महिंद्रा ट्रैक्टर रेंज में महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी (Mahindra 585 DI XP Plus) एक ऐसा ट्रैक्टर है, जिसे किसान “बाहुबली” के नाम से भी जानते हैं। यह ट्रैक्टर अपनी मजबूती, कम मेंटेनेंस और शानदार परफॉर्मेंस के कारण किसानों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। करीब 49.3 हॉर्सपावर (HP) की ताकत के साथ यह मॉडल खेती और ढुलाई, दोनों कामों में बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है।
राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में यह ट्रैक्टर खास तौर पर उन किसानों की पहली पसंद माना जाता है, जिन्हें कठोर जमीन पर जुताई, बुवाई, रोटावेटर, कल्टीवेटर और ट्रॉली ढुलाई जैसे भारी कार्यों के लिए दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहिए। चार सिलेंडर मजबूत इंजन, श्रेणी में बेहतर टॉर्क और कम ईंधन खपत इसकी सबसे बड़ी खूबियों में शामिल हैं।
आइए जानते हैं महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी के उन खास फीचर्स के बारे में, जो इसे भारी कृषि कार्यों के लिए एक असली “बाहुबली” ट्रैक्टर बनाते हैं।
महिंद्रा की 'एक्सपी प्लस' सीरीज में यह ट्रैक्टर उन्नत तकनीक, दमदार इंजन और अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ईंधन की खपत के लिए जाना जाता है। 36.75 kW (49.3 एचपी) श्रेणी के सबसे दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर के सबसे बड़े फायदे और उपयोग की जानकारी नीचे दी गई हैं:
इस ट्रैक्टर में 49.3 एचपी श्रेणी का शक्तिशाली 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह भारी लोड पड़ने पर भी बिना दबे (बिना आरपीएम ड्रॉप किए) तेजी से काम करता है। एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोक (ELS) इंजन तकनीक की वजह से इसका क्रैंकशाफ्ट ज्यादा पावर और टॉर्क पैदा करता है। यही कारण है कि यह ट्रैक्टर कठिन और कठोर मिट्टी में भी आसानी से जुताई कर लेता है।
इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ फुल कॉनस्टैंट मेश ट्रांसमिशन मिलता है, जो आसान और स्मूथ गियर शिफ्टिंग प्रदान करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि गियरबॉक्स की लाइफ भी ज्यादा बनी रहती है और लंबे समय तक काम करने के दौरान भी ड्राइवर को कम थकान महसूस होती है। यह ट्रैक्टर खेत में कल्टीवेटर और रोटावेटर जैसे कृषि कार्यों से लेकर सड़क पर भारी ट्रॉली ढुलाई तक हर काम के लिए सही गति विकल्प चुनने की आजादी देता है।
महिंद्रा की एक्सपी सीरीज के इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम है। इसकी एडवांस ऑटोमैटिक ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल (ADDC) हाइड्रोलिक्स प्रणाली भारी और आधुनिक उपकरणों (जैसे 2-बॉटम एमबी प्लाउ) को आसानी से नियंत्रित और लिफ्ट कर सकती है।
इसकी पीटीओ (PTO) पावर लगभग 44.9 HP है। इस शानदार पीटीओ क्षमता के कारण यह ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में बड़े कृषि उपकरणों (जैसे रोटावेटर, थ्रेशर, रीपर, पोटैटो प्लांटर और कटर-मिक्सर) को बिना किसी रुकावट के पूरी क्षमता के साथ लंबे समय तक ऑपरेट कर सकता है। इसके साथ ही इस ट्रैक्टर में मिलने वाला 4SPTO (4 Speed PTO) फीचर अलग-अलग कृषि उपकरणों के अनुसार सही PTO स्पीड सुनिश्चित करता है।
महिंद्रा का यह मॉडल अपने एडवांस इंजन डिजाइन की वजह से खेती और ढुलाई दोनों कार्यों में किफायती साबित होता है। इसका लॉन्ग स्ट्रोक इंजन सिलेंडर के अंदर डीजल को बेहतर तरीके से जलाने में मदद करता है, जिससे ईंधन की खपत कम होती है और माइलेज बेहतर मिलता है। कम डीजल खर्च में यह ट्रैक्टर अधिक क्षेत्र में काम करने की क्षमता रखता है, जिससे किसानों की प्रति एकड़ खेती लागत कम होती है।
महिंद्रा इस ट्रैक्टर पर 6 साल की बेजोड़ वारंटी देता है, जो इस बात का सबूत है कि ट्रैक्टर के इंजन और ट्रांसमिशन की निर्माण गुणवत्ता (Build Quality) कितनी मजबूत है। इससे किसानों का मेंटेनेंस और मरम्मत का खर्च सालों-साल तक ना के बराबर रहता है और वे बेफिक्र होकर काम करते हैं। साथ ही, महिंद्रा का डीलर और सर्विस नेटवर्क पूरे देश में सबसे बड़ा है। इसके पार्ट्स हर जगह आसानी से और बहुत ही सस्ते दामों पर मिल जाते हैं। खास बात यह है कि सालों इस्तेमाल करने के बाद भी इस ट्रैक्टर की रीसेल वैल्यू (पुराने ट्रैक्टर की कीमत) बाजार में बहुत अच्छी मिलती है।
महिंद्रा 585 DI XP Plus उन किसानों के लिए एक परफेक्ट ऑल-राउंडर ट्रैक्टर है, जो एक ही ट्रैक्टर से कृषि के सारे भारी काम (जैसे रोटावेटर चलाना) और ढुलाई (ट्रॉली का काम) दोनों करना चाहते हैं। वह भी कम लागत और मेंटेनेंस खर्च में। 49 एचपी महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत ₹ 7.04 लाख से ₹ 7.34 लाख (एक्स-शोरूम) तक है। खेती और कमर्शिलय ढुलाई में इस्तेमाल के लिए डिजाइन इस दमदार ट्रैक्टर को आप ट्रैक्टरगुरु से ऑन-रोड कीमत और अन्य जानकारी के साथ देख सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
VST Sells 4,520 Power Tillers and 430 Tractors in September 2026
Escorts Kubota Sells 15,214 Tractors in September 2026, Down 16.7%
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!