46 HP श्रेणी का स्मार्ट ट्रैक्टर जॉन डियर 5045D पॉवरप्रो - कीमत व फीचर्स

46 HP श्रेणी का स्मार्ट ट्रैक्टर जॉन डियर 5045D पॉवरप्रो - कीमत व फीचर्स
शेयर पोस्ट

जॉन डियर 5045D पॉवरप्रो: 46 एचपी रेंज में आधुनिक खेती की हर जरूरत का भरोसेमंद समाधान

कृषि क्षेत्र में तकनीक का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। किसान अब ऐसे ट्रैक्टर चाहते हैं जो न सिर्फ खेत की जुताई करें, बल्कि कम लागत में ज्यादा उत्पादकता भी दें। इन्हीं जरूरत को पूरा करने के लिए जॉन डियर ने अपना दमदार मॉडल जॉन डियर 5045D पॉवरप्रो  बाजार में उतारा है। अपनी दमदार इंजन क्षमता, हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी और आराम देने वाले आधुनिक फीचर्स के साथ, यह ट्रैक्टर 46 हॉर्सपावर श्रेणी में एक गेम-चेंजर साबित हो रहा है। यह ट्रैक्टर जॉन डियर 5D सीरीज का हिस्सा है, जिसे भारी और लगातार काम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें टॉप शाफ्ट लुब्रिकेशन वाला गियरबॉक्स, पिस्टन स्प्रे कूलिंग जेट, मेटल फेस सील इंजन और रियर ऑयल-इमर्स्ड एक्सल आदि आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स की वजह से जॉन डियर 5045D पॉवरप्रो ट्रैक्टर 'लंबे समय तक चलने वाला' और 'कम खर्चे वाला' साबित होता हैं। इस ट्रैक्टर के दमदार फीचर्स ही इसे किसानों की पहली पसंद बनाते हैं। आइए, विस्तार से बताते हैं।

5045D पॉवरप्रो:  इंजन की ताकत (5045D PowerPro: Engine power)

जॉन डियर 5045D PowerPro में 3-सिलेंडर, 2900 सीसी इंजन दिया गया है, जो 2100 RPM पर 46 एचपी की ताकत पैदा करता है। इसमें लगा 'कूलेंट ओवरफ्लो रिजर्वायर' इंजन को लंबे समय तक काम करने के दौरान भी ठंडा रखता है, जिससे इंजन की उम्र बढ़ती है। इसमें दिया गया ड्राई टाइप, ड्यूअल एलिमेंट एयर फिल्टर इंजन तक बिल्कुल साफ हवा पहुंचाता है। इसलिए इंजन 'स्मूथ' चलता है, कम शोर करता है और बिना किसी रुकावतट के अपनी पूरी ताकत लगाता है। 

हाई बैक-अप टॉर्क- जॉन डियर 5045डी पॉवरप्रो (High Back-up Torque - John Deere 5045D PowerPro)

46 HP जॉन डियर ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खूबी इसका हाई बैक-अप टॉर्क है। जब रोटावेटर या कल्टीवेटर जैसी भूमि तैयारी वाले भारी उपकरण चलाते समय इंजन पर अचानक लोड पड़ता है, तो यह बिना झटका खाए और बिना बंद हुए ट्रैक्टर को खींचता रहता है। इसका मतलब यह है कि इससे डीजल की बचत होती है और ट्रैक्टर की काम की रफ्तार कम नहीं होती।

जॉन डियर 5045डी पॉवरप्रो गियरबॉक्स (John Deere 5045D PowerPro Gearbox)

जॉन डियर 5045D में कॉलरशिफ्ट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से गियर बदलना बहुत आसान और शोर-रहित होता है। यह फीचर उन किसानों के लिए वरदान है जो दिनभर खेत में काम करते हैं। इस ट्रैक्टर में आपको आगे जाने के लिए 8 और पीछे जाने के लिए 4 गियर (8 आगे + 4 पीछे) मिलते हैं। इससे आप काम के हिसाब से सही रफ्तार चुन सकते हैं। यह सिंगल और ड्यूल क्लच दोनों विकल्पों में आता है। ड्यूल क्लच से आप ट्रैक्टर को रोके बिना भी पीछे लगे थ्रेशर या रोटावेटर जैसे PTO उपकरणों को कंट्रोल कर सकते हैं। जॉन डियर 5045D ट्रैक्टर सड़क पर 30.92 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है।

लिफ्टिंग क्षमता और पीटीओ (Lifting Capacity and PTO)

इस ट्रैक्टर में 1600 किलोग्राम तक की जबरदस्त लिफ्टिंग क्षमता है, जो इसे भारी उपकरणों जैसे कि डिस्क हैरो और रोटावेटर के लिए परफेक्ट बनाती है। इसमें 39 HP की पीटीओ पावर मिलती है, जो थ्रेशर और स्प्रेयर जैसे पीटीओ (PTO) चालित यंत्रों को बिना किसी लोड के आसानी से ऑपरेट करती है। 

जॉन डियर 5045D पॉवरप्रो – मुख्य फीचर्स (John Deere 5045D PowerPro – Key Features)

  • पावर स्टीयरिंग: ट्रैक्टर को मोड़ना बहुत आसान है, जिससे ड्राइवर को थकान कम होती है।
  • तेल में डूबे ब्रेक (OIB): ये ब्रेक कभी गर्म नहीं होते और ढलान या गीले खेत में भी पक्की पकड़ देते हैं।
  • खुला प्लेटफॉर्म: बैठने की जगह काफी चौड़ी है, जिससे चढ़ना-उतरना और बैठना आरामदायक रहता है।
  • शक्तिशाली पीटीओ: इसमें सिंगल, ड्यूअल और रिवर्स PTO विकल्प उपलब्ध हैं। 
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी: जॉन डियर 5045D पॉवरप्रो में 60 लीटर की बड़ी फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है। 

तकनीकी स्पेसिफिकेशन विवरण (एक नजर में): (Technical Specifications (At a Glance))

विशेषता 5045D PowerPro™ 2WD 5045D PowerPro™ 4WD
इंजन पावर रेंज 46 HP (34.1 kW) 46 HP (34.1 kW)
सिलेंडर संख्या 3 3
इंजन क्षमता 2900 CC 2900 CC
रेटेड आपीएम 2100 2100
एयर फिल्टर ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट
ब्रेक्स ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक्स ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक्स
स्टीयरिंग पॉवर पॉवर
क्लच सिंगल/ ड्यूअल सिंगल/ ड्यूअल
गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (कॉलरशिफ्ट) 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (कॉलरशिफ्ट)
लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600 kgf 1600 kgf
3 पॉइंट लिंकेज श्रेणी- II
ऑटोमैटिक, ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल हाइड्रोलिक (ADDC)
श्रेणी- II
ऑटोमैटिक, ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल हाइड्रोलिक (ADDC)
वारंटी 5 साल या 5000 घंटे 5 साल या 5000 घंटे

जॉन डियर 5045D पॉवरप्रो: कीमत और गारंटी (John Deere 5045D PowerPro: Price and Guarantee)

जॉन डियर 5045D पॉवरप्रो 2WD और 4WD दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। 2WD वेरिएंट की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹ 7.29 लाख से ₹ 7.96 लाख के बीच है, जबकि 4WD वेरिएंट की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹ 8.68 लाख से शुरू होकर ₹ 9.75 लाख तक जाती है। जॉन डियर अपने इस ट्रैक्टर मॉडल पर 5 साल या 5000 घंटे की वारंटी प्रदान करता है, जिससे किसानों को लंबे समय तक मेंटेनेंस की चिंता नहीं रहती और काम पर पूरा भरोसा बना रहता है। अपने जिले, शहर और राज्य के अनुसार सटीक ऑन-रोड कीमत जानने के लिए नजदीकी जॉन डियर डीलर से संपर्क करें या ट्रैक्टरगुरू वेबसाइट पर विजिट करें। 

अगर आप ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो कम मेंटेनेंस वाला हो, बेहतर माइलेज दे, आधुनिक फीचर्स और मजबूत इंजन के साथ आए तो जॉन डियर 5045D पॉवरप्रो आपके लिए एक फायदेमंद और भरोसेमंद निवेश साबित हो सकता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
Farmtrac
John Deere
Eicher
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Escorts
ACE
Tafe
Same Deutz Fahr
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

3300 cc 49 HP

For Price Click Here

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 35 HP

For Price Click Here

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2146 cc 35 HP

For Price Click Here