मैसी फर्ग्यूसन 245 DI बनाम स्वराज 855 FE: 50 एचपी ट्रैक्टर की तुलना

मैसी फर्ग्यूसन 245 DI बनाम स्वराज 855 FE: 50 एचपी ट्रैक्टर की तुलना
शेयर पोस्ट

मैसी फर्ग्यूसन 245 DI बनाम स्वराज 855 FE : जानें कौन सा ट्रैक्टर आपके लिए है एकदम सही विकल्प

50 hp पावर रेंज में दो दिग्गज और भरोसेमंद ट्रैक्टर मैसी फर्ग्यूसन 245 DI (Massey Ferguson 245 DI) और स्वराज 855 FE (Swaraj 855 FE) अपनी धाक जमाए हुए हैं। क्योंकि इस सेगमेंट के ये दोनों ट्रैक्टर आधुनिक फीचर्स, ज्यादा पावर और किफायती प्रदर्शन के बेहतरीन संतुलन के कारण किसानों की पहली पसंद बन गए हैं । 

जहां एमएफ 245 DI अपनी शानदार हाइड्रोलिक्स, बेहतर माइलेज और हर तरह के काम में इस्तेमाल होने वाली बहुमुखी क्षमता के कारण किसानों के बीच मजबूती से अपनी जगह बनाए हुए है। वहीं, स्वराज 855 FE अपनी मजबूत इंजन शक्ति और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से किसानों में बहुत लोकप्रिय ट्रैक्टर है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी खेती की जरूरतों के हिसाब से इन दोनों मॉडलों में से कौन-सा आपके लिए सबसे सही और किफायती रहेगा, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी। हम इन दोनों शक्तिशाली ट्रैक्टर्स के इंजन पावर एचपी, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की सीधी तुलना करेंगे, जिससे आप यह आसानी से तय कर सकेंगे कि आपकी खेती और ढुलाई के कामों के लिए कौन सा ट्रैक्टर सबसे उपयुक्त है।

दोनों ट्रैक्टर्स के तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी 

यहां मैसी फर्ग्यूसन 245 DI और स्वराज 855 FE, दोनों ट्रैक्टरों के सभी स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी दी गई है।

मैसी फर्ग्यूसन 245 DI : मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

  • पावर रेंज (HP): 50 एचपी (36.76 किलोवाट)
  • इंजन टाइप: सिम्पसन्स SJ327 इंजन TIII A, वाटर कूल्ड
  • सिलेंडर संख्या: 3
  • इंजन क्षमता: 2700 सीसी (2.70 लीटर)
  • ईंधन इंजेक्शन पंप: इनलाइन
  • रेटेड आरपीएम (आर/मिनट): 2000
  • एयर फिल्टर: प्री-क्लीनर के साथ, ड्राई टाइप
  • पीटीओ पावर: 42.5 hp

स्वराज 855 FE : मुख्य तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स

  • पावर रेंज (HP): 35.5 किलोवाट (48 एचपी) 
  • सिलेंडर संख्या 3
  • इंजन क्षमता: 3478 सीसी (3.478 लीटर)
  • रेटेड आरपीएम (आर/मिनट): 2000
  • मैक्सिमम टॉर्क (Nm): 205 Nm
  • एयर फिल्टर: 3-स्टेज ऑयल बॉथ टाइप
  • पीटीओ पावर (Hp): 42.9

निष्कर्ष : 

दोनों ट्रैक्टर दमदार 3-सिलेंडर इंजन के साथ आते हैं, हालांकि उनकी पावर और इंजन क्षमता में थोड़ा अंतर है। एमएफ 245 DI में 2700 cc का इंजन है, जो 50 हार्सपावर की ताकत प्रदान करता है। इसलिए यह रोटावेटर, कल्टीवेटर, हैरो, ट्रॉली ढुलाई और कंस्ट्रक्शन से जुड़े कामों के लिए एक बढ़िया विकल्प बन जाता है।

वहीं, स्वराज 855 एफई में 3478 cc क्षमता का बड़ा इंजन मिलता है, जो 205 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। यह ज्यादा लोड वाले खेती के काम (जैसे भारी जुताई, मिट्टी पलटना और कठिन परिस्थितियों में उपकरण चलाने) के लिए इसे बेहतर और भरोसेमंद बनाता है। 

मैसी फर्ग्यूसन 245 DI: गियरबॉक्स और ट्रांसमिशन 

क्लच टाइप

ड्यूल 

ट्रांसमिशन प्रकार

स्लाइडिंग मेश
विकल्प: पार्शियल कांस्टेंट मेश

गियर बॉक्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गति संख्या
विकल्प: 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड

34.2 किमी प्रति घंटा

फ्रंट एक्सल ड्राइव

2WD

स्वराज 855 FE: ट्रांसमिशन प्रकार और गियरबॉक्स

क्लच प्रकार

मानक सिंगल क्लच

वैकल्पिक: डुअल क्लच/डबल क्लच (स्वतंत्र PTO)

ट्रांसमिशन प्रकार

स्लाइडिंग मेश/पीसीएम

सेंटर शिफ्ट/ साइड शिफ्ट

गति की संख्या

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स पैटर्न

विकल्प: 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स

अधिकतम आगे की गति

30.9 किमी प्रति घंटा

फ्रंट एक्सल ड्राइव

2WD

वैकल्पिक: 4WD

ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स के मामले में दोनों ट्रैक्टर अच्छे विकल्प प्रदान करते हैं, लेकिन उनकी क्षमता और सुविधा में बड़ा अंतर साफ दिखता देता है।

  • मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई में ड्यूल ड्राई क्लच और स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन मिलता है, साथ ही विकल्प के तौर पर इसमें पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश भी उपलब्ध है। 8F + 2R और 10F + 2R जैसे गियर विकल्प इसे खेतों और ट्रांसपोर्ट दोनों कामों में तेज गति और स्मूथ गियर कंट्रोल की सुविधा देते हैं।
  • स्वराज 855 FE इस मामले में और ज्यादा विकल्प देता है। इसमें सिंगल क्लच के साथ ड्यूल/डबल क्लच का विकल्प, स्लाइडिंग मेश/पीसीएम ट्रांसमिशन और सेंटर या साइड शिफ्ट दोनों ही विकल्प मौजूद हैं। 10F + 3R गियर विकल्प और 4WD का विकल्प इसे कठिन खेतों के काम के लिए और भी सक्षम बनाता है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 245 DI—स्मूथ ट्रांसमिशन, अच्छी गति और किफायती विकल्पों के लिए बेहतर है। वहीं, स्वराज 855 FE ज्यादा गियर विकल्प, 4WD का विकल्प और भारी कामों में अधिक नियंत्रण चाहने वाले किसानों के लिए अधिक बेहतर है।

हाइड्रोलिक प्रणाली और लिफ्टिंग क्षमता 

ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक सिस्टम और लिफ्टिंग क्षमता सबसे अहम सुविधाएं होती हैं। अगर ये फीचर्स एडवांस और दमदार हों, तो ट्रैक्टर की परफॉर्मेंस, कार्य कुशलता और फसल उत्पादन क्षमता काफी बढ़ जाती है। इससे किसान कम खर्च में ज्यादा और बेहतर मुनाफा अर्जित कर पाते हैं।

यहां हम 50 एचपी रेंज के मैसी फर्ग्यूसन 245 DI और स्वराज 855 FE ट्रैक्टर्स में दिए गए हाइड्रोलिक सिस्टम, कंट्रोल फीचर्स और उनकी लिफ्टिंग क्षमता की जानकारी आसान भाषा में बता रहे हैं—

मैसी फर्ग्यूसन 245 DI :

  • हाइड्रोलिक टाइप : एडवांस्ड हाइड्रोलिक सिस्टम
  • कंट्रोल सिस्टम: ड्राफ्ट, पोज़िशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल, मानक श्रेणी-1 और CAT-2 कॉम्बी बॉल से सुसज्जित 3-पॉइंट लिंकेज
  • लिफ्टिंग क्षमता: लगभग 1700 किलोग्राम की हाई लिफ्ट कैपेसिटी
  • उपयोग: यह हाइड्रोलिक प्रणाली रोटावेटर, हारो, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, ट्रॉली और अन्य खेत उपकरणों को सहजता से संभालने में सक्षम।
  • लाभ: तेज रिस्पॉन्स, भारी उपकरणों पर स्थिरता और जमीन में बेहतर गहराई नियंत्रण।

स्वराज 855 FE: 

  • हाइड्रोलिक प्रकार: उच्च दक्षता वाला एडवांस हाइड्रोलिक सिस्टम 
  • कंट्रोल सिस्टम: ऑटोमैटिक, ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल हाइड्रोलिक सिस्टम
  • 3-पॉइंट लिंकेज: मानक श्रेणी- I और II टाइप लिंकेज के लिए पिन 
  • लिफ्टिंग क्षमता: 2000 किलोग्राम तक
  • उपयोग: मानक हाइड्रोलिक प्रणाली भारी उपकरण जैसे रिवर्सिबल प्लाउ, मल्टी-डिस्क हैरो, सब-सॉइलर और ट्रॉली ढुलाई के काम के लिए बेहद सक्षम।
  • फायदा: ज्यादा लिफ्टिंग क्षमता, भारी जुताई उपकरणों को आसानी से संभालने की ताकत।

निष्कर्ष:

यदि आप सामान्य खेती के उपकरणों के लिए बढ़िया हाइड्रोलिक्स नियंत्रण चाहते हैं, तो मैसी फर्ग्यूसन 245 DI एक उपयुक्त विकल्प है। लेकिन अगर आप भारी उपकरण (रिवर्सिबल एमबी प्लाउ, मल्टी-डिस्क हैरो, रोटावेटर और सब-सॉइलर) चलाते हैं या अधिक लिफ्टिंग क्षमता चाहिए, तो स्वराज 855 FE ट्रैक्टर अधिक दमदार और बेहतर विकल्प है।

PTO (पावर टेक ऑफ) और पावर 

पावर टेक ऑफ (PTO) ट्रैक्टर में एक अहम यांत्रिक प्रणाली है, जो इंजन की शक्ति को बाहर निकालकर उसे किसी सहायक उपकरण जैसे वाटर पंप, रोटावेटर, बेलर और स्प्रेयर कृषि यंत्र को चलाने के लिए स्थानांतरित करती है। यह एक बहुमुखी उपकरण है, जो ट्रैक्टर की दक्षता बढ़ाता है, क्योंकि यह पीटीओ संचालित अन्य उपकरणों को शक्ति प्रदान कर सकता है। मैसी फर्ग्यूसन 245 DI और स्वराज 855 FE ट्रैक्टरों की पीटीओ (Power Take-Off) पावर और विशेषताएं नीचे दी गई हैं:

मैसी फर्ग्यूसन 245 DI: PTO (Power Take-Off) पावर

पीटीओ टाइप

लाइव, सिक्स स्पिलंड शाफ्ट
विकल्प: क्वाड्रा PTO

PTO स्पीड

540 आरपीएम @ 1790 ईआरपीएम
विकल्प: 540 आरपीएम @ 1906 ईआरपीएम

पीटीओ पावर

42.5 Hp

स्वराज 855 FE : शक्तिशाली PTO (Power Take-Off)

पीटीओ टाइप

मल्टी-स्पीड PTO (4 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स) विकल्प के साथ

PTO स्पीड

मानक 540 आरपीएम

पीटीओ शक्ति

42.9 Hp

निष्कर्ष:

दोनों ट्रैक्टरों में लगभग 42 हार्सपावर के आसपास की शाक्तिशाली PTO (Power Take-Off) पावर है, जो कि सामान्य से भारी कृषि उपकरणों को अच्छी गति और ताकत देने के लिए पर्याप्त है।

Massey Ferguson 245 DI में सरल और भरोसेमंद Live PTO टाइप प्रणाली है, जबकि Swaraj 855 FE में मल्टी-स्पीड PTO का विकल्प मिलता है। इससे आप अलग- अलग मशीनों के लिए अलग स्पीड चुन सकते हैं।

यदि आप अपने PTO उपकरण (जैसे रोटावेटर, वाटर पंप) को अलग-अलग गति पर चलाना चाहते हैं, तो स्वराज 855 FE आपको अधिक लचीलापन देता है।

टायर साइज, ईंधन टैंक, डायमेंशन, ब्रेक, स्टीयरिंग और अन्य विशेषताएं

यहाँ मैसी फर्ग्यूसन 245 DI और स्वराज 855 FE ट्रैक्टरों की टायर साइज, ईंधन टैंक, डायमेंशन, ब्रेक, स्टीयरिंग और अन्य जरूरी विशेषताओं का सरल और क्लियर तुलना:

मैसी फर्ग्यूसन 245 DI — मुख्य विशेषताएं

  • टायर साइज: 6.00 x 16 (15.24 cm x 40.64 cm) आगे, 13.6 x 28 (34.54 cm x 71.12 cm) पीछे
  • विकल्प: 14.9 x 28 (37.84 cm x 71.12 cm) रियर टायर (पीछे)
  • आगे: 6.00 × 16 
  • ईंधन टैंक क्षमता: 47 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी
  • डायमेंशन और वज़न: कुल लंबाई: 3320 mm, चौड़ाई: 1705 mm, ऊंचाई: 2205 mm, व्हीलबेस: 1830 mm (वैकल्पिक: 1935 mm), कुल वज़न: 1915 kg 
  • ब्रेक का प्रकार: सीलबंद ड्राई डिस्क ब्रेक्स 
  • स्टीयरिंग टाइप: मैनुअल स्टीयरिंग / पावर स्टीयरिंग विकल्प के साथ 
  • अन्य विशेषताएं: 2WD, वैकल्पिक: एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल, क्यूड्रा पीटीओ, 10+2 ट्रांसमिशन गियरबॉक्स 
  • बैटरी: 12 V 75 Ah और 12 V 36 A अल्टरनेटर 

स्वराज 855 FE — मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

  • टायर साइज: अगला टायर 2WD- 152.40 mm x 406.40 mm (6.00 x 16) विकल्प-190.50 mm x 406.40 mm (7.50 x 16) पिछला टायर 2WD- 378.46 mm x 711.20 mm (14.9 x 28) विकल्प- 429.26 mm x 711.20 mm (16.9 x 28)
  • ईंधन टैंक क्षमता: बड़ा 62 लीटर फ्यूल टैंक 
  • डायमेंशन और वज़न: कुल लंबाई: 3575 mm, चौड़ाई: 1845 mm, ऊंचाई: 2295 mm, व्हीलबेस: 2250 mm कुल वज़न: 2220 KG (2WD वेरियंट) 
  • ब्रेक का प्रकार: ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स (OIB) 
  • स्टीयरिंग टाइप: मैनुअल स्टीयरिंग / पावर स्टीयरिंग विकल्प के साथ 
  • बैटरी: 12 V 80Ah, ग्लास / क्लियर लेंस हेड लैंप प्रकार, रेगुलर / एलईडी* फेंडर और टेल लैंप वेरिएंट
  • अन्य विशेषताएं: 2WD 

कौन-सा विकल्प सही है?- कीमत और डीलर-आधारित मार्गदर्शन 

दोनों ही ट्रैक्टर मॉडल 50 एचपी रेंज में शानदार माइलेज और कम रखरखाव खर्च के लिए मशहूर ट्रैक्टर हैं।

कीमत की बात करें तो मैसी फर्ग्यूसन 245 DI की कीमत ₹7,00,841 से ₹7,56,467 (एक्स-शोरूम) के बीच है।

वहीं स्वराज 855 FE की कीमत ₹7,87,156 से ₹8,36,600 (एक्स-शोरूम) तक शुरू होती है। अगर आप अपने राज्य, शहर के हिसाब से इनकी सही और अपडेटेड कीमत जानना चाहते हैं, तो अभी ट्रैक्टर गुरू की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

खरीदने से पहले एक बार अपने नज़दीकी मैसी फर्ग्यूसन या स्वराज ट्रैक्टर डीलर से ज़रूर संपर्क करें। डीलर आपको सही वेरिएंट, स्टॉक की उपलब्धता, और चल रहे लोकल ऑफ़र (जैसे डिस्काउंट या फाइनेंस प्लान) की सटीक जानकारी देंगे। इसके अलावा, ट्रैक्टर गुरू के ऑनलाइन EMI कैलकुलेटर की मदद से आप ट्रैक्टर के लोन की EMI, डाउन पेमेंट और ब्याज दर आसानी से चेक कर सकते हैं। साथ ही, आप अपनी जरूरत के हिसाब से मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक ऋण EMI विकल्प भी चुन सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Indo Farm
Preet
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
ACE
Escorts
Force
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2761 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2734 cc 40 HP

For Price Click Here