जापानी तकनीक से बना कुबोटा ट्रैक्टर अपनी बेहतरीन ईंधन दक्षता, मजबूती और शानदार परफॉर्मेंस के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कुबोटा MU5502 किसानों को ताकतवर और भरोसेमंद प्रदर्शन देता है। यह ट्रैक्टर 55 HP की पावर रेंज से आता है और किसानों के बीच अपनी असाधारण ईंधन दक्षता के लिए तेज़ी से पहचान बना रहा है। ईंधन खपत में बेहद किफायती होने के साथ ही, इसे बिना रुकावट लंबी अवधि तक खेतों में काम करने के लिए तैयार किया गया है। यह ट्रैक्टर न केवल ताकतवर और विश्वसनीय है, इसमें ऐसे फीचर्स उपलब्ध है, जो इसे इसे किसानों के लिए सबसे किफायती और समझदार विकल्प बनाते हैं। जानिए कुबोटा MU5502 के वो कौन से फीचर्स हैं, इसकी कीमत क्या है और यह कैसे आपकी खेती की उत्पादकता को नई ऊँचाई पर ले जा सकता है।
कुबोटा MU5502 ट्रैक्टर उन्नत जापानी तकनीक और शक्तिशाली सुविधाओं से लैस है, जो इसे खेती और ढुलाई दोनों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। इसमें उन्नत तकनीक वाला ECDIS - 4 वाल्व इंजन लगा है, जो इसे जबरदस्त पावर और माइलेज प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स स्पीड के सिंक्रो गियर ट्रांसमिशन, डबल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग और आरामदायक प्लेटफॉर्म सुविधा से लैस है। साथ ही, MU5502 ट्रैक्टर 2WD एडजस्टेबल एक्सल, 5 साल की लंबी वारंटी और 1800 केजी से 2100 किलोग्राम तक का उच्च भार उठाने वाली पोम्पा लिफ्ट हाइड्रॉलिक्स प्रणाली के साथ आता है। इन बेहतरीन सुविधाओं के कारण, यह आपकी उत्पादकता और मुनाफ़े में ज़बरदस्त बढ़ोतरी करने में मदद कर सकता है। इसका रखरखाव खर्च भी कम है और यह भारी उपकरणों के साथ बेहतर ढंग से काम करता है।
कुबोटा MU5502, कुबोटा की मशहूर एमयू सीरीज़ से आता है, जो अपनी ईंधन दक्षता, टिकाऊपन और दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इसमें 4 सिलेंडर, 55 HP पावर वाला 2434 CC का कुबोटा V2403-M-DI-TE3 इंजन दिया गया है। यह दमदार इंजन 2300 आरपीएम पर बेहतर ईंधन दक्षता के साथ बेजोड़ प्रदर्शन प्रदान करता है। इसमें ड्राई-टाइप ड्यूल एलिमेंट एयर फिल्टर और लिक्विड-कूलिंग सिस्टम है, जो इंजन को ज़्यादा गर्म होने से बचाते हैं। इससे ट्रैक्टर गर्मी या लंबे समय तक काम करने पर भी बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
कुबोटा MU5502 ट्रैक्टर को भारी और उन्नत कृषि उपकरणों को आसानी से चलाने के लिए शक्तिशाली हाइड्रोलिक्स और दमदार पीटीओ पावर के साथ डिजाइन किया गया है।
कुबोटा MU5502, 55 एचपी पावर रेंज ट्रैक्टर की कीमत ₹9,01,460 से शुरू होकर ₹9,26,840 तक जाती है। कीमतें मॉडल, वेरिएंट, राज्य कर, सब्सिडी और डीलर-ऑफर के आधार पर बदलती रहती हैं। सटीक कीमत के लिए स्थानीय कुबोटा ट्रैक्टर डीलर से ऑन-रोड कोटेशन प्राप्त करें। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेट फॉर्म ट्रैक्टरगुरू पर कुबोटा MU5502 की एक्स-शोरूम प्राइस + ऑन-रोड प्राइस (RTO, इंश्योरेंस, रोड-टैक्स) दोनों की कोटेशन देखें। साथ ही राज्य सरकार की अनुदान योजनाओं और उपलब्ध EMI/फाइनेंस विकल्प के साथ ट्रैक्टर खरीदें। कुबोटा एमयू सीरीज़ के ट्रैक्टर पर 5000 घंटे या 5 वर्ष की लंबी वारंटी मिलती है, जिससे किसान बिना चिंता किए लंबे समय तक काम कर सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
35-40 HP के टॉप 3 ट्रैक्टर: आयशर, मैसी और महिंद्रा की पूरी तुलना
3230 NX or 3630 TX Plus Special Edition: Tractor Comparison
कुबोटा MU5002 Vs आयशर 557 प्राइमा G3: 50 HP 4WD ट्रैक्टर तुलना
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology