपन और शोर को कम करती है, जिससे लंबे समय तक काम करते हुए अधिक दक्षता और आत्मविश्वास मिलता है। साथ ही, इस ट्रैक्टर पर 500 घंटे का लंबा सर्विस इंटरवल है, जिससे रख-रखाव आसान और किफायती हो जाता है।
Solis JP 975 किसानों के लिए पावर, आराम और बचत का एक बेहतरीन पैकेज है। इसमें सिंक-शिफ्ट और पूरी तरह कॉन्स्टेंट मेश वाला एडवांस्ड ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें 15 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर मिलते हैं। गियर शिफ्टिंग पैटर्न L–M–H–R रेंज में है, जिससे प्रत्येक ऑपरेशन के लिए कम से कम 5 उपयुक्त स्पीड विकल्प उपलब्ध होते हैं। स्मार्ट शटल से खेत और सड़क दोनों जगह बेहतर, तेज और आरामदायक ड्राइविंग मिलती है। 540 आरपीएम, रिवर्स और MSPTO (कुल 11 PTO स्पीड विकल्प) के साथ यह ट्रैक्टर हर एप्लीकेशन के लिए सही PTO स्पीड देता है।
ट्रैक्टर की अधिकतम 2000 किलोग्राम तक की लिफ्टिंग क्षमता है, इसलिए भारी इम्प्लीमेंट भी बिना किसी परेशानी के उठाता है। नया डिजाइन ओपन सेंटर, लाइव ADDC (ऑटोमैटिक, ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल) हाइड्रोलिक टाइप ऑपरेशन में पूरा आराम और बेहतर माइलेज। ड्राफ्ट सेंसिंग हर तरह की मिट्टी के लिए उपयुक्त। एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन पोजीशन और ड्राफ्ट लीवर से किसान को बेहतर कंट्रोल और आरामदायक ऑपरेशन। यह ट्रैक्टर रोटावेटर, प्लाऊ, कल्टीवेटर, पोटैटो प्लांटर, सुपर-सीडर, लेवलर, कृषि ढुलाई और थ्रेसर जैसे इम्प्लीमेंट के लिए बिल्कुल उपयुक्त है
सोलिस JP 975 किसानों के लिए न केवल दमदार है, बल्कि इसे चलाने में भी बेहद आरामदायक है:
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
7 Best 50 HP to 60 HP Tractors in India Under Rupees 10 Lakh
VST Sells 4,520 Power Tillers and 430 Tractors in September 2026
Escorts Kubota Sells 15,214 Tractors in September 2026, Down 16.7%
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology