महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे लोकप्रिय पॉवरट्रैक ट्रैक्टर, मॉडल और फीचर्स

महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे लोकप्रिय पॉवरट्रैक ट्रैक्टर, मॉडल और फीचर्स
शेयर पोस्ट

पॉवरट्रैक ट्रैक्टर: महाराष्ट्र-गुजरात के किसानों का भरोसा जीतने वाले मॉडल और उनके खास फीचर्स

महाराष्ट्र और गुजरात में कपास, गन्ना, सोयाबीन, मूंगफली और गेहूं जैसी फसलों की खेती बड़े पैमाने पर होती है। इसके अलावा, बागवानी और कृषि उपज की ढुलाई के लिए भी किसानों को ऐसे ट्रैक्टरों की जरूरत होती है, जो खेती के साथ भारी काम भी आसानी से संभाल सकें। यही वजह है कि इन दोनों राज्यों में कई ट्रैक्टर ब्रांड किसानों के बीच लोकप्रिय हैं, जिनमें पावरट्रैक भी शामिल है। मजबूत निर्माण, ईंधन की बचत पर फोकस और बेहतर हाइड्रोलिक सिस्टम जैसे फीचर्स के कारण पॉवरट्रैक के ट्रैक्टर जुताई, बुवाई और ढुलाई जैसे अलग-अलग कामों के लिए उपयोग किए जाते हैं।

इस लेख में हम महाराष्ट्र और गुजरात के किसानों के बीच लोकप्रिय पॉवरट्रैक ट्रैक्टर मॉडल्स, उनके प्रमुख फीचर्स, खेती में उपयोग और उनकी लोकप्रियता की वजहों के बारे में जानेंगे। 

किसानों के बीच लोकप्रिय पॉवरट्रैक ट्रैक्टर मॉडल्स

महाराष्ट्र और गुजरात के किसानों के बीच पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट, पॉवरट्रैक 439 प्लस और पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस जैसे मॉडल काफी लोकप्रिय हैं। इन ट्रैक्टरों में कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं, जो इन्हें खेती के साथ ढुलाई जैसे कामों के लिए भी उपयोगी बनाते हैं। नीचे इन लोकप्रिय पॉवरट्रैक ट्रैक्टर मॉडलों के प्रमुख फीचर्स और किसानों के बीच लोकप्रिय होने की वजहों के बारे में आसान भाषा में जानकारी दी गई है।

पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट: भारी काम और ढुलाई के लिए दमदार विकल्प

पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट 52 HP सेगमेंट का शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जिसे खेती की अगले स्तर की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स कॉन्सेंट मेश साइड शिफ्ट गियरबॉक्सड्यूल/डबल और Sensi-1 हाइड्रोलिक्स मिलता है, जो इसे गन्ना ढुलाई और कमर्शियल हॉलेज के लिए आदर्श बनाती है। भारत में इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹7.94 लाख से ₹8.22 लाख के बीच है। इस पर 5 साल/5000 घंटे की वारंटी और 500 घंटे का सर्विस अंतराल मिलता है।

प्रमुख फीचर्स 

  • 52 HP का 3-सिलेंडर, 2932 CC डीजल सेवर (AVL) तकनीक वाला इंजन। 
  • 2000 रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) पर 206 Nm का अधिकतम टॉर्क। 
  • PTO पावर करीब 46 HP। 
  • हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2000 kg तक। 
  • 2-व्हील और 4-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में उपलब्ध।
  • 60 लीटर ईंधन टैंक क्षमता। 

मल्टी-डिस्क ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स, बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग, 14.9 x 28 इंच के रियर टायर और मानक 540/540ई एमआरपीटीओ के साथ यह भारी रोटावेटर, कल्टीवेटर, मल्टी-क्रॉप थ्रेशर, बेलर और कमर्शियल ट्रॉली के लिए उपयुक्त है।

पॉवरट्रैक 439 प्लस: फ्यूल-एफिशिएंट मल्टीपर्पज ट्रैक्टर

पॉवरट्रैक 439 प्लस 41 HP श्रेणी का एक बहुउपयोगी ट्रैक्टर है, जो खेती और हल्की कमर्शियल ढुलाई दोनों के लिए उपयुक्त है। इसमें 3-सिलेंडर, 2340 CC इंजन दिया गया है, जो 2200 RPM पर 154 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। AVL तकनीक वाले इंजन, दमदार PTO पावर और Sensi-1 हाइड्रोलिक लिफ्ट के साथ यह ट्रैक्टर रोटावेटर, बेलर और थ्रेशर जैसे PTO से चलने वाले उपकरणों को आसानी से संचालित करने में मदद करता है। साथ ही, इसकी हाइड्रोलिक लिफ्ट खेत की तैयारी के दौरान उपकरणों को सही तरीके से नियंत्रित करने में मदद करती है। भारत में इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹6.29 लाख से ₹6.43 लाख के बीच है। 

प्रमुख फीचर्स

  • PTO पावर करीब 38.9 HP। 
  • 1600 kgf हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता। 
  • 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर, कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन 
  • सिंगल/ड्यूल क्लच का विकल्प।
  • ईंधन टैंक क्षमता लगभग 50 लीटर
  • 2WD फिक्स्ड फ्रंट एक्सल 
  • 13.6 x 28 इंच के रियर टायर साइज। 

