दमदार 41 HP जॉन डियर 5039D पावरप्रो: फीचर्स, माइलेज व कीमत

दमदार 41 HP जॉन डियर 5039D पावरप्रो: फीचर्स, माइलेज व कीमत
शेयर पोस्ट

जॉन डियर 5039D पावरप्रो: मुख्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन

क्या आप 41 HP रेंज में एक ऐसा दमदार ट्रैक्टर तलाश रहे हैं जो आधुनिक खेती की हर चुनौती से निपट सके? जॉन डियर 5039D पॉवर प्रो इस सेगमेंट में एक भरोसेमंद ऑल-राउंडर ट्रैक्टर के रूप में लोकप्रिय है। 1600 kgf की हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी और एडवांस फीचर्स के साथ इसे आपकी उत्पादकता बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस मॉडल में डुअल क्लच और डुअल PTO जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे बेलर जैसे क्रॉप मैनेजमेंट कार्यों सहित सभी कृषि अनुप्रयोगों के लिए सबसे उपयुक्त बनाती है। इसके अलावा, यह ट्रैक्टर रोटावेटर और कल्टीवेटर जैसे भारी उपकरणों के साथ भी शानदार प्रदर्शन करता है, जिससे आपकी कृषि उत्पादकता में बढ़ोतरी होती है। इस लेख में हम जॉन डियर 5039D PowerPro के मुख्य फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप अपनी जरूरतों के लिए सही और समझदारी भरा निवेश कर सकें।

जॉन डियर 5039D PowerPro स्पेसिफिकेशन

ट्रैक्टर गुरु के इस न्यूज़ में आपको जॉन डियर 5039D PowerPro के प्रत्येक स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है:

शक्तिशाली इंजन और बेजोड़ प्रदर्शन

जॉन डियर 5039D PowerPro एक 41 HP का मल्टी-टास्किंग ट्रैक्टर है, जिसे आधुनिक खेती की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 2900 CC का दमदार 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 2100 रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) पर बेहतरीन पावर जेनरेट करता है। 'ड्राई-टाइप डुअल-एलिमेंट' एयर फिल्टर इंजन को धूल-मिट्टी से पूरी तरह सुरक्षित रखता है, जिससे इंजन लंबे समय तक नया जैसा बना रहता है। इसे खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह खेती के अलग-अलग उपकरणों के साथ हमेशा सबसे बेहतर प्रदर्शन दे।

बेहतर स्पीड रेंज, शानदार माइलेज

जॉन डियर 5039D PowerPro ट्रैक्टर 3.25 से 35.51 kmph की फॉरवर्ड स्पीड और 4.27 kmph से 15.45 kmph की रिवर्स स्पीड प्रदान करता है। इसका मतलब ट्रैक्टर सड़क पर चलने और खेत में काम करने दोनों के लिए उपयुक्त है। पावरफुल होने के साथ-साथ यह ट्रैक्टर बहुत किफायती भी है, जिससे आपको शानदार माइलेज मिलता है। इसमें 60 लीटर क्षमता वाला बड़ा फ्यूल टैंक है, ताकि आप एक बार टैंक फुल करवाने के बाद खेत में बिना रुके घंटों तक काम कर सकें। 5039D PowerPro कठिन से कठिन काम को आसानी से पूरा करता है। चाहे खेत की जुताई हो या फिर ट्रॉली ढुलाई, यह ट्रैक्टर हर काम में माहिर है। 

मजबूत और टिकाऊ गियरबॉक्स 

जॉन डियर ट्रैक्टर 5039D पॉवरप्रो में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर विकल्प के साथ कॉलर शिफ्ट ट्रांसमिशन दिया गया हैं, जो ऑपरेटर को सभी कामों में आसानी और लचीलापन देते हैं। साइड शिफ्ट गियर लीवर होने की वजह से गियर बदलना काफी आसान और आरामदायक है, जिससे लंबे समय तक काम करते समय भी कम थकान होती है। 

डुअल क्लच: आसान गियर शिफ्टिंग, आरामदायक ड्राइव

डुअल क्लच ट्रैक्टर की काम करने की क्षमता को कई गुना बेहतर बनाता है। यह तकनीक बेलर, रोटावेटर, स्प्रेयर, सुपर सीडर जैसे PTO से चलने वाले कृषि उपकरणों के लिए सबसे उपयुक्त के लिए बेहद उपयोगी होती है, क्योंकि डुअल क्लच सिस्टम से बार-बार क्लच दबाने की ज़रूरत कम पड़ती है। इससे थकान कम होती है और लंबे समय तक काम करना आसान हो जाता है।

दमदार और उन्नत हाइड्रॉलिक सिस्टम

जॉन डियर की एडंवास ADDC हाइड्रॉलिक सिस्टम और Category-II 3-पॉइंट लिंकेज आपके खेती काम को न केवल आसान बनाते हैं, बल्कि उसे अधिक सटीक और सुरक्षित भी बनाते हैं। साथ ही, 1600 kgf की हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी रोटावेटर और कल्टीवेटर जैसे भारी उपकरणों के साथ काम करने में सुविधा प्रदान करता है। 

डुअल PTO सुविधा

इसमें 540 और 540E रेटेड RPM जैसे दो PTO स्पीड विकल्प मिलते हैं, जिससे रोटावेटर, बेलर, स्प्रेयर, थ्रेशर, सुपर सीडर जैसे अलग-अलग PTO आधारित उपकरणों को उसकी जरूरत के अनुसार सही गति पर चलाया जा सकता है। जॉन डियर PowerPro ट्रैक्टर की 35 एचपी पीटीओ पावर है, जो इस रेंज में काफी अच्छा है।

प्लैनेट्री गियर विद स्ट्रेट एक्सल

इस तकनीक में ट्रैक्टर के गियर और शाफ्ट पर दबाव कम करने का खास तरीका अपनाया गया है। रियर एक्सल का लोड तीन अलग-अलग बिंदुओं पर बांटा जाता है, जिससे मशीन पर जोर समान रूप से लगता है। इससे एक्सल पर घिसाव और टूट-फूट कम होती है, ट्रैक्टर की मजबूती और लाइफ लंबी होती है। मतलब कम मेंटेनेंस और कम खर्च।

सुरक्षित ब्रेकिंग

ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक ट्रैक्टर को भरोसेमंद, टिकाऊ और सुरक्षित बनाता है। इस ब्रेक सिस्टम में ब्रेक डिस्क तेल में डूबी होती है, जिससे ब्रेक लगाने के दौरान जो गर्मी पैदा होती है वह असानी से खत्म हो जाती है। यानी ब्रेक डिस्क और पूरा ब्रेक सिस्टम ज्यादा लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। 

आरामदायक ड्राइविंग

इसमें पॉवर स्टीयरिंग की सुविधा है, जिसकी मदद से ट्रैक्टर चलाना काफी आसान हो जाता है। लंबे समय तक खेत में काम करने के बाद भी ऑपरेटर को कम थकान महसूस होती है। पॉवर स्टीयरिंग में सामान्य तेल का उपयोग होता है, इसलिए इसकी अलग से बार-बार जांच या ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती। साथ ही, यह सिस्टम काफी मजबूत और टिकाऊ होता है, जिससे ट्रैक्टर को लंबे समय तक बिना परेशानी चलाया जा सकता है।

जॉन डियर 5039D PowerPro: ट्रैक्टर कीमत 2026

जॉन डियर 5039D PowerPro की कीमत ₹ 6,52,642 से शुरू होकर ₹ 7,07,444 तक जाती है। 41 HP इंजन के साथ यह ट्रैक्टर भूमि की तैयारी से लेकर फसल प्रबंधन तक, सभी कृषि कार्यों के लिए एक आदर्श निवेश है। जॉन डियर की विश्वसनीयता और मजबूत बनावट इसे लंबे समय तक खेतों का टिकाऊ साथी बनाती है। गियर बॉक्स में टॉप शाफ्ट लुब्रिकेशन, मेटल फेस सील के साथ पिस्टन स्प्रे कूलिंग जेट और रियर ऑयल एक्सल जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए है जिन्हें हाई-लिफ्टिंग, ड्यूरेबल और कम मेंटिनेंस वाले विकल्प की तलाश है। जॉन डियर 5039 डी पावरप्रो की कीमत, ऋण योजना और EMI विवरण की जांचे करने के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग वेबसाइट ट्रैक्टरगुरु पर अभी विजिट करें। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Massey Ferguson
Swaraj
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Indo Farm
Preet
Trakstar
Tafe
ACE
Same Deutz Fahr
Escorts
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2700 cc 46 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3707 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3307 cc 50 HP

For Price Click Here