John Deere 5045D: खेती और ढुलाई के लिए दमदार 46 HP ट्रैक्टर

John Deere 5045D: खेती और ढुलाई के लिए दमदार 46 HP ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

खेती और भारी ढुलाई के लिए कितना दमदार है यह 46 HP ट्रैक्टर? जानिए खूबियां और कीमत

आधुनिक और शक्तिशाली कृषि ट्रैक्टरों की रेंज में जॉन डियर 5045D (John Deere 5045D) एक भरोसेमंद और लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरा है। 46 HP (हॉर्सपावर) श्रेणी का यह ट्रैक्टर न केवल खेती-बाड़ी के कामों के लिए, बल्कि कमर्शियल ढुलाई (Haulage) के लिए भी किसानों और व्यवसायियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

यह ट्रैक्टर जॉन डियर (John Deere) की 5D सीरीज का हिस्सा है। इसमें हाई बैकअप टार्क इंजन, शक्तिशाली पीटीओ, हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी हाइड्रोलिक और ऑपरेटरों को बेहतर आराम अनुभव देने के लिए MQRL (मकैनिकल क्विक रैज एण्ड लोअर) जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। ये विशेषताएं ट्रैक्टर को खेती और अन्य उपयोग के लिए अधिक टिकाऊ (Durable) और लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन देने वाला एक किफायती विकल्प बनाती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि खेती और भारी ढुलाई के कार्यों में यह ट्रैक्टर किसानों और व्यवसायियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

जॉन डियर 5045D: दो अलग–अलग मॉडल विकल्प

जॉन डियर (John Deere) की 5D सीरीज के ट्रैक्टर खेती और ढुलाई दोनों तरह के कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए तैयार किया गया है। ये ट्रैक्टर कल्टीवेटर, रोटावेटर और एम.बी. प्लाऊ जैसे भारी कृषि उपकरणों को आसानी से संचालित कर सकते हैं। साथ ही भारी ढुलाई (हैवी-ड्यूटी हॉलेज) के कार्यों में भी इनकी कार्यक्षमता काफी प्रभावशाली रहती है। खास बात यह है कि 5D सीरीज के सभी ट्रैक्टरों में टॉप शाफ्ट लुब्रिकेशन वाला गियरबॉक्स, मेटल फेस सील के साथ पिस्टन स्प्रे कूलिंग जेट और रियर ऑयल एक्सल जैसे कई एडवांस फीचर्स स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं। ये विशेषताएं ट्रैक्टर को अधिक टिकाऊ, भरोसेमंद और कम रखरखाव लागत वाला बनाती हैं। 

जॉन डियर 5045D भी इसी 5D सीरीज का एक लोकप्रिय मॉडल है, जिसमें ये सभी आधुनिक फीचर्स उपलब्ध हैं। इसका मतलब यह है कि यह ट्रैक्टर किसानों की परिचालन लागत घटाने और खेती उत्पादकता बढ़ाने में मदद करता है। कंपनी इस मॉडल को पावरप्रो (PowerPro) और गियरप्रो (GearPro) दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध कराती है। इसके अलावा, इसमें 2WD और 4WD ड्राइव विकल्प भी दिए गए हैं, ताकि किसान अपनी खेती की परिस्थितियों और बजट के अनुसार उपयुक्त मॉडल चुन सकें।

जॉन डियर 5045D ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और उपयोग

46 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी का जॉन डियर ट्रैक्टर न केवल पारंपरिक खेती के लिए बल्कि कमर्शियल हॉलेज (ढुलाई) के लिए भी किसानों और व्यवसायियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जॉन डियर 5045D के तकनीकी स्पेसिफिकेशन, प्रमुख फीचर्स, कीमत और उपयोगीता की जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

1. दमदार इंजन और हाई बैकअप टॉर्क

इस ट्रैक्टर में 3–सिलेंडर, 2900 सीसी का जॉन