मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर एक प्रधान ट्रैक्टर मॉडल है जो एक सम्मानित ब्रांड मैसी फर्ग्यूसन द्वारा निर्मित है। मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर ब्रांड का 58 हॉर्स पावर का एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। यह एक उन्नत ट्रैक्टर ब्रांड है, जो सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं के साथ कृषि ट्रैक्टर मॉडल की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर मैसी ट्रैक्टर ब्रांड का एक अग्रणी श्रेणी का नया ट्रैक्टर मॉडल है, जो अपनी बेहतरीन विशेषताओं, गुणवत्ता, कीमत और उन्नत तकनीक के लिए भारत के लाखों किसानों के बीच लोकप्रिय है। मैसी फर्ग्यूसन एक प्रसिद्ध ब्रांड है। इसके ट्रैक्टर किफायती और हर क्षेत्र में अधिक काम निकाल कर देने में सक्षम होते है। मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर ब्रांड का मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर एक उच्च एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है, जो 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी दोनों ही वेरियंट में उपलब्ध है। इसका शक्तिशाली टर्बोचार्ज्ड इंजन उत्कृष्ट शक्ति प्रदान करता है, जिससे बड़े इम्प्लीमेंट और रोटावेटर, लोडर / डोजर और हार्वेस्टर संचालन जैसे हेवी ड्यूटी इम्प्लीमेंट के साथ काम करना आसान हो जाता है। मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर में भार उठाने की क्षमता 2050 किलोग्राम है। मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर का यह नया मॉडल अच्छी पावर और माइलेज के साथ हर क्षेत्र में किफायती है। तो चलिए ट्रैक्टरगुरू के इस लेख में ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।
मैसी 9500 ट्रैक्टर एक तकनीकी रूप से अभिनव और उन्नत ट्रैक्टर मॉडल है जो किसान की आवश्यकता को पूरा करता है, जो वे ट्रैक्टर में चाहते हैं। इसके अलावा, मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर में कई विशिष्ट विशेषताएं हैं, जो इसे अन्य ट्रैक्टरों से अलग बनाती है। इस ट्रैक्टर का लुक मैसी फर्ग्यूसन के अन्य ट्रैक्टरों से अगल रखा गया है। इस ट्रैक्टर के फ्रंट में तेज रोशनी वाली हेडलाइट दी गई है। मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर में सिंगल पीस स्टील बोनट हुड दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 12 वोल्ट की बैटरी, 12 वोल्ट के साथ 40 एएमपी का अल्टरनेटर एवं 2.30 किलोवॉट की स्टार्टर मोटर दी गई है। मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर तेल में डूबा हुए ब्रेक, पावर स्टीयरिंग, इंटरकूलर कूलैंट कूल्ड कूलिंग सिस्टम, ड्राई टाइप एयर फिल्टर, 60 लीटर डीजल टैंक के साथ 55 एचपी पावर की मजबूत पीटीओ दी गई है।
मैसी 9500 ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर, 2700 सीसी और 58 एचपी पॉवर के साथ सिम्पसन कंपनी का शक्तिशाली टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो अपनी श्रेणी का सबसे शक्तिशाली इंजन है। यह इंजन भारत में ही निर्मित किए जाते है। यह सबसे अच्छा आउटपुट प्रदान करते है। कितना भी लोड क्यों न हो यह आरपीएम नहीं गिरने देता। मैसी 9500 ट्रैक्टर का इंजन उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए 1790 का इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। इसके अलावा, मैसी फर्ग्यूसन के इस नये ट्रैक्टर मॉडल में इंजन को गर्मी और गंदगी से बचाने के लिए ड्राई टाइप एयर फिल्टर के साथ इंटरकूलर कूलेंट कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर का पीटीओं पावर 55 एचपी है।
मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर में कॉम्फीशमैश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि साइडशिफ्ट है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर ड्यूल-क्लच से लैस है। ट्रैक्टर की अधितम गति आगे की ओर 35.08 किमी/घंटा है। मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें ब्रेक के साथ 3250 एमएम का टर्निंग रेडियस है।
मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दी गई है। इस ट्रैक्टर में टूल्स, टॉप लिंक, कंपनी फिटेड बम्फर, ड्राबार, कैनोपी एडजस्टेबल सीट और मोबाइल चार्जर जैसी कई अतिरिक्त एक्सेसरीज दी गई है।
मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर में इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप का पीटीओ दिया गया है, जो रिवर्स-स्पीड पीटीओ है। मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर को अन्य ट्रैक्टर उपकरणों के साथ संचालित करने के लिए 540 आरपीएम/1790 ईआरपीएम उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में पीटीओ पावर 55 एचपी है।
मैसी फर्ग्यूसन 9500 डीआई ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 2050 किलोग्राम है। साथ ही इसमें द्धितीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया हैं। इसके अलावा इस ट्रैक्टर से भारी उपकरणों को चलाने के लिए अलग से 52 लीटर का हाइड्रोलिक्स पंप दिया है। जिसमें 36 लीटर का टंडेम पंप और 16 लीटर का हाइड्रोलिक्स पंप है। मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.5 X 16 और पीछे के टायर 16.9 X 28 इंच के साइज दिए गए है। यह ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी दोनों ही वेरियंट में आता है। इस ट्रैक्टर की गारंटी 2000 घंटा/2 वर्ष है।
मैसी फर्ग्यूसन 9500 डीआई ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी वेरियंट का कुल वजन 2305 किलोग्राम और 4 डब्ल्यूडी वेरियंट का 2660 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई क्रमशः 3450 एमएम और 1972 एमएम है। इस ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1862/1850 एमएम है। ट्रैक्टर का व्हील बेस 1980/1972 एमएम है। ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 420/379 एमएम है।
मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर की कीमत 8.40 - 10.90 लाख रुपए है। लेकिन यह एक्स-शोरूम कीमत है, जो कंपनी निर्धारित करती है। मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत कई कारकों के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती है। इन कारकों में चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। ट्रैक्टरगुरू के माध्यम से आप मैसी फर्ग्यूसन 9500 ट्रैक्टर की सटीक ऑन-रोड कीमत जान सकते हैं।
ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर व फार्मट्रैक ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
महिंद्रा 575 DI vs पावरट्रैक यूरो 50: कीमत, फीचर्स और तुलना।
Escorts Kubota to Hike Tractor Prices Across Kubota, Farmtrac & Powertrac
नवंबर 2026 से बढ़ेंगी Kubota, Farmtrac और Powertrac ट्रैक्टर की कीमतें।
हरियाणा में गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल, जानें नए रेट कब से लागू होंगे
PM Kisan 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये।
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये