John Deere 5310 Power Tech : भारत में उपलब्ध कई ब्रांड विकल्पों में से, जॉन डियर किसानों के लिए सबसे अच्छे ब्रांड के रूप में उभर कर सामने आया है, जो कृषि और उद्योग अनुप्रयोगों के लिए सर्वोत्तम ट्रैक्टरों की श्रृंखला पेश करता है। ऐसे में अगर आप खेती और कृषि व्यवसाय के लिए परफेक्ट ट्रैक्टर की तलाश में है, तो जॉन डियर 5310 पावरटेक आपके लिए एकदम सही विकल्प हो सकता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन और विश्वसनीयता के कारण, यह जॉन डियर ट्रैक्टर खेती के किसी भी कार्य को अधिक उत्पादक और सरल बनाने के लिए विश्वसनीय हैं। इसका शक्तिशाली 57 एचपी इंजन, इसे खेती और रोटरी टिलर जैसे अन्य अनुप्रयोगों का असली चैंपियन बनाता है।
इस पोस्ट में, हम जॉन डियर 5310 PowerTech ट्रैक्टर के बारें में बात कर रहे हैं, जो जॉन डियर 5E सीरीज़ से आता है। 5310 PowerTech एक शक्तिशाली 57 HP रेंज इंजन वाला ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से पॉवरटेक उत्सर्जन तकनीक (Powertec Emission Technology) के साथ, हैवी ड्यूटी अनुप्रयोगों और बड़े आकार के उपकरणों को आसानी और दक्षता के साथ संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है। “जॉन डियर 5310 पॉवरटेक” (John Deere 5310 Powertech) का प्रबल और मजबूत डिजाइन इसे उन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए आदर्श विकल्प बनाता हैं, जो हाईपावर परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता की मांग करते हैं। यह ट्रैक्टर जुताई, ट्रैक्टर-माउंटेड कंबाइन, ढुलाई और रोटरी टिलर जैसे कृषि कार्यों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है और साथ ही 50 से भी अधिक कृषि अनुप्रयोगों में काम आ सकता है। आइए, इस पोस्ट में जॉन डियर 5310 पॉवरटेक 4WD ट्रैक्टर की सभी फीचर्स, इंजन पावर और कीमत के बारे मे जानते हैं।
जॉन डियर ने अपने जॉन डियर “पावर एंड टेक्नोलॉजी” प्रोग्राम 5.0 में जॉन डियर E सीरीज ट्रैक्टर्स पेश की है, जिसमें 50HP से 74HP तक के ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध हैं। जॉन डियर 5310 पॉवरटेक ट्रैक्टर भी E सीरीज ट्रैक्टर्स से आता है, जिसमें जॉन डियर 3029H, 57 एचपी (42 kW), 2100 आरपीएम, 3 सिलेंडर, टर्बो चार्ज, HPCR ईंधन इंजेक्शन सिस्टम वाला शक्तिशाली इंजन है। ओवरफ्लो रिजर्वायर से ठंडा होने वाला कूलेंट और ड्राई टाइप, ड्यूअल एलीमेंट एयर फ़िल्टर सिस्टम के साथ यह इंजन असाधारण प्रदर्शन, शक्ति और विश्वसनीयता प्रदान करता है। जॉन डियर 5E सीरीज़ के ट्रैक्टरों को विशेष रूप से हैवी ड्यूटी अनुप्रयोगों के लिए और बड़े आकार के उपकरणों को बड़ी आसानी और दक्षता के साथ संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
हाई बैक अप टॉर्क, LED हैडलैंप्स वाले लूवर्स के साथ नया स्टाइलिंग हुड (फास्किया), HPCR (हाई प्रेशर कॉमन रेल) फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम, ड्यूअल टॉर्क मोड, लंबा सर्विस अंतराल, कॉम्बिनेशन स्विच रियर फ्लोर एक्सटेंशन के साथ व्यापक प्लेटफॉर्म और जेडी लिंक जैसे अत्याधिनक फीचर्स के साथ जॉन डियर 5130 पावरटेक ट्रैक्टर संचालित है। इसमें 4डब्ल्यूडी और 2000 / 2500 केजी लिफ्ट क्षमता की सटीक हाइड्रोलिक है, जो इसे पोटैटो प्लांटर, 3 बॉटम रिवर्सिबल प्लाउ और सुगरकेन इनफील्ड हॉलेज जैसे भारी उपकरणों को उठाने के लिए उपयुक्त बनाता है।
यह जॉन डियर ट्रैक्टर मॉडल, मल्चर, रोटरी टिलर, पावर हैरो आदि जैसे कार्यों के लिए सबसे उपयुक्त हैं। JD लिंक और PermaClutch जैसे एडवांस्ड फीचर्स द्वारा संचालित जॉन डियर 5310 पॉवरटेक 4WD की कीमत 13.22 से 15.30 लाख* रुपए के भीतर पूरे भारत में उपलब्ध है। यही मुख्य कारण है कि जॉन डियर 5310 पॉवरटेक अपने लॉन्च के साथ ही उद्योग विशेषज्ञ और किसानों के बीच लोकप्रिय हो गया। अधिक जानकारी और जॉन डियर 5310 पॉवरटेक 4WD ट्रैक्टर की 2025 में ऑन रोड कीमत की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर गुरु वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां आप 5310 पॉवरटेक 4WD ट्रैक्टर से जुड़े वीडियो एवं अन्य संबंधित जानकारी पा सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Best 60 HP Tractors in India: Check Price, Power and Features
Best Tractor For Heavy Haulage: Massey Ferguson 8055 Magnatrak
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology