77वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर भारत की नंबर 1 और संख्या के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपने सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक महिंद्रा युवो टेक+ 585 DI का स्पेशल ‘लिमिटेड कलर एडिशन’ लॉन्च किया है। यह सिर्फ एक ट्रैक्टर नहीं, बल्कि भारतीय किसानों की मेहनत और देश के प्रति उनके प्यार का एक तोहफा है। इस 'लिमिटेड एडिशन' की सबसे बड़ी खासियत इसका लुक है। यह भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) के रंगों से प्रेरित है। इसमें आपको मेटैलिक ऑरेंज, एवरेस्ट व्हाइट और मेटैलिक ग्रीन तीन खास कलर शेड्स मिलते हैं, जो मेहनत, समर्पण और विकास की भावना को दर्शाता है। युवो टेक+ 585 DI का यह लिमिटेड एडिशन 26 जनवरी 2026 से देशभर की महिंद्रा अधिकृत डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए आगे जानते हैं इस ट्रैक्टर की हाइड्रॉलिक लिफ्टिंग क्षमता, इंजन पावर, एडवांस्ड फीचर्स और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी।
महिंद्रा ने यह खास एडिशन राष्ट्रभक्ति और भारतीय किसानों की मेहनत को सम्मान देने के लिए पेश किया गया है। इस लिमिटेड एडिशन की सबसे बड़ी खूबी इसके तीन प्रीमियम रंग मेटैलिक ऑरेंज, एवरेस्ट व्हाइट और मेटैलिक ग्रीन हैं। तिरंगे के रंगों का यह संयोजन न केवल ट्रैक्टर को एक प्रीमियम लुक देते हैं, बल्कि भारतीय झंडे के प्रति सम्मान और किसान की मेहनत को समर्पित हैं। अब जब यह ट्रैक्टर खेत में चलेगा, तो शान से देश का गौरव बढ़ाएगा।
महिंद्रा युवो टेक+ 585 DI साल 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर मॉडल रहा है। यह महिंद्रा की सबसे लोकप्रिय सीरीज ‘महिंद्रा युवो टेक+ ट्रैक्टर्स’ का हिस्सा है। इसे किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और मुनाफा ज्यादा करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह ट्रैक्टर 36.75 किलोवाट (49.3 HP) के दमदार इंजन के साथ आता है, जिससे यह भारी कामों को आसानी से संभाल लेता है। साथ ही इसमें 2000 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है, जिससे भारी कृषि उपकरणों को उठाना और चलाना आसान हो जाता है। ट्रैक्टर की 33.9 किलोवाट (45.4 HP) पीटीओ पावर रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य उपकरणों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन देती है। इसमें दिए गए आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत फीचर्स खेती को आसान बनाते हैं और कृषि कार्यों में नई संभावनाएं खोलते हैं। यही वजह है कि यह ट्रैक्टर खेती व अन्य कृषि कार्यों के लिए भी एक भरोसेमंद और उपयोगी विकल्प बन जाता है।
महिंद्रा युवो टेक+ 585 DI की सबसे बड़ी खासियत इसका 4-सिलेंडर ELS इंजन है। यह इंजन शानदार माइलेज, बेहतर कूलिंग सिस्टम और ज्यादा टॉर्क देने के लिए जाना जाता है, जिससे ट्रैक्टर लंबे समय तक बिना थके काम करता है। यह ट्रैक्टर 2100 रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) पर 215 Nm का मैक्सिमम टॉर्क पैदा करता है। इसका सीधा फायदा यह है कि रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य आधुनिक कृषि उपकरण बहुत आसानी और तेजी से चलते हैं, वह भी बिना इंजन पर ज्यादा दबाव डाले। चाहे भूमि की तैयारी करनी हो या फसल को ट्रॉली में भरकर मंडी तक पहुंचाना, यह ट्रैक्टर हर काम में समान, संतुलित और भरोसेमंद प्रदर्शन देता है।
महिंद्रा युवो टेक+ 585 DI ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों ड्राइव उपलब्ध है, जिससे किसान अपनी जरूरत और खेत की स्थिति के अनुसार सही वेरिएंट चुन सकते हैं। इसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर के साथ फुल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी वजह से गियर बदलना बेहद स्मूद और आसान हो जाता है। इसमें सिंगल या ड्युअल क्लच का विकल्प मिलता है, जो ट्रैक्टर पर बेहतर कंट्रोल देता है और ऑपरेटर बिना झटके के आराम से गियर शिफ्ट कर सकता है। इससे लंबे समय तक काम करते समय भी थकान महसूस नहीं होती। इसके अलावा, ट्रैक्टर में 14.9 x 28 इंच साइज के बड़े रियर टायर दिए गए हैं, जो कठिन, गीली या पथरीली जमीन पर भी मजबूत पकड़ बनाते हैं। इसका फायदा यह होता है कि काम तेजी से पूरा होता है, स्लिपेज कम होता है और ईंधन की बचत भी होती है।
महिंद्रा युवो टेक+ 585 डीआई रिपब्लिक डे लिमिटेड एडिशन 26 जनवरी 2026 से महिंद्रा की अधिकृत डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। महिंद्रा अपनी मजबूती के लिए जाना जाता है, और इस मॉडल पर भी कंपनी 6 साल की लंबी वारंटी दे रही है। यह दिखाता है कि कंपनी को अपने ट्रैक्टर की क्वालिटी पर कितना भरोसा है। अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो न केवल खेती में सबसे आगे रहे, बल्कि देखने में भी सबसे अलग और खास हो, तो भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से प्रेरित यह लिमिटेड एडिशन आपके लिए बेस्ट है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
VST Sells 4,520 Power Tillers and 430 Tractors in September 2026
Escorts Kubota Sells 15,214 Tractors in September 2026, Down 16.7%
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology