मैसी Dynastar प्रतियोगिता 2025: किसान ने जीता ₹8 लाख का ट्रैक्टर?

मैसी Dynastar प्रतियोगिता 2025: किसान ने जीता ₹8 लाख का ट्रैक्टर?
शेयर पोस्ट

Massey Dynastar Tractor Contest 2025: ₹8 लाख का ट्रैक्टर जीतने वाला भाग्यशाली किसान

TAFE यानी ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी का मुख्य ब्रांड मैसी फर्ग्यूसन है। हाल ही में TAFE ने अपने मैसी डायनास्टार कॉन्टेस्ट के सीजन 2 का समापन किया था। 

#SabseBadeAllrounder के हैशटेग के साथ कंपनी का उद्देश्य, डायनाट्रैक 241 ट्रैक्टर में ओरिजनल, विस्तारयोग्य और समाज पर असर डालने वाले विचारों की खोज करना और उन्हें पुरस्कृत करना था। 

मैसी डायनास्टार ट्रैक्टर विजेता 2025 (Massey Dynastar Tractor Winner 2025)

इस प्रतियोगिता के दूसरे सीजन में 16000 से ज्यादा एंट्री दर्ज हुई थी जो 26 राज्याें और 5 केंद्र शासित प्रदेशों से आई थीं। प्रतिभागियों में किसान, ग्रामीण व्यापारी और कृषि-छात्र भी शामिल थे, जो सभी अपने इनोवेशन का प्रदर्शन कर रहे थे। ग्रांड फिनाले में कुल 12 फाइनलिस्ट थे, जो 7 राज्यों कर्नाटक, असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से थे। 

प्रथम स्थान कर्नाटक के अविनाश देसाई ने प्राप्त किया है। उन्होंने मैसी फर्ग्यूसन डायनाट्रैक 241 से चलने वाली मोबाइल स्लरी डिवाटरिंग मशीन को प्रस्तुत किया। उन्हें लगभग 8.2 लाख रुपये मूल्य का एक नया 254 डायनास्मार्ट 2WD ट्रैक्टर देकर सम्मानित किया गया।

असम के प्रतीक अग्रवाल ने सोलर से चलने वाले स्थायी ऊर्जा केंद्र के विचार को प्रस्तुत किया जिसके लिए उनको सेकंड प्राइज में 8 ग्राम का सोने का सिक्का मिला। पटियाला, पंजाब के अमृत जोत सिंह को डायनाट्रैक 241 से चलने वाली पानी फिल्टर व्यवस्था के विचार के लिए तीसरा स्थान और 8 ग्राम का सोने का सिक्का मिला। अन्य टॉप 30 फाइनलिस्ट को गिफ्ट हैंपर्स देकर सम्मानित किया गया।

इस TAFE Massey प्रतियोगिता में असम के रिटायर्ड IAS डॉ. जयकुमार करुप्पुसामी को बहुउद्देशीय कृषि मशीन के प्रस्ताव पर जूरी च्वाइस अवार्ड और 50 ग्राम चांदी के सिक्के से सम्मानित किया गया।

इंस्टीट्यूशनल केटेगरी में, कुमुलुर, त्रिची के कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज और अनुसंधान संस्थान (तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय) की टीम ने ‘8 रो वाले ट्रैक्टर माउंटेड ट्रांसप्लांटर’ के विचार के लिए पहला स्थान प्राप्त किया, दूसरा स्थान इरोड के बन्नारी अम्मन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को एक स्वचालित मल्टी-वेजिटेबल ट्रांसप्लांटर बनाने के लिए मिला। छात्रों को TAFE में इंटर्नशिप का ऑफर भी मिला।

₹8 लाख का ट्रैक्टर जीतने वाला किसान (Farmer who won a tractor worth ₹8 lakh)

Dynastar सीजन 2 के विनर कर्नाटक के बेलगाम निवासी अविनाश देसाई पहले किसान नहीं थे लेकिन वो हमेशा से खेती करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में सब पढ़े लिखे हैं लेकिन सभी ने खेती को ही अपनाया। 

अविनाश ने भी माता-पिता के आदेश से पहले अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। फिर कुछ साल बैंगलुरु में IT सेक्टर की जॉब करने के बाद उन्होंने अपने मॉर्डन फार्मिंग के विचारों के साथ खेती करना शुरू किया। उस मुख्य कदम की सफलता आप सभी के सामने है।

किसान ने कैसे जीता Massey ट्रैक्टर? (How did the farmer win the Massey tractor)

मैसी डायनास्टार ट्रैक्टर विजेता अविनाश ने मैसी फर्ग्यूसन डायनाट्रैक 241 से चलने वाली मोबाइल स्लरी डिवाटरिंग मशीन को प्रस्तुत किया। आमतौर पर किसान खड्डा खोदकर गाय के गोबर को उसमें डाल देता है और प्राकृतिक रूप से खाद बनने का इंतजार करता है। लेकिन इस प्रक्रिया में गाेबर 70 से 80 प्रतिशत लिक्विड फाॅर्म में आ जाता है और स्लरी बन जाता है।

इस स्लरी को इस आधुनिक मशीन में डालने के बाद इसका स्लरी यानी पानी वाला हिस्सा अलग हो जाएगा और हमें ठोस यानी साॅलिड भाग मिल जाएगा जो खाद के रूप में खेतों में काम आता है। इस डिवाटरिंग मशीन को Massey Ferguson DynaTrack 241 से चलाया जा सकता है। 

किसान इनोवेशन का लाभ उठाकर, इस मशीन को किराए पर चलाकर अपनी आमदनी भी बढ़ा सकता है। यह गोबर से खाद बनाने की मशीन बहुत मददगार साबित हो सकती है।

TAFE ट्रैक्टर प्रतियोगिता 2025 (TAFE Tractor Competition 2025)

यह प्रतियोगिता 9 फरवरी 2023 को शुरू हुई थी। अभी इसके दूसरे सीजन का समापन हुआ है, इसके तीसरे सीजन की भी TAFE ने घोषणा कर दी है जो 2026 में और भी व्यापक होगा।

मैसी डायनास्टार प्रतियोगिता एक प्रगतिशील कॉन्टेस्ट है जो TAFE के इनोवेटिव लक्ष्य को दिखाता है, कृषि में बदलाव लाने वालों का समर्थन करके खेती में नई तकनीक लाना और कृषि क्षेत्र को विकसित करना कंपनी का विजन लगता है। 

Massey Dynastar में भाग कैसे लें? (How to Participate in Massey Dynastar)

यदि आपके पास भी कोई इनोवेटिव यानी प्रगतिशील आइडिया है तो इसके सीजन 3 में आप भी भाग ले सकते हैं। इसके लिए आपको मैसी फर्ग्यूसन की वेबसाइट (masseyfergusonindia.com) पर जाना होगा, वहां पर आपको Dynastar सेक्शन पर क्लिक करना होगा। वहां आप इस Massey Dynastar कॉन्टेस्ट में रजिस्टर कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Indo Farm
Preet
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
ACE
Escorts
Force
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 35 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

3532 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 55 HP

For Price Click Here