पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर एस्कॉर्ट ट्रैक्टर निर्माता द्वारा निर्मित है, जो 37 एचपी पॉवर के साथ अपने अद्भुत प्रदर्शन के लिए भारतीय किसानों के बीच कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए लोकप्रिय है। यह ट्रैक्टर मॉडल अत्यधिक एडवांस तकनीकों के साथ डिजाइन किया गया है, जो इसे खेती के लिए आदर्श बनाता है। पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर, एस्कॉर्ट्स समूह का एक भरोसेमंद और विश्वसनीय ट्रैक्टर मॉडल है। यह ट्रैक्टर बेहतर गुणों और सबसे कम कीमत सीमा के साथ आता है। इसके अलावा, इसे काफी उच्च तकनीकों के साथ डिजाइन किया गया है, जो इसे सबसे मजबूत ट्रैक्टर बनाता है। इस ट्रैक्टर मॉडल के डिजाइनिंग की बात करें तो यह ज्यादा आकर्षक लुक के साथ आता है। पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर पर जीरो मेटेलिक पेंट दिया गया है, जो कारों की तरह इसे आकर्षक बनाता है। इसके फ्रंट में पॉवरट्रैक की ब्रांडिंग दी गई है। साथ में इसके फ्रंट में कंपनी फिटेड हैवी डयूटी बंपर दिए गए हैं। बंपर में टो हुक अटैच किया गया है। फ्रंट में तेज रोशनी के लिए हैलोजन टाइप की हैडलाइट दी गई है। पॉवरट्रैक ट्रैक्टर के इस ट्रैक्टर मॉडल में फेंडर सिल्वर मेटेलिक कलर के साथ ज्यादा हैवी दिया गया है। साथ में रिम का कलर भी सिल्वर मेटेलिक कलर का ही दिया गया है।
पॉवर ट्रैक 437 में स्टेलर स्टील ग्रेड से बने हाईड्रोलिक्स आर्म दिए गए है। इस ट्रैक्टर मॉडल में तीन हॉल सेंसिंग पोर्ट दिए गए है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग 1600 किलोग्राम तक है, जो कि इस श्रेणी में सबसे ज्यादा है। ट्रैक्टर के साइड में 12 वोल्ट की बैटरी दी गई है। इस ट्रैक्टर में पिछला एक्सल काफी ज्यादा हैवी डयूटी और मजबूत दिया गया है। साथ में इस ट्रैक्टर में एडजस्टेबल टाइप का हिच दिया गया है, जिसे आप ऊपर-नीचे आसानी से एडजस्ट कर सकते है। इस ट्रैक्टर में टू पीस बोनट दिया गया है, जो आगे और पीछे की तरफ आसानी से खुल जाता है। इस ट्रैक्टर में स्पेस काफी ज्यादा है, जिससे ड्राइवर को इसे चलाने में आसानी होती है। प्रौद्योगिकियों और नवीन विशेषताओं के साथ, यह ट्रैक्टर लगभग हर खेती के अनुप्रयोग को संभालता है, जिसके परिणामस्वरूप उच्च उत्पादन होता है। तो आइए ट्रैक्टर गुरू के इस लेख में पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत, एचपी, इंजन स्पेसिफिकेशन्स आदि फीचर्स के बारे में जानते हैं। आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ बने रहें।
पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर में 2146 सीसी और तीन सिलेंडर के साथ 37 हॉर्स पावर (एचपी) का डीजल इंजन दिया गया है, जो 2200 आरपीएम उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में बॉश कंपनी का इनलाइन प्यूल पंप दिया गया है। साथ में अलग से वाटर सपरेटर दिया गया है, जो डीजल में से पानी को अलग करता हैं। इस ट्रैक्टर में सिंगल डीजल फिल्टर दिया है। इंजन को ठंडा रखने वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। साथ में वेट टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर का पीटीओं पावर 33.0 एचपी है। कुल मिलाकर यह एक डीजल सेवर ट्रैक्टर है, जो किफायती माइलेज देता है।
पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो सेन्टर और साइड शिफ्ट दोनों विकल्प के साथ आता है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर में सिंगल क्लच दिया गया है। इसके ब्रेक की बात करें, तो इसमें तेल में डूबा हुआ मल्टी प्लेट डिस्क ब्रेक दिया गया है जिससे लाँग टाइम कोई भी परेशानी नही होती है और ब्रेकिंग काफी अच्छी होती है।
पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर में पॉवर/मैकेनिकल स्टीयरिंग सिंगल ड्रॉप आर्म के साथ आती है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में काफी आरामदायक एडजस्टेबल सीट दी गई, जिसे आप अपनी सुविधा के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें कई अतिरिक्त एक्सेसरीज जैसे टूल्स, टॉप लिंक, मोबाइल चार्जर, हुक, बम्पर, ड्रॉबार आदि मिलती है।
पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर में इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप का पीटीओ दिया गया है। जो 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। इस ट्रैक्टर में पीटीओ पावर 33.0 एचपी है।
पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम है। पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर में आगे के टायर 6 X 16 और पीछे के टायर 13.6 X 28 इंच साइज के दिए गए है। साथ ही इसमें प्रथम श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया हैं। इस ट्रैक्टर में डीजल टैंक 50 लीटर का दिया गया है। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है। साथ ही यह ट्रैक्टर फिक्स्ड स्ट्रेट एक्सल के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की वारंटी 5000 घंटा/5 वर्ष है।
पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर का कुल वजन 1850 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2010 मिमी का है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 375 एमएम है। पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर कुल लंबाई 3225 मिमी है। ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1750 मिमी है।
पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.20 - 5.40 लाख’ रुपए है, जो कंपनी निर्धारित करती है। पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग रहती है। जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह स्वराज ट्रैक्टर व फार्मट्रैक ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
ट्रैकस्टार 545: 45 HP ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
7 Best 50 HP to 60 HP Tractors in India Under Rupees 10 Lakh
VST Sells 4,520 Power Tillers and 430 Tractors in September 2026
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology