महिंद्रा ट्रैक्टरों की जुलाई 2026 में बिक्री 21% बढ़कर 32,643 यूनिट पर पहुंची

पोस्ट -02 अगस्त 2026 | Author: Tractor Guru Team शेयर पोस्ट

महिंद्रा ग्रुप की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M) के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस (FEB) ने जुलाई 2026 के बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। बारिश में सुधार और खरीफ सीजन की तेज होती बुआई के चलते कंपनी ने घरेलू बाजार में साल-दर-साल (YoY) 21% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। वहीं, निर्यात बाजार में भी कंपनी का प्रदर्शन सकारात्मक बना हुआ है। कंपनी के अनुसार, जुलाई 2026 में घरेलू बाजार में 32,643 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 26,990 यूनिट था। महिंद्रा का कहना है कि देशभर में अनुकूल मानसून, खरीफ फसलों की बेहतर बुआई और आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए अगले कुछ महीनों में भी ट्रैक्टरों की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है। 

कुल ट्रैक्टर बिक्री 20% की बढ़ी, निर्यात में भी दर्ज हुई वृद्धि

कंपनी के अनुसार, जुलाई 2026 में घरेलू और निर्यात (एक्सपोर्ट) बाजार को मिलाकर कुल 34,420 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की गई, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 28,708 यूनिट था। इस तरह कंपनी ने कुल ट्रैक्टर बिक्री में साल-दर-साल (YoY) 20% की जबरदस्त वृद्धि हासिल की है। वहीं, निर्यात में भी कंपनी का प्रदर्शन सकारात्मक रहा। जुलाई 2026 के दौरान महिंद्रा ने 1,777 ट्रैक्टरों का निर्यात किया, जबकि जुलाई 2025 में यह संख्या 1,718 यूनिट थी। यानी कंपनी के ट्रैक्टर निर्यात में 3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रांड की बढ़ती मांग को दर्शाती है।

जुलाई 2026 बिक्री सारांश- घरेलू और निर्यात

श्रेणी जुलाई 2026 जुलाई 2025 % बदलाव
घरेलू बिक्री 32,643 26,990 21.00%
निर्यात 1,777 1,718 3.00%
कुल बिक्री (घरेलू + निर्यात) 34,420 28,708 20.00%

FY27 के पहले 4 महीनों में महिंद्रा का दमदार प्रदर्शन

चालू वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के शुरुआती 4 महीनों (अप्रैल से जुलाई) के संचयी (Cumulative) बिक्री आंकड़े भी महिंद्रा के लिए बेहद उत्साहजनक रहे हैं। इस अवधि के दौरान कंपनी ने घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में शानदार वृद्धि दर्ज की है।

  • घरेलू बिक्री: अप्रैल से जुलाई 2026 के दौरान महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 1,85,069 ट्रैक्टरों की बिक्री की, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 1,56,189 यूनिट था। इस तरह घरेलू बिक्री में 19% की साल-दर-साल (YoY) वृद्धि दर्ज की गई।
  • निर्यात: जुलाई 2026 में कंपनी ने 7,392 ट्रैक्टरों का निर्यात किया है, जो पिछले वर्ष के 6,608 यूनिट के मुकाबले 12% अधिक है। यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार में महिंद्रा की मजबूत पकड़ को दर्शाती है।
  • कुल संचयी बिक्री: अप्रैल-जुलाई 2026 के दौरान महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री 1,92,461 यूनिट रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी ने 1,62,797 ट्रैक्टर बेचे थे। यानी चालू वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के शुरुआती 4 महीनों में कंपनी ने कुल संचयी बिक्री में 18% की प्रभावशाली दर्ज की है।

महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिजनेस: वित्त वर्ष 2026-27 (अप्रैल–जुलाई) संचयी बिक्री

कैटेगरी FY27 FY26 % बदलाव
घरेलू (Domestic) 1,85,069 1,56,189 19.00%
निर्यात (Exports) 7,392 6,608 12.00%
कुल (Total) 1,92,461 1,62,797 18.00%

क्या बोले कंपनी के अध्यक्ष?

महिंद्रा ट्रैक्टरों के बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस के अध्यक्ष (President) विजय नकड़ा ने कहा: "हमने जुलाई 2026 के दौरान घरेलू बाजार में 32,643 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना 21% की वृद्धि है। देश के अधिकांश राज्यों में मानसूनी बारिश में उल्लेखनीय सुधार, जलाशयों (Reservoirs) के सुधरते जल स्तर, सरकारी सहायता के बल पर खरीफ बुआई में आई तेजी और किसानों के पास बेहतर नकदी स्थिति (Farm Cash Flows) ने ग्रामीण और किसान समुदाय की धारणा को काफी सकारात्मक बनाया है।"

महिंद्रा के बारे में:

1945 में स्थापित, महिंद्रा समूह 100 से अधिक देशों में 3,24,000 कर्मचारियों के साथ कार्यरत दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय व्यावसायिक समूहों में शामिल है। महिंद्रा भारत में फार्म इक्विपमेंट, यूटिलिटी व्हीकल, आईटी और फाइनेंशियल सर्विसेज में अग्रणी स्थान रखता है और मात्रा (Volume) के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी है। कंपनी की मजबूत मौजूदगी नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy), कृषि, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में भी है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`