45 HP का दमदार ट्रैक्टर - किसानों का फेवरेट कुबोटा MU4501
बेस्ट 45 HP ट्रैक्टर: कुबोटा MU4501 फीचर्स, माइलेज व एक्स-शोरूम प्राइस
कुबोटा एमयू4501 आज किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 45 HP सेगमेंट का यह ट्रैक्टर जुताई, खेती, मिट्टी की तैयारी और अन्य कृषि कार्यों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें जापान में निर्मित KQ4P इंजन, बैलेंसर शाफ्ट और सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो इसे शक्ति, लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन और बेहतरीन माइलेज का शानदार कॉम्बिनेशन बनाते हैं। 1640 kgf की मजबूत लिफ्टिंग क्षमता के साथ यह ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, रोटावेटर, स्प्रेयर और ढुलाई जैसे बहुउपयोगी कृषि कार्यों को बेहद आसानी और भरोसे के साथ संभालता है। यही वजह है कि आधुनिक और प्रगतिशील किसानों के लिए कुबोटा MU4501 45 HP श्रेणी में एक आदर्श ट्रैक्टर बनकर उभरा है। यदि आप ऐसा ट्रैक्टर तलाश रहे हैं जो दमदार होने के साथ-साथ किफायती और कम ईंधन खर्च वाला हो, तो कुबोटा MU4501 आपकी तलाश को पूरा कर सकता है। आइए जानते हैं कुबोटा MU4501 के फीचर्स, तकनीकी स्पेसिफिकेशन और इसकी अनुमानित कीमत, ताकि आप सही और समझदारी भरा फैसला ले सकें।
कुबोटा MU4501 क्यों है खास?
आधुनिक हाइड्रोलिक सिस्टम
कुबोटा MU4501 में बिल्कुल नया जापानी डिजlइन वाला हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है। इसमें पोम्पा लिफ्ट की सुविधा मिलती है, जिससे सिर्फ एक लीवर के सिंगल टच से भारी औजार आसानी से ऊपर-नीचे किए जा सकते हैं।
काम आसान और थकान कम
कुबोटा ट्रैक्टर में लिफ्ट लॉक और लिफ्ट हाइट लिमिटर जैसे फीचर्स औजार और मिट्टी के अनुसार काम को आसान बनाते हैं और बार-बार एडजस्टमेंट की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे ऑपरेटर की थकान भी कम होती है।
ताकतवर KQ4P इंजन
इस ट्रैक्टर में कुबोटा का खास क्वाड 4 पिस्टन (KQ4P) इंजन मिलता है। यह 4-सिलेंडर इंजन श्रेणी में ज्यादा पावर देने के साथ-साथ कम डीजल खर्च करता है। इसकी पतली पिस्टन रिंग घर्षण को कम करती है, जिससे इंजन स्मूथ चलता है और माइलेज बेहतर मिलता है।
कम कंपन और शोर
इसमें दिए गए दो बैलेंसर शाफ्ट इंजन की स्पीड से दोगुनी रफ्तार से घूमते हैं। इससे ट्रैक्टर का इंजन भारी काम के दौरान भी बहुत शांत रहता है और कम शोर करता है, जिससे लंबे समय तक काम करना आरामदायक बनता है।
स्मूथ सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन
इसमें सिंक्रोमेश गियरबॉक्स दिया गया है, जिससे गियर बदलते समय झटका या आवाज नहीं आती। गियर शिफ्टिंग आसान होती है और गियर बॉक्स की उम्र भी लंबी रहती है। इसमें आपको 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियरबॉक्स मिलते हैं। 4 रिवर्स (पीछे के लिए) गियर होने की वजह से इसमें आपको हर काम के लिए सही रफ्तार मिल जाती है।
डबल क्लच
इसमें ड्यूल क्लच की सुविधा मिलती है, जिससे आप ट्रैक्टर को रोके बिना भी पीटीओ को चालू या बंद कर सकते हैं। यह तकनीक रोटावेटर और थ्रेशर जैसे उपकरणों के लिए बहुत उपयोगी है।
सेगमेंट का सबसे मजबूत फ्रंट एक्सल
कुबोटा एमयू4501 (45 एचपी) में सेगमेंट का सबसे मोटा और मजबूत फ्रंट एक्सल दिया गया है, जो भारी औजारों और कठिन खेत परिस्थितियों में बेहतर स्थिरता और मजबूती प्रदान करता है।
आसान मेंटेनेंस
इसका सिंगल पीस बोनट आसानी से खुल जाता है। इससे इंजन तक पहुंच आसान सुनिश्चित होती है, जिससे सर्विस व मेंटेनेंस में काफी कम समय लगता है।
2WD और 4WD दोनों विकल्प
MU4501 कुबोटा 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। यह ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, ट्रॉली खींचने और कीचड़ या गीली जमीन में भी शानदार पकड़ बनाए रखता है।
शानदार लिफ्टिंग क्षमता
इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स बहुत मजबूत है। यह 1640 किलोग्राम तक का भारी वजन आसानी से उठा सकता है। यानी आप बड़े रोटावेटर, कल्टीवेटर और रीपर जैसे उपकरणों को बिना किसी परेशानी के चला सकते हैं।
कुबोटा MU4501- 45 hp ट्रैक्टर की कीमत (2026)
कुबोटा MU4501 (2WD वेरिएंट) की कीमत ₹7,79,824 से ₹7,89,224 (एक्स-शोरूम) के बीच है। यदि आप और भी ज्यादा पावर वाला 4-व्हील ड्राइव (4WD) मॉडल लेना चाहते हैं, तो उसकी कीमत इससे थोड़ी ज्यादा होगी। यह ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत है। इसकी ऑन-रोड कीमत अलग होती है, जिसमें बीमा, आरटीओ रजिस्ट्रेशन और अन्य टैक्स जुड़ते हैं। अपने शहर की सटीक 'ऑन-रोड' कीमत जानने के लिए अपने नजदीकी कुबोटा डीलर से जरूर मिलें। इसके अलावा, सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि इस ट्रैक्टर के फीचर्स और माइलेज को गहराई से समझने के लिए आप हमारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'ट्रैक्टरगुरू' पर जा सकते हैं। यहां आपको कुबोटा MU4501 के हर स्पेसिफिकेशन की सटीक जानकारी मिलेगी। आप इसी रेंज के अन्य ब्रांड्स (जैसे महिंद्रा या स्वराज) के ट्रैक्टरों से जुड़ी हर सही और सटीक जानकारी देख सकते हैं।
निष्कर्ष: यह ट्रैक्टर किन किसानों के लिए सही है?
कुबोटा MU4501 ट्रैक्टर ने 45 HP श्रेणी में अपनी ताकत, उन्नत तकनीक और बेहतरीन ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है। जापानी तकनीक से लैस कुबोटा ट्रैक्टर न केवल मजबूत परफॉर्मेंस देता है, बल्कि कम डीजल खपत में लंबे समय तक भरोसेमंद संचालन का भरोसा भी देता है। 45 एचपी कुबोटा MU4501 उन किसानों के लिए एक परफेक्ट निवेश है जो 'ताकत और तकनीक' के साथ समझौता नहीं करना चाहते। अगर आप प्रोग्रेसिव किसान हैं और एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो लंबे समय तक बिना किसी बड़ी परेशानी के शानदार माइलेज दे, तो कुबोटा MU4501 आपके लिए बाजार में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर मॉडलों में से एक है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
Escorts Kubota Appoints Mr. Manish Sharma as President of Agri Business
India Tractor Wholesale Growth Expected to Slow to 1–4% in FY2027: ICRA
इसे भी पढ़ें
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल