जॉन डियर 5310 गियर प्रो एक 55 हॉर्स पावर का अग्रणी श्रेणी का अत्याधिक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। यह अपने सेगमेंट में आकर्षक डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं से लैस उत्कृष्ठ ट्रैक्टर मॉडल है। यह अपने सेगमेंट में सभी ट्रैक्टरों में से सबसे ज्यादा पंसद किया जाने वाला ट्रैक्टर है। जॉन डियर ट्रैक्टर ने जॉन डियर 5310 गियर प्रो को 55 एचपी सेगमेंट में दमदार इंजन और विश्वसनीयता के लिए डिजाइन किया है। जॉन डियर 5310 गियर प्रो 55 एपीची और 2900 सीसी का संयोजन है, जो इसे विभिन्न मिट्टी की स्थितियों में व्यापक श्रेणी के अनुप्रयोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प बनाती है। जॉन डियर ट्रैक्टर्स निर्माताओं की सबसे अच्छी विशेषता यह है कि यह भारतीय किसानों के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टरों को डिजाइन करते है। जॉन डियर 5310 गियर प्रो खेतों में उच्च प्रदर्शन और बेहतर काम करने के लिए हाई इंजन बैकअप टॉर्क के साथ आता है। यह ट्रैक्टर पॉवर स्टीयरिंग के साथ आता है, जो उत्पादकता को बढ़ाता है। जॉन डियर 5310 गियर प्रो 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी ड्राइविंग दोनों ही वेरिएंट में आता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम तक है। जॉन डियर ट्रैक्टर ने अपने इस मॉडल में कुछ नये बदलावा करके इसे अत्याधुनिक और आधुनिक फीचर्स के साथ पुनः बाजार में उतार है। ट्रैक्टरगुरु के इस लेख से जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर के कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देगे।
जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर, 55 एच.पी पावर के साथ 2900 सीसी का डायरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन दिया गया है, जो उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए 2100 का इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। जॉन डियर 5310 गियर प्रो में बॉश कंपनी का डायरेक्ट इंजेक्शन का इनलाइन फ्यूल पंप दिया गया है। इसमें हाई बैकअप टॉर्क रिजर्वायर दी गई है, जो ट्रैक्टर को भारी उपकरणों को चलाने में अतिरिक्त पावर देता है। जॉन डियर 5310 गियर प्रो में अलग से वाटर सपरेटर दिया गया है, जो की डीजल से पानी को अलग करके शुद्ध डीजल को इंजन तक पहुंचाता है। इस ट्रैक्टर में ड्युअल डीजल फिल्टर दिया है। ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए ऑवरफ्लो रिजर्वायर के साथ कूलैंट कूल्ड कूलिंग सिस्टम एवं ड्राई टाइप, ड्युअल एलीमेंट टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। जॉन डियर 5310 गियर प्रो में डीजल को ठंडा रखने के लिए अलग से डीजल कूलर भी दिया गया है। साथ ही इसके फ्रंट में एक बड़ा रेडियेटर भी दिया गया है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर मॉडल की पीटीओ पावर 50 एच.पी है।
जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर में कॉलरशिफ्ट/टीएसएस टाइप का साइड शिफ्ट ट्रांसमिशन दिया गया है। जिसमें 12 गियर आगे के लिए और 4 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर ड्यूल-क्लच से लैस है। इस ट्रैक्टर की अधितम गति आगे की ओर 31.5 किमी/घंटा है, जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 22.33 किमी प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो कि मेटिनेंस फ्री है। इसके अलावा, इसमें ब्रेक के साथ 3150 एमएम का टर्निंग रेडियस है।
जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर में ऑपरेटर के आराम को ध्यान में रखते हुए पॉवर टाइप की स्टीयरिंग दी गई, जो ऑपरेटरों के लिए ड्राइविंग में बहुत आराम दायक अनुभव सुनिश्चित करता है। जॉन डियर 5310 गियर प्रो में बैलास्ट वेट, कैनोपी, कैनोपी होल्डर, ड्रॉबार, वैगन हिच, टूल्स, टॉप लिंक, सीट बेल्ट के साथ रोल ओवर प्रोटेक्शन सिस्टम वाली एडजस्टेबल डीलक्स सीट और मोबाइल चार्जर जैसी कई अतिरिक्त एक्सेसरीज हैं।
जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन टाइप की इनडिपेंडेंट पीटीओ दी गई है, जो स्टैंडर्ड मोड पर 2100 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की रिवर्स स्पीड से काम करती है। और इकोनॉमी मोड पर 1600 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की डुअल स्पीड से काम करती है। साथ ही इस ट्रैक्टर में डुअल स्पीड और रिर्वस पीटीओ का ऑप्शन भी मिलता है। जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर में 50 एच.पी पावर की पीटीओ है।
जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है, जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। साथ इस ट्रैक्टर में द्वितीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में सेलेक्टिव कंट्रोल वाल्व भी दी गए है। इस ट्रैक्टर में 68 लीटर क्षमता वाला एक बड़ा डीजल टैंक दिया गया है। जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.5 X 20 /9.5 X 24 और पीछे के टायर 16.9 X 28 इंच के साइज में आते हैं। जॉन डियर ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा निर्मित इस मॉडल पर 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी मिलती है।
जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर का कुल वजन 2110/2410 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2050/2050 एमएम का है। ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3535/3580 एमएम है। इस ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1850/1850 एमएम है। ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 435/435 एमएम का है। जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर 2 डब्लूडी और 4 डब्ल्यूडी ड्राईविंग दोनों ही वेरियंट में आता है।
जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर की कीमत 8.88 से 11.00 लाख रुपये है। लेकिन यह इसकी एक्स-शोरूम कीमत है, जिसे कंपनी निर्धारित करती है। जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। यह ट्रैक्टर दिए गए प्राइस सीमा के लिए एक अच्छा विकल्प है। और इसे कड़ी मेहनत करने वाले भारतीय किसानों के एक उपयुक्त और विश्वसनीय ट्रैक्टर बनाता है।
Ans. जॉन डियर 5310 गियर प्रो एक 55 एच.पी सेगमेंट का ट्रैक्टर है।
Ans. जी हां जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर हाई बैकअप टॉर्क रिजर्वायर दी गई है, जो ट्रैक्टर को भारी उपकरणों को चलाने में अतिरिक्त पावर देता है।
Ans. भारत में जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर की कीमत 8.88 से 11.00 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए है।
Ans. जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1850/1850 एमएम है।
Ans. जॉन डियर 5310 गियर प्रो ट्रैक्टर की एवरेज उपलब्ध नहीं है, लेकिन कंपनी का मानना है कि जॉन डियर 5310 गियर प्रो सभी तरह के कार्य के दौरान अच्छा एवरेज प्रदान करता है।
ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह फार्मट्रैक ट्रैक्टर व स्वराज ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
VST Reports 3,519 Tractor and Power Tiller Sales in October 2026
Escorts Kubota Tractor Sales: 16,921 Units Sold in October 2026
महिंद्रा 575 DI vs पावरट्रैक यूरो 50: कीमत, फीचर्स और तुलना।
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
हरियाणा में गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल, जानें नए रेट कब से लागू होंगे
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये