मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों की हाइड्रोलिक्स सिस्टम की खासियत

पोस्ट -26 जून 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

भारतीय कृषि में ट्रैक्टर की उपयोगिता केवल उसकी इंजन पावर रेंज तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी हाइड्रोलिक सिस्टम और लिफ्टिंग क्षमता भी उतनी ही अहम होती है। आधुनिक खेती में रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, एमबी प्लाउ, लेजर लैंड लेवलर और अन्य उन्नत कृषि उपकरणों के प्रभावी संचालन के लिए ट्रैक्टर में मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम और अच्छी लिफ्ट कैपेसिटी होना आवश्यकत है। यही कारण है कि ज्यादातर किसान ट्रैक्टर खरीदते समय उसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता और नियंत्रण तकनीक पर विशेष ध्यान देते हैं।

इसी संदर्भ में मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) ट्रैक्टरों की हाइड्रोलिक क्षमता को भारतीय कृषि बाज़ार में सबसे बेहतरीन और सटीक माना जाता है। मजबूत लिफ्टिंग पावर, सटीक नियंत्रण और भारी कृषि उपकरणों के साथ बेहतर प्रदर्शन के कारण यह ब्रांड लंबे समय से किसानों के बीच भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है। आइए जानते हैं कि एमएफ की हाइड्रोलिक तकनीक को सबसे बेहतर क्यों माना जाता है और इसके ट्रैक्टरों में कितनी लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। 

कृषि में हाइड्रोलिक सिस्टम का महत्व

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, हाइड्रोलिक सिस्टम ट्रैक्टर का महत्वपूर्ण भाग है। यह कृषि उपकरणों (जैसे कल्टीवेटर रोटावेटर, एमबी प्लाउ, सीड ड्रिल और पोटेटो प्लांटर) को उठाने, नियंत्रित करने और संचालित करने का कार्य करता है। यदि ट्रैक्टर में यह प्रणाली मजबूत और सटीक हो, तो खेती में काम की गुणवत्ता बढ़ती है, समय की बचत होती है, चालक को भी कम मेहनत करनी पड़ती है और कम परिचालन में बेहतर उत्पादन मिलते हैं। आज की खेती में बड़े और भारी कृषि उपकरणों का उपयोग काफी बढ़ चुका है, इसलिए हाई लिफ्टिंग हाइड्रोलिक्स क्षमता वाले ट्रैक्टरों की मांग भी तेजी से बढ़ी है।

मैसी ट्रैक्टरों की हाइड्रोलिक क्षमता क्यों मानी जाती है बेहतर?

मैसी फर्ग्यूसन का पेटेंटेड एमएफ सिस्टम (Ferguson System) और ड्राफ्ट कंट्रोल (Draft Control) तकनीक है, जो खेती तैयारी के दौरान कल्टीवेटर या हल चलाते समय मिट्टी के कड़ेपन के हिसाब से अपने आप गहराई को एडजस्ट कर लेती है। इससे ट्रैक्टर के टायर फिसलते नहीं हैं और ईंधन की भारी बचत के साथ लगातार भरोसेमंद प्रदर्शन मिलता है। भारतीय किसानों के बीच मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर अपनी मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता के लिए खास पहचान रखते हैं। बेहतर लिफ्टिंग पावर, सटीक नियंत्रण और भारी कृषि उपकरणों को आसानी से संभालने की क्षमता इन्हें खेती के लिए एक भरोसेमंद साथी बनाती है। 

दमदार हाइड्रोलिक क्षमता

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर अपनी दमदार हाइड्रोलिक क्षमता के लिए किसानों के बीच खास पहचान रखते हैं। कंपनी के ट्रैक्टरों में 1,100 किलोग्राम (एमएफ 1035 DI, 36 HP) से लेकर 2,500 किलोग्राम (मैसी फर्ग्यूसन 9563 Smart 4WD, 63 HP) तक की लिफ्टिंग क्षमता उपलब्ध है। यह उच्च लिफ्टिंग क्षमता भारी कृषि उपकरणों को आसानी से उठाने और संचालित करने में मदद करती है, जिससे किसानों का काम आसान बनता है और अधिक उत्पादकता मिलती है।

पोजिशन और ड्राफ्ट कंट्रोल हाड्रोलिक्स सिस्टम 

MF ट्रैक्टरों में मिलने वाला पोजिशन कंट्रोल और ड्राफ्ट कंट्रोल हाइड्रोलिक्स सिस्टम कृषि उपकरणों की कार्य-गहराई को एक समान बनाए रखने में मदद करता है। इससे जुताई और बुवाई जैसे खेती कार्य अधिक सटीकता के साथ किए जा सकते हैं। बीज एक समान गहराई पर बोए जा सकते हैं, जिससे उनका अंकुरण बेहतर होता है और फसल की वृद्धि भी समान रूप से होती है। 

बेहतर संतुलन और कम रखरखाव 

सटीक हाइड्रोलिक डिजाइन के कारण मैसी ट्रैक्टर आधुनिक भारी उपकरणों को उठाते और चलाते समय बेहतर संतुलन बनाए रखता है। इससे खेत में संचालन आसान होता है, ईंधन की खपत कम होती है और कार्य क्षमता बढ़ती है। मैसी फर्ग्यूसन के हाइड्रोलिक सिस्टम को अधिक टिकाऊ और कम रखरखाव खर्च वाला माना जाता है। नियमित सर्विसिंग के साथ यह लंबे समय तक प्रभावी प्रदर्शन प्रदान करता रहता है।

कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त

हाइड्रोलिक सिस्टम केवल जुताई और बुवाई उपकरणों तक सीमित नहीं है। ट्रॉली संचालन, भूमि समतलीकरण, बागवानी और अन्य कृषि गतिविधियों में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मैसी ट्रैक्टर की सटीक हाइड्रोलिक इन सभी कार्यों के लिए उपयुक्त मानी जाती है।

मैसी के अधिकांश ट्रैक्टर मैसी फर्ग्यूसन मॉडल - 1035 DI, 241 DI, 245 DI, 7250 DI, 5245 DI में तेल में डूबा हुआ पिस्टन टाइप हाइड्रोलिक पंप आता है। वहीं, आधुनिक और स्मार्ट ट्रैक्टर मॉडल में उन्नत डायनालिफ्ट हाइड्रोलिक्स सिस्टम मिलता है। यह किसानों को बेहतर उत्पादन और अधिक पैदावार प्राप्त करने में मदद मिलती है। 

मैसी फर्ग्यूसन: लोकप्रिय मॉडल और उनकी लिफ्ट क्षमता

मॉडल

इंजन शक्ति

हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI

36 hp

लगभग 1100 kgf

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महाशक्ति

40 hp

लगभग 1300 kgf

मैसी फर्ग्यूसन 241 DI महाशक्ति 

42 hp

लगभग 1700 kgf

मैसी फर्ग्यूसन 244 DI

44 hp

लगभग 1700 kgf

मैसी फर्ग्यूसन 245 DI

50 hp

लगभग 1700 kgf

मैसी फर्ग्यूसन 245 स्मार्ट

46 hp

लगभग 1700 kgf

मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट

50 hp

लगभग 2500 kgf 

मैसी फर्ग्यूसन 9563 स्मार्ट 4WD

63 hp

लगभग 2500 किलोग्राम

नोट: हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता वेरिएंट और मॉडल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। 

किन किसानों के लिए हैं उपयुक्त?

  • एक या इससे अधिक फसल (मल्टी-क्रॉप) की खेती करने वाले किसान
  • बडे और भारी कृषि उपकरणों का अधिक इस्तेमाल करने वाले बड़े और मध्यम किसान
  • कमर्शिल ट्रॉली और कृषि ढुलाई कार्य करने वाले उपयोगकर्ता 
  • रोटावेटर और कल्टीवेटर का नियमित उपयोग करने वाले छोट, मध्यम और बड़े किसान
  • गहराई से जुताई करने वाले स्मार्ट किसान

मैसी ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों पर ध्यान दें?

  • अपने कृषि उपकरणों के वजन के अनुसार ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक क्षमता चुनें।
  • भविष्य में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों को भी ध्यान में रखें।
  • सिर्फ इंजन पावर (HP) के आधार पर ट्रैक्टर का चयन न करें, वजन उठाने की क्षमता और हाइड्रोलिक तकनीक भी देखें ।
  • अधिकृत मैसी ट्रैक्टर डीलर से पसंदीदा मॉडल की सटीक स्पेसिफिकेशन और कीमत की पुष्टि करें।

निष्कर्ष

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता को बेहतर इसलिए माना जाता है क्योंकि इनमें सटीक ड्राफ्ट एवं पोजिशन कंट्रोल, टिकाऊ डिजाइन और भारी कृषि उपकरणों के साथ बेहतर प्रदर्शन का संतुलन देखने को मिलता है। यही कारण है कि दशकों से भारतीय किसान इन्हें खेती के विभिन्न कार्यों के लिए भरोसेमंद विकल्प के रूप में चुनते आ रहे हैं। मैसी ट्रैक्टर केवल पावर ही नहीं, बल्कि खेत में बेहतर कार्यक्षमता और उत्पादकता के लिए मजबूत हाइड्रोलिक्स भी प्रदान करते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

`