कुबोटा नियोस्टार सीरीज का नया 27 HP कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर लॉन्च

पोस्ट -29 मई 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा नियोस्टार कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर सीरीज का विस्तार

कृषि और निर्माण उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (EKL) ने अपने ‘नियोस्टार’ कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए इस रेंज में नया 27 HP ‘नैरो’ ट्रैक्टर वेरिएंट शामिल किया है। इस नई पेशकश के जरिए कंपनी खासतौर पर 21 से 27 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी के किसानों को लक्षित करना चाहती है। यह नैरो ट्रैक वाला कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर विशेष रूप से कतारों वाली फसलों की खेती के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि किसान संकरी जगहों में भी आसानी और बिना किसी परेशानी के काम कर सकें।

इसके अलावा, अपडेटेड नई नियोस्टार सीरीज में कंपनी ने पावर स्टीयरिंग और Eco PTO सिस्टम जैसे कई आधुनिक तकनीकी फीचर्स जोड़े हैं। ये फीचर्स न केवल ऑपरेटर के आराम को बेहतर बनाते हैं, बल्कि ईंधन की बचत करने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा की नियोस्टार कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर सीरीज में कौन-सा नया मॉडल शामिल हुआ है, इसका मुख्य लक्ष्य क्या है। 

80 हजार से ज्यादा संतुष्ट किसानों के भरोसे पर तैयार हुई नई सीरीज

कंपनी के अनुसार नई नियोस्टार सीरीज को विशेषकर ज्यादा पैदावार, ड्राइवर के लिए बेहतर आराम और अलग-अलग कृषि कार्यों में शानदार प्रदर्शन देने के लिए तैयार किया गया है। अब कंपनी इस सीरीज को महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों के उन क्षेत्रों में पेश कर रही है, जहां मुख्य रूप से गन्ना, अंगूर और अन्य बागवानी फसलों की खेती बड़े पैमाने पर होती है। यह नई पेशकश कुबोटा की भरोसेमंद जापानी तकनीक और भारत में 80,000 से अधिक छोटे और कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर इस्तेमाल करने वाले संतुष्ट किसानों के भरोसा पर आधारित है। 

21 से 27 हॉर्सपावर (HP) की रेंज को लक्षित करना 

कंपनी के मुताबिक नियोस्टार सीरीज प्रीमियम कुबोटा ब्रांड के तहत पेश की जाती है और 21 से 27 एचपी श्रेणी में विभिन्न कृषि कार्यों और अनुप्रयोगों को लक्षित करती है। कंपनी का कहना है कि बागवानी खेती में तेजी से बढ़ते मशीनीकरण के कारण पिछले 3 वर्षों में इस श्रेणी की मांग में करीब 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत में एस्कॉर्ट्स कुबोटा तीन प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड संचालित करती है—फार्मट्रैक, पॉवरट्रैक और कुबोटा। इनमें फार्मट्रैक एंट्री-प्रीमियम सेगमेंट, पॉवरट्रैक वैल्यू सेगमेंट और कुबोटा प्रीमियम सेगमेंट के किसानों की जरूरतों को पूरा करता है।

नया 27 एचपी का 'नैरो' वेरिएंट: मात्र 2.98 फीट की चौड़ाई

कंपनी ने बताया कि नई अपडेटेड नियोस्टार सीरीज में 27 हॉर्सपावर (HP) का नया ‘नैरो’ (संकर) वेरिएंट शामिल किया गया है। इसे लगभग 2.98 फीट की वास्तविक चौड़ाई के साथ डिजाइन किया गया है, ताकि यह गन्ने के खेतों और फसलों की तंग कतारों के बीच आसानी से काम कर सके। इसका कॉम्पैक्ट और संतुलित डिजाइन ट्रैक्टर को बिना फसलों को नुकसान पहुंचाए खेतों में आसानी से चलने में मदद करता है। खास बात यह है कि जहां सामान्य आकार के ट्रैक्टर काम करने में परेशानी महसूस करते हैं, वहां यह नैरो ट्रैक्टर बेहतर तरीके से काम कर सकता है।

पावर स्टीयरिंग और इको पीटीओ (Eco PTO) तकनीक

ऑपरेटर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियोस्टार सीरीज के सभी मॉडलों में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, ताकि लंबे समय तक काम करने पर भी ड्राइविंग आरामदायक बनी रहें। वहीं, बेहतर माइलेज के लिए इनमें 'इको पावर टेक ऑफ' (Eco PTO) सिस्टम भी दिया गया है। इन ट्रैक्टरों का कॉम्पैक्ट डिजाइन और बेहतर एर्गोनॉमिक्स इन्हें बहु-फसली खेती और कम जगह वाले खेतों में काम करने के लिए बेहद उपयोगी बनाते हैं। कुबोटा की उन्नत जापानी इंजीनियरिंग पर आधारित ये ट्रैक्टर इंटरकल्चर कार्य, स्प्रेइंग, ढुलाई और रोटावेटर जैसे कई कृषि कार्यों (मल्टी-एप्लिकेशन उपयोगिता) के लिए डिजाइन किए गए हैं। खासतौर पर ये गन्ना, अंगूर और फलों के बागों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार किए गए हैं।

कुबोटा नियोस्टार: छोटे और प्रगतिशील किसानों के लिए बेस्ट निवेश 

नियोस्टार रेंज को विशेष रूप से अंगूर, गन्ना, अनार, केला और आम जैसी बागवानी फसलों की खेती करने वाले किसानों लक्षित करती है। इसके अलावा, यह सब्जी उत्पादकों, बाग संचालकों और कृषि उद्यमियों के लिए भी उपयोगी है, जो स्प्रेइंग, रोटावेटर और लोडर जैसी सेवाएं प्रदान करते हैं। यह कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर रेंज खासतौर पर 1 से 5 हेक्टेयर तक भूमि रखने वाले छोटे और प्रगतिशील किसानों के लिए बेहतर विकल्प मानी जा रही है, जिन्हें छोटे और संकरे खेतों में दमदार, किफायती और आसानी से काम करने वाला ट्रैक्टर चाहिए।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`