मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर सम्मानित ट्रैक्टर ब्रांड मैसी फर्ग्यूसन द्वारा निर्मित एक बागवानी प्रधान ट्रैक्टर मॉडल है। यह ट्रैक्टर बागवानी के लिए सबसे बेहतर ट्रैक्टर है। मैसी फर्ग्यूसन द्वारा निर्मित मैसी फर्ग्यूसन 6028 यूटिलिटी ट्रैक्टर रेंज में 28 एचपी पावर का ट्रैक्टर है। यह अपनी श्रेणी में लोकप्रियता और बिक्री के मामले में अग्रणी ट्रैक्टरों में से एक है। मैसी फर्ग्यूसन भारत में ट्रैक्टर और वाणिज्यिक वाहन खंड में अपने सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास ट्रैक्टर और इंजन के लिए लोकप्रिय रूप से जाना जाता है। भारत में मैसी फर्ग्यूसन द्वारा निर्मित ट्रैक्टरों को खूब पंसद किया जाता है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं के साथ कृषि ट्रैक्टर मॉडल की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर है, जिसमें शक्तिशाली 3 सिलेंडर, 28 एचपी (20.58 किलोवाट) का इंजन, शानदार पीटीओ एचपी पावर, सुचारू और आसान कामकाज के लिए एकल डायाफ्राम क्लच, तेजी से प्रतिक्रिया करने और ट्रैक्टर को बेहतर नियंत्रित करने के लिए पावर स्टीयरिंग और उच्च पकड़ और कम फिसलन के लिए तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं। मैसी फर्ग्यूसन 6028 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 739 किलोग्राम है। और यह हर प्रकार के क्षेत्र में अच्छा माइलेज देता है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 उन किसानों द्वारा ज्यादा पसंद किया जाता है जो औसत कृषि क्षेत्र पर कृषि करते है। और कल्टीवेटर, ट्रेलर, रोटावेटर जैसे कृषि उपकरणों का उपयोग करते हैं। आइए ट्रैक्टरगुरू के इस लेख में बागवानी का बादशाह कहा जाने वाला मैसी फर्ग्यूसन 6028 की कीमत, फीचर्स, विशेषताएं और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते है।
मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर एक बागवानी ट्रैक्टरों की अपनी श्रेणी में अग्रणी मॉडल है, जो बेहतरीन विशेषताओं, गुणवत्ता और उन्नत तकनीक से लैस है। मैसी फर्ग्यूसन ने मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर का डिजाइन एरोडायनामिक रखा है। इसके फ्रंट में शानदार डिजाइन के साथ तेज रोशनी वाली बड़ी हेडलाइट दी गई है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 में सिंगल पीस बोनट दिया गया है। इसके बोनट के अन्दर बैटरी दी गई है। साथ ही ड्राई टाइप का एयर फिल्टर भी बोनट के अंदर दिया गया है। इसके फ्रंट एक्सल पूरी तरह से सील बंद दिया गया है। दिशासंकेत के लिए आकर्षक इंडिकेटर दिए गए है। और पीछे कि तरफ भी तेज रोशनी वाली लाइट दी गई। इस ट्रैक्टर में लोड़र के लिए अलग से होल दिए गए है। इस ट्रैक्टर में साइड शिफ्ट गियर लीवर दिए गए हैं जिसकी वजह से चालकों को काफी बड़ा प्लेटफॉर्म मिलता है। तथा ट्रैक्टर को ऑपरेट करते समय थकान नहीं होती है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 में ड्राइविंग सीट के बाई तरफ लो-हाई का लीवर और दाई तरफ हाईड्रोलिक्स का लीवर दिया गया है। इस ट्रैक्टर में कंपनी फिटेड टोइंग हुक दिया गया है। मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर ब्रांड यह ट्रैक्टर एक तकनीकी से उन्नत यूटिलिटी ट्रैक्टर मॉडल है, जो बागवानी किसान की आवश्यकता को पूरा करता है।
मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर, 1318 सीसी और 28 एचपी (20.58 किलोवाट) का इन-लाइन डीजल इंजन दिया गया है, जो उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए 2000 का इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। इसका इंजन इसे खेतों में शानदार माइलेज के साथ बेहतर शक्ति प्रदान करता है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर में इंजन को साफ और ठंडा रखने के लिए ड्राई टाइप एयर फिल्टर के साथ वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें एक बड़ा रेडियेटर भी दिया गया है, जो इसे अधिक टिकाऊ बनाने में मदद करता है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर का पीटीओं पावर 23.7 एचपी है।
मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर में पार्शियल सिंक्रोमेश टाइप का साइड शिफ्ट ट्रांसमिशन दिया गया है। जिसमें 6 गियर आगे और 2 गियर पीछे दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की और 20.1 किमी/घंटा है। इस ट्रैक्टर में सिंगल फ्रिक्शन प्लेट क्लच दिया गया है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर में तेल में डूबा हुआ ब्रेक दिया गया है, जो इसे खेतों में काम के दौरान अच्छी पकड़ प्रदान करते है। इसके अलावा, इसमें ब्रेक के साथ 2350 एमएम का टर्निंग रेडियस है।
मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर में बड़े व्हील के साथ पावर स्टीयरिंग दी गई है। इस ट्रैक्टर में स्मार्ट की, टूल्स, टॉप लिंक, कंपनी फिटेड फ्रंट टोइंग हुक, फिक्स्ड ड्राबार वैकल्पिक - हिलग टायर, शानदार एडजस्टेबल सीट, मोबाइल चार्जर जैसी कई अतिरिक्त एक्सेसरीज दी गई है।
मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन टाइप का पीटीओ दिया गया है, जो टू-स्पीड पीटीओ है, जो इकोनॉमी मोड पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। इस ट्रैक्टर में पीटीओ पावर 23.7 एचपी है।
मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 739 किलोग्राम है। साथ ही इसमें प्रथम श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया हैं। इस ट्रैक्टर ड्राइविंग सीट के पीछे ओर डीजल टैंक दिया गया है, जिसकी क्षमता 25 लीटर है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर में आगे के टायर 5 X 12 और पीछे के टायर 8.3 X 20 इंच के साइज में दिए गए है। यह ट्रैक्टर 4 डब्ल्यूडी ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर की वारंटी 1000 घंटा/1 वर्ष है।
मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर्स कंपनी ने आपने इस ट्रैक्टर की लंबाई-चौड़ाई बागवानी के हिसाब से रखा है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर का कुल वजन 980 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई 2920 एमएम है। इस ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1150 एमएम है। ट्रैक्टर का व्हील बेस 1520 एमएम है। ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 300 एमएम है।
मैसी फर्ग्यूसन 6028 भारत का पहला प्रीमियम कॉम्पैकट यूटिलिट ट्रैक्टर है। भारत में इस ट्रैक्टर की ऑन रोड़ कीमत 5.50 से 5.90 लाख रूपए है। लेकिन यह कीमत एक्स शोरूम है। जिसे कंपनी निर्धारित करती है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर की ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण राज्य से दूसरे राज्य में उतार-चढ़ाव करता रहता है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर की ऑन रोड़ कीमत जानने के लिए ट्रैक्टरगुरू पर विजिट कर सकते है। आपका राज्य ट्रैक्टरगुरू पर उपलब्ध है।
ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह सोनालिका ट्रैक्टर व प्रीत ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Top 5 Massey Ferguson 241 Tractor Variants in India: Prices and Features
Drought and Financial Pressure Slow Tractor Sales in Maharashtra
बासमती धान का भाव 2026: 1401 किस्म ₹5,122 के पार, 1718 और 1121 में तेजी
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन