मैसी फर्ग्यूसन 241 DI या 245 DI तुलना - कौन सा ट्रैक्टर बेहतर

मैसी फर्ग्यूसन 241 DI या 245 DI तुलना - कौन सा ट्रैक्टर बेहतर
शेयर पोस्ट

मैसी फर्ग्यूसन 241 DI बनाम 245 DI: कीमत, पावर और फीचर्स की पूरी तुलना

खेती की जरूरत, मिट्टी की स्थिति और उपयोग के अनुसार सही ट्रैक्टर चुनना किसानों के लिए सबसे बड़ा फैसला होता है। खासकर जब बात 42 HP vs 50 HP हॉर्सपॉवर कैटेगरी की हो, तो उलझन और बढ़ जाती है। ऐसे में मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) के दो लोकप्रिय मॉडल MF 241 DI और MF 245 DI किसानों के बीच सबसे ज्यादा तुलना में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी खेती की जरूरतों के हिसाब से इनमें से कौन सा मॉडल का चुनाव सबसे सही रहेगा?

आइए, मैसी फर्ग्यूसन के इन दोनों ट्रैक्टरों की कीमत, पावर और फीचर्स की गहराई से तुलना करते हैं।

मैसी फर्ग्यूसन 241 DI vs 245 DI: विस्तृत तुलना (Massey Ferguson 241 DI vs 245 DI: Detailed Comparison)

दोनों ही ट्रैक्टर मैसी फर्ग्यूसन इंडिया लाइन-अप में 42 और 50 एचपी श्रेणी के लोकप्रिय मॉडल हैं। इन्हें TAFE (ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड) की स्मार्ट इंजीनियरिंग और उन्नत तकनीक के साथ डिजाइन किया गया है, जो मध्यम से बड़े किसानों की हर खेती और मशीनीकरण की जरूरतों को पूरा करते हैं। जहां MF 241 DI 42 एचपी रेंज में आता है और 4WD विकल्प के साथ उपलब्ध है, जबकि MF 245 DI 50 एचपी श्रेणी का दमदार 2WD ट्रैक्टर है, इसे किसान “महाशक्ति” के नाम से भी जानते हैं। 

यहां इन दोनों मॉडल्स की संक्षिप्त और विस्तृत तुलना आसान टेबल में दी गई है:

फीचर्स MF 241 DI (4WD) MF 245 DI (Maha Shakti)
हॉर्सपावर (HP) 42 HP (30.88 kW) 50 HP (36.76 kW)
इंजन 2500 CC, 3-सिलेंडर 2700 cc, 3-सिलेंडर
गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (विकल्प: 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स) 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (विकल्प: 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स)
लिफ्ट क्षमता 1700 kgf 1700 किलोग्राम
ब्रेक मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक सीलबंद ड्राई डिस्क ब्रेक
इलेक्ट्रिकल्स 12 वोल्ट 80 Ah बैटरी, 12 वोल्ट 36 A अल्टरनेटर 12 वोल्ट 75 Ah बैटरी, 12 वोल्ट 36 A अल्टरनेटर

इंजन और पावर की तुलना : कौन कहां आगे? (Engine and Power Comparison: Who's Ahead?)

अगर आप मध्यम से बड़े किसान हैं और मैसी फर्ग्यूसन 241 DI और मैसी फर्ग्यूसन 245 DI में से किसी एक ट्रैक्टर को खरीदने की योजना बना रहे है, तो इनके इंजन और पावर की तुलना को समझना जरूरी है। सबसे बड़ा अंतर इन दोनों की इंजन क्षमता (CC) और हॉर्सपावर (HP) में है।

  • मैसी फर्ग्यूसन 241 DI मुख्य रूप से एक 42 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है। इसमें 2500 CC का सिम्पसन S325.1-F2 TIII A इंजन प्रकार मिलता है। यह हल्के से मध्यम कामों के लिए बेहतरीन है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 245 DI 50 HP रेंज में एक मजबूत और टिकाऊ ट्रैक्टर है। इसमें 2700 CC का SIMPSONS SJ327 Engine TIII A टाइप इंजन दिया गया है। बडी इंजन क्षमता होने के कारण यह रोटावेटर या थ्रेशर जैसे भारी उपकरणों के लिए ज्यादा उपयोगी है।  
  • ईंधन इंजेक्शन पंप की बात करें तो, दोनों ही मॉडल लगभग समान इन-लाइन ईंधन इंजेक्शन पंप देते हैं। 

ट्रांसमिशन और गियर (Transmission and Gear)

दोनों मॉडल इनके गियरबॉक्स (Gearbox) में कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं जो इनके उपयोग और कार्यक्षमता को अलग बनाते हैं। यहां MF 241 DI और MF 245 DI के ट्रांसमिशन की विस्तृत तुलना दी गई है:

  • MF 241 DI 42 hp ट्रैक्टर में स्टैंडर्ड तौर पर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर मिलते हैं। साथ ही, इसमें 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स का विकल्प भी उपलब्ध है। यह ट्रैक्टर पार्शियल कांस्टेंट मेश (PCM) ट्रांसमिशन और ड्यूल क्लच तकनीक के साथ आता है, जिससे गियर बदलना आसान और स्मूद हो जाता है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 245 DI (50 एचपी) में स्लाइडिंग मेश टाइप गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा, इसमें पार्शियल कांस्टेंट मेश (PCM) ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है। इसमें भी 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्टैंडर्ड हैं और 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स वैकल्पिक रूप से उपलब्ध है।
  • दोनों ही ट्रैक्टर मॉडल ड्यूल क्लच की सुविधा के साथ आते हैं, जो पीटीओ (PTO) से चलने वाले उपकरण जैसे थ्रेशर और रोटावेटर को बिना ट्रैक्टर रोके आसानी से चलाने में मदद करती है।

स्मूद गियर शिफ्टिंग और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए MF 241 DI का पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन एक अच्छा विकल्प है, जबकि ज्यादा पावर के साथ भारी और तेज काम के लिए MF 245 DI ट्रैक्टर थोड़ा अधिक उपयुक्त है। 

हाइड्रोलिक्स और लिफ्टिंग क्षमता (Hydraulics and Lifting Capacity)

मैसी फर्ग्यूसन अपनी सटीक उन्नत हाइड्रोलिक्स तकनीक के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसकी 'ड्राफ्ट एंड पोजीशन कंट्रोल' (ADDC) तकनीक इतनी संवेदनशील है कि यह मिट्टी के थोड़े से बदलाव को भी भांप लेती है और उपकरणों की गहराई खुद एडजस्ट कर देती है। यहां MF 241 DI और MF 245 DI की हाइड्रोलिक्स सिस्टम और वजन उठाने की क्षमता की विस्तृत तुलना दी गई है:

फीचर मैसी फर्ग्यूसन 241 DI मैसी फर्ग्यूसन 245 DI
लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम 1700 किलोग्राम
हाइड्रोलिक कंट्रोल ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पांस कंट्रोल ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पांस कंट्रोल
लिंकेज टाइप 3-पॉइंट लिंकेज (Cat-2) 3-पॉइंट लिंकेज (Cat-1 and Cat-2)

दोनों ही ट्रैक्टरों में लगभग समान हाइड्रोलिक सिस्टम और लिफ्टिंग क्षमता हैं। लेकिन 3-पॉइंट लिंकेज में थोड़ा अंतर है। MF 245 DI Cat-1 and Cat-2  (कॉम्बी बॉल) लिंके से लैस है, जिससे यह भारी यंत्र जैसे कि सुपर सीडर, भारी रोटावेटर या बड़े स्प्रेयर के साथ स्मूथ तरीके से काम करता है।

पीटीओ पावर (PTO Power)

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर (Massey Ferguson Tractor) अपनी दमदार पीटीओ (PTO) पावर के लिए जाने जाते हैं।  इनके पीटीओ को 'क्वाड्रा पीटीओ' (Quadra PTO) कहा जाता है। यहां मैसी फर्ग्यूसन 241 DI और 245 DI की पीटीओ टाइप और पावर की तुलना दी गई है:

फीचर मैसी फर्ग्यूसन 241 DI मैसी फर्ग्यूसन 245 DI
पीटीओ पावर (HP) लगभग 35.7 HP 42.5 HP
पीटीओ टाइप लाइव, 6-स्प्लाइन शाफ्ट लाइव, 6-स्प्लाइन शाफ्ट / क्वाड्रा पीटीओ
पीटीओ स्पीड 540 RPM @ 1500 ERPM 540 RPM @ 1790 ERPM

MF 241 DI की पीटीओ पावर 5 से 6 फीट के रोटावेटर, थ्रेशर और स्प्रेयर मशीन के लिए पर्याप्त है। यह छोटे और मध्यम कार्यों में बहुत किफायती है। वहीं, MF 245 DI की 42+ HP की पीटीओ पावर और क्वाड्रा पीटीओ विकल्प के साथ भारी मशीनों जैसे 7 फीट का रोटावेटर, बड़े थ्रेशर, सुपर सीडर और स्ट्रॉ-रीपर (भूसा बनाने वाली मशीन) के लिए 'बेस्ट' है। 

MF 241 DI Vs MF 245 DI: कीमत का अंतर (अनुमानित 2026) (MF 241 DI Vs MF 245 DI: Price Difference (Estimated 2026))

  • MF 241 DI 4WD की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹ 8.15 लाख से शुरू होकर ₹ 8.44 लाख तक जाती है।
  • MF 245 DI - 50 HP की कीमत ₹ 7.00 लाख से ₹ 7.56 लाख तक जाती है। पावर और फीचर्स को देखते हुए यह कीमत थोड़ी किफायती लगती है। 

कीमतें आपके राज्य और डीलर के अनुसार बदल सकती हैं, सटीक कीमत के लिए नजदीकी डीलरशिप (Dealership) विजिट करें। 

सही चुनाव (The right choice)

MF 241 DI 40 hp 4Wd चुनें यदि:

  • छोटे से मध्यम आकार के खेतों के मालिक हैं।
  • मुख्य काम कल्टीवेटर चलाना, ट्रॉली खींचना या सामान्य खेती करना है।
  • 4 डब्ल्यूडी मॉडल बेहतर पकड़ और अतिरिक्त खिंचाव के लिए। 

मैसी फर्ग्यूसन 245 DI 50 hp चुनें यदि:

  • आपको रोटावेटर, भारी थ्रेशर या ट्रॉली चलाने के लिए ज्यादा टॉर्क की जरूरत है।
  • आप व्यावसायिक उपयोग ज्यादा करते हैं जहां समय बचाना और अधिक पावर जरूरी है।
  • आप लेटेस्ट 'स्मार्ट' या 'प्लैनेटरी प्लस' टेक्नोलॉजी चाहते हैं जो लंबे समय तक कम रखरखाव खर्च मांगती है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
Captain
VST
Kubota
Indo Farm
Preet
Tafe
Same Deutz Fahr
Trakstar
ACE
Escorts
Force
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2400 cc 36 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 50 HP

For Price Click Here