इसमें सेंटर/साइड शिफ्ट गियर लीवर का विकल्प मिलता है और 5 साल या 5000 घंटे की वारंटी इसे खेती और ढुलाई जैसे अलग-अलग कामों के लिए एक उपयोगी विकल्प बनाती है।

पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस: कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस

पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस 47 HP श्रेणी का फ्यूल-एफिशिएंट ट्रैक्टर है। इसमें दमदार पावर, उपयोगी फीचर्स और किफायती संचालन का अच्छा संतुलन मिलता है। यह उन छोटे और मध्यम किसानों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकता है, जिन्हें खेती के साथ कमर्शियल ट्रॉली ढुलाई जैसे काम भी करने होते हैं। भारत में इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹6.90 लाख से ₹7.09 लाख के बीच है। साथ ही, इसमें 5 साल की वारंटी भी मिलती है। 

प्रमुख फीचर्स

  • 3-सिलेंडर, 2761 CC AVL तकनीक वाला इंजन।
  • साइड शिफ्ट कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन
  • 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स स्पीड गियरबॉक्स
  • करीब 41.1 HP की PTO पावर। 
  • हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1600 kgf।
  • सिंगल/ड्यूल क्लच 
  • Sensi-1 हाइड्रोलिक कंट्रोल 
  • ड्यूल/MRPTO

इसकी दमदार पावर और अच्छी ईंधन दक्षता रोजमर्रा के खेती के कामों में बेहतर प्रदर्शन देने में मदद करती है। करीब 39 किमी/घंटा की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड के कारण यह ट्रैक्टर खेती के साथ मध्यम दूरी की ट्रॉली ढुलाई के लिए भी उपयोगी है।

पॉवरट्रैक यूरो 50, 439 प्लस और यूरो 45 प्लस: तुलनात्मक टेबल

मॉडल

HP

उपयोग क्षेत्र

उपयुक्त उपकरण

पसंद करने का कारण

पॉवरट्रैक यूरो 50

50 HP

भारी जुताई, कमर्शियल ढुलाई, गन्ना ढुलाई

रोटावेटर, रिवर्सिबल MB प्लाऊ, सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर, ट्रॉली

2000 kg लिफ्टिंग, हैवी-ड्यूटी हॉलेज के लिए उपयुक्त

पॉवरट्रैक 439 प्लस

41 HP

रोजमर्रा की खेती, हल्की-मध्यम ढुलाई

रोटावेटर,कल्टीवेटर, थ्रेशर, ट्रॉली

AVL इंजन तकनीक, किफायती कीमत, मल्टीपर्पज उपयोग

पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस

47 HP

मध्यम खेत, जुताई, मध्यम दूरी की ट्रॉली ढुलाई 

6 फीट रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेशर, मध्यम ट्रॉली

ड्यूल/MRPTO, तेज फॉरवर्ड स्पीड, बजट में दमदार पावर

पॉवरट्रैक ट्रैक्टर: किसानों के बीच लोकप्रिय होने की मुख्य वजह

पॉवरट्रैक की AVL तकनीक वाले इंजन बेहतर ईंधन दक्षता देते हैं, जो कपास और गन्ने जैसी फसलों की लंबी अवधि की खेती में डीजल खर्च कम रखने में मदद करते हैं। इसके Sensi-1 हाइड्रोलिक सिस्टम सुपर सीडर, रोटावेटर और रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ जैसे भारी कृषि उपकरणों को सटीकता से उठाने में सक्षम हैं, जो गुजरात की काली मिट्टी में गहरी जुताई के लिए उपयोगी साबित होते हैं। साथ ही, पॉवरट्रैक ट्रैक्टरों की तेज फॉरवर्ड स्पीड उन्हें गन्ने और अन्य फसलों की ढुलाई के लिए भी बेहतरीन विकल्प बनाती है। इसके अलावा, 5 साल तक की वारंटी और मजबूत डीलर-सर्विस नेटवर्क भी किसानों के बीच पॉवरट्रैक ट्रैक्टरों पर भरोसे की प्रमुख वजहों में शामिल हैं।

निष्कर्ष: महाराष्ट्र-गुजरात के किसानों के लिए कौन सा बेहतर?

अगर आपको महाराष्ट्र-गुजरात में भारी जुताई और कमर्शियल गन्ना ढुलाई के लिए एक दमदार 52 HP ट्रैक्टर चाहिए, तो Powertrac Euro 50 Next बेहतर विकल्प है। वहीं, रोजमर्रा की खेती के लिए किफायती और भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहने वाले किसानों के लिए Powertrac 439 Plus एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप मध्यम बजट में तेज स्पीड और अच्छी PTO पावर चाहते हैं, तो Powertrac Euro 45 Plus पर विचार किया जा सकता है। खरीदारी से पहले अपने खेत के आकार, फसल प्रकार और बजट के अनुसार ही सही मॉडल चुनें। उपरोक्ट पॉवरट्रैक ट्रैक्टरों की सटीक ऑन–रोड कीमत नजदीकी अधिकृत डीलर से जरूर जान लें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Indo Farm
Preet
Tafe
Trakstar
Same Deutz Fahr
ACE
Force
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 39 HP

For Price Click Here