मैसी फर्ग्यूसन एक ऐसा प्रीमियम ट्रैक्टर ब्रांड है जिसे दुनिया भर के किसान इसके भरोसे और ताकत की वजह से पसंद करते हैं। चाहे खेत सिंचित हो या असिंचित, इसके ट्रैक्टर हर तरह की फसल और मिट्टी की स्थिति (पथरीली, शुष्क या कठोर जमीन) के हिसाब से बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। भारत में 35–40 एचपी पावर वाले इसके मॉडल्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, क्योंकि इस रेंज में न केवल भारी काम करने की शक्ति मिलती है, बल्कि आधुनिक तकनीकी फीचर्स और शानदार माइलेज भी मिलता है।
मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI ट्रैक्टर मॉडल इसी भरोसे का एक शानदार उदाहरण है। 35 HP के दमदार इंजन के साथ यह ट्रैक्टर न केवल खेती के कामों में माहिर है, बल्कि मध्यम ढुलाई के लिए भी जबरदस्त है। मैसी फर्ग्यूसन 'मिडल-वेट' सेगमेंट से आने वाले इस ट्रैक्टर को विशेष रूप से उन किसानों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जिनके पास छोटे से मध्यम आकार के खेत हैं। अपनी बेहतरीन कार्यक्षमता और किफायती मेंटेनेंस के कारण यह ट्रैक्टर साल 2026 में भी किसानों के बीच एक पॉपुलर चॉइस बना हुआ है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत, जो इसे किसानों के लिए एक परफेक्ट साथी बनाते हैं।
ब्रेक: मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI में MDSS (मल्टी-डिस्क सील्ड) ब्रेक मिलते हैं, जो खराब रास्तों पर भी ट्रैक्टर को बेहतर कंट्रोल देते हैं। यह ब्रेक पूरी तरह पैक (सील्ड) होते हैं, जिससे ये जल्दी नहीं घिसते और सालों-साल साथ निभाते हैं। भारी सामान की ढुलाई हो या ढलान वाला रास्ता ये ट्रैक्टर को सुरक्षित तरीके से रोकने का भरोसा देते हैं।
स्टीयरिंग: इसमें मैनुअल स्टीयरिंग है, जो अपनी मजबूती और कम मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है। खेत के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर यह बिल्कुल सटीक काम करती है और जल्दी खराब नहीं होती है। इसमें 47 लीटर का बड़ा डीजल टैंक मिलता है, जिससे एक बार टैंक फुल कराने पर आप खेत में लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के काम कर सकते हैं।
टायर साइज: इसमें आगे 6.00 x 16 साइज के टायर और पीछे 12.4 x 28 साइज के टायर दिए गए हैं। ये टायर गीली मिट्टी या रेतीली जमीन पर भी जबरदस्त ग्रिप (पकड़) बनाते हैं, जिससे ट्रैक्टर फिसलता नहीं है।
मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत भारत में लगभग ₹5.33 लाख से ₹5.59 लाख के बीच है, जो राज्य, डीलर और टैक्स/बीमा/आरटीओ शुल्क के अनुसार बदल भी सकती है। मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI ऑन-रोड कीमत (आरटीओ, बीमा और टैक्स सहित) आपके शहर में अलग हो सकती है, इसलिए खरीदने से पहले नजदीकी मैसी फर्ग्यूसन डीलर पर जाएं।
मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर मॉडल मजबूत, सरल तकनीक और कम मेंटेनेंस खर्च के साथ आता है, जिससे वह कम बजट वाले किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प बनता है। अगर आप सीधे, आसान और बिना अधिक तकनीकी जटिलताओं वाला ट्रैक्टर चाहते हैं, जिसे चलाना, समझना और मेंटेन करना आसान हो, तो यह आपके लिए सही विकल्प है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Mahindra 575 DI XP Plus ट्रैक्टर- जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स
डिस्क हैरो चलाने के लिए सही ट्रैक्टर कैसे चुनें? जानें 5 जरूरी जानकारी।
रबी फसलों की खेती आयशर 480 ट्रैक्टर कैसा है? जानें कीमत और फीचर्स
अक्टूबर में कम पानी में बोएं ये 5 फसलें, जानें MSP और बुवाई का सही समय
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन