बागवानी में दमदार वीएसटी 932 डीआई ट्रैक्टर, कम खर्च, ज्यादा काम

बागवानी में दमदार वीएसटी 932 डीआई ट्रैक्टर, कम खर्च, ज्यादा काम
शेयर पोस्ट

वीएसटी 932 डीआई : 32 HP श्रेणी इंजन में किफायती ट्रैक्टर, जानिए फीचर्स और कीमत

VST 932 DI Tractor : भारत में वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड (VST Tillers Tractors Ltd) पावर टिलर और 4WD कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों में उत्कृष्टता की विरासत को कायम रखती है। बागवानी, इंटरकल्चरल खेती, हल्के ढुलाई और कृषि व्यावसायिक अनुप्रयोगों में वीएसटी कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों (VST Compact Tractors) का उपयोग किसानों द्वारा खूब किया जाता है। इसके ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन और उन्नत ट्रांसमिशन से लैस होते है, जो बेजोड़ पावर, प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर आप बागवानी खेती करते हैं और उसके लिए दमदार और किफायती उत्पाद की तलाश में है, तो वीएसटी 932 डीआई ट्रैक्टर एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह 32 एचपी श्रेणी में एक शक्तिशाली और किफायती कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है, जो भारत में अग्रणी कृषि उपकरण निर्माता कंपनी वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड से आता है। कंपनी द्वारा यह ट्रैक्टर खास तौर पर अनार के बागों, धान, सुपारी, बाजरा और आलू खेती जैसे कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। इस पोस्ट में हम आपको वीएसटी 932 DI ट्रैक्टर के तकनीकी फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी देंगे।

VST 932 DI ट्रैक्टर इंजन : पावरफुल 32 एचपी श्रेणी इंजन (VST 932 DI Tractor Engine : Powerful 32 HP Range Engine)

वीएसटी 932 डीआई वीएसटी Power सीरीज का एक ऐसा कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है, यह अनार के बागों, अनाज की फसलों और अंतः कृषि कार्यों के लिए सबसे उपयुक्त है। यह  शक्तिशाली 3 सिलेंडर, 1642 सीसी, 32 HP Cat. इंजन से लैस है, जो 2400 रेटेड RPM पर उत्कृष्ट ईंधन दक्षता और उत्पादकता प्रदान करता है। 24 एचपी पीटीओ पावर के साथ, यह कल्टीवेटर, रोटावेटर, हौलेज, डक फुट कल्टीवेटर, एमबी हल जैसे उपकरणों को आसानी से चला सकता है। इसमें ड्राई टाइप एयर फिल्टर और वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम है। वीएसटी 932 DI का पॉवर पैक्ड इंजन 109.4 एनएम का टॉर्क पैदा करता है, जिससे यह फल के बगीचों के लिए एक आदर्श विकल्प बन जाता है। 

हैवी ड्यूटी सिंक्रोमेश गियरबॉक्स (Heavy Duty Synchromesh Gearbox)

VST 932 DI ट्रैक्टर में हैवी ड्यूटी स्लाइडिंग मेश टाइप का 9 Forward + 3 Reverse गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और डबल क्लच है। यह वीएसटी कॉम्पैक्टर ट्रैक्टर 2WD और 4WD ट्रैक्टर दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। स्मूथ गियर विकल्पों के साथ यह कुशल ट्रैक्टर विभिन्न कृषि कार्यों के लिए 2.08-22.3 / 2.08-25.65 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड प्रदान करता है।

वीएसटी 932 डीआई में ब्रेक और स्टीयरिंग (Brakes and Steering in VST 932 DI)

वीएसटी 932 डीआई ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक और पावर स्टीयरिंग के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है। इसमें 9.50-20 रियर टायर साइज होने के कारण यह हल्के वजन के व्यावसायिक अनुप्रयोगों के लिए आदर्श है। इसमें 6 Splines टाइप 24 एचपी पीटीओ है, जो 540 with GPTO / RPTO विकल्प के साथ, विभिन्न एप्लीकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। वीएसटी 932 डीआई 25 लीटर कैपेसिटी वाले बड़े फ्यूल टैंक के साथ आता है, जिससे यह एक बार ईंधन भरने पर कई घंटों तक कार्य प्रदर्शन प्रदान करता है।  

श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लिफ्टिंग कैपेसिटी (Best in class lifting capacity)

वीएसटी 932 डीआई ट्रैक्टर में 1250 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता है। सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए Automatic depth & draft Control थ्री-प्वांइट लिंकेज वाली सटीक हाइड्रोलिक्स है। 4-व्हील ड्राइव के साथ, वीएसटी 932 डीआई 325 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ, यह कठिन मैदानों पर आसानी से चलने और आसानी से बांधों को पार करके उत्पादकता बढ़ाने में मदद करता है। यह खेतों में काम करते समय मोड़ने में भी आसानी करता है।

वीएटी 932 DI ट्रैक्टर की कीमत (VAT 932 DI Tractor Price)

वीएटी 932 DI ट्रैक्टर एक तकनीकी चमत्कार है, जो विभिन्न फसल और मिट्‌टी की विशिष्ठ परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है। इससे बेहतर उत्पादकता के साथ ज्यादा मुनाफा कमाने में सहायता मिलती है। मजबूत लिफ्टिंग क्षमता और उन्नत तकनीक से पैक वीएसटी 932 डीआई ट्रैक्टर 6.13-6.74 लाख* रुपए की कीमत पर उपलब्ध है। यह कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर श्रेणी में जबरदस्त पावर, विश्वसनीय प्रदर्शन प्रदान करती है, जो इसे छोटे और बड़े पैमाने पर कृषि कार्यों के लिए एक मूल्यवान संपत्ति बनाती है।

बेहतर ट्रैक्शन, पावर, सुरक्षा और आराम के लिए 4-व्हील ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ, VST 932 DI ट्रैक्टर उन किसानों के लिए उपयुक्त हैं, जिनके पास छोटी कृषि भूमि है या जो सीमित जगह में कृषि काम करना चाहते हैं। अधिक कार्यक्षमता और कम कीमत वीएसटी कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर को एक स्मार्ट इंवेस्टमेंट विकल्प बनाती है। जो किसान किफायती कीमत पर अपनी खेती की उत्पादकता बढ़ाना चाहते है, तो वे वीएसटी 932 डीआई ट्रैक्टर के लिए निवेश कर सकते हैं। निश्चित तौर पह यह आपकी सभी कृषि जरूरतों को पूरा करेगा। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Powertrac
Farmtrac
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
Preet
Indo Farm
VST
Trakstar
Same Deutz Fahr
Force
Tafe
ACE
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 41 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

2780 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 45 HP

For Price Click Here