ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बनाने वाली अमेरिकी कंपनी जॉन डियर भारतीय किसानों की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रैक्टरों की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करती है। इनमें उन्नत तकनीक और किसान-अनुकूल फीचर्स शामिल हैं, जो बेहतर नियंत्रण और उच्च दक्षता सुनिश्चित करते हैं। अब नए जमाने का जॉन डियर 5210 गियरप्रो ट्रैक्टर किसानों के लिए लाया है और भी ज्यादा पावर और प्रदर्शन। यह 50 एचपी का बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है, जिसे अतिरिक्त रेंज और दमदार क्षमता के लिए बनाया गया है। यह ट्रैक्टर उच्च शक्ति, उन्नत प्रौद्योगिकी, विश्वसनीयता और 4 रेंज गियर स्पीड से लैस है और इसे भारतीय किसानों की हर जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह ट्रैक्टर मेहनत बचाता है और खेती के हर काम को आसान और तेज बनाता है। जानिए इसके खास फीचर्स, जो इसे आधुनिक किसानों के लिए पसंदीदा ट्रैक्टर बनाते हैं।
जॉन डियर 5210 गियरप्रो एक बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है, जिसे अधिक शक्ति और बेहतर प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है। यह 3-सिलेंडर, डायरेक्ट इंजेक्शन, टर्बोचार्ज्ड इंजन से लैस है, जो 2900 सीसी की क्षमता पर 36.5 kW (50 HP) पावर और 2100 रेटेड आरपीएम प्रदान करता है। इसके दमदार इंजन की वजह से यह अलग-अलग कृषि कार्यों जैसे आलू की बिजाई, खेत में गन्ना ढुलाई और भारी उपकरणों के लिए उपयुक्त है। 38% बैकअप टॉर्क और 45 एचपी पीटीओ पावर के साथ, 5210 गियरप्रो सुपर सीडर, एमबी हल, स्ट्रॉ रीपर, रोटावेटर और बेलर जैसे भारी कृषि उपकरणों को आसानी से संचालित कर सकता है।
इसमें ओवरफ्लो रिज़र्वॉयर से ठंडा होने वाली कूलेंट कूलिंग प्रणाली दी गई है, जो इंजन को हमेशा उचित तापमान पर रखती है, जिससे ओवरहीटिंग की समस्या नहीं होती। तापमान में स्थिरता रहने से इंजन के पुर्ज़ों पर कम दबाव पड़ता है, जिससे उनकी आयु बढ़ती है। ड्राई टाइप, ड्युअल एलिमेंट एयर फ़िल्टर तकनीक धूल और मिट्टी के कणों को प्रभावी रूप से रोकते हैं, जिससे इंजन साफ और सुरक्षित रहता है। इसका इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप (FIP) ईंधन को सीधे इंजन में पहुंचाता है, जिससे कम ईंधन खर्च होता है और पावर स्थिर रहती है।
5210 गियरप्रो में सिंगल-क्लच, कॉलर-शिफ्ट ट्रांसमिशन गियरबॉक्स लगा है। इस गियरबॉक्स में 12F + 4R के साथ अधिक स्पीड है। इससे आप हर परिस्थिति में सही सही स्पीड चुन सकते हैं, चाहे खेत में काम हो या सड़क पर ड्राइविंग। ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 31.5 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है, जिससे यह सभी कृषि और गैर-कृषि कार्यों जैसे लोडर, डोजर, ढुलाई, कृषि, शुगरकेन इनफील्डर आदि के लिए सबसे उपयुक्त हैं। कॉलर-शिफ्ट ट्रांसमिशन का सरल मैकेनिज्म स्मूथ गियर शिफ्टिंग प्रदान करता है, जिससे ट्रैक्टर का संचालन अधिक सहज और आरामदायक होता है।
जॉन डियर 5210 गियरप्रो की कीमत ₹8,35,980 से शुरू होकर ₹9,16,688 तक जाती है। राज्य के टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस, मॉडल वेरिएंट और एक्सेसरीज के आधार पर कीमत अलग हो सकती है। सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी जॉन डियर डीलरशिप पर जाना बेहतर रहेगा। इसके अलावा, ट्रैक्टर गुरू की वेबसाइट पर जॉन डियर गियरप्रो ट्रैक्टर को सटीक कीमत पर खरीद सकते हैं।
जॉन डियर 5210 गियरप्रो 50 HP की श्रेणी में 2000 kgf / 2500 kgf की उच्च लिफ्टिंग क्षमता, 4 रेंज गियर गति, सस्पेंडेड ब्रेक & क्लच पैडल्स, परिवर्तनीय & हैवी-ड्यूटी फ्रंट एक्सल, MFWD, सेलेक्टिव कंट्रोल वॉल्व (SCV), मानक & ड्यूअल PTO / रिवर्स PTO विकल्प और 5 साल या 5000 घंटे की लंबी वारंटी के साथ एक शक्तिशाली और विश्वसनीय विकल्प है। यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए आदर्श है जिन्हें खेत में गन्ना ढुलाई और भारी उपकरणों के लिए अधिक पावर और टॉर्क की आवश्यकता होती है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
उत्तर प्रदेश में खेती के लिए महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर
आयशर vs मैसी फर्ग्यूसन: 36-50 HP में कौन सा ट्रैक्टर है बेहतर?
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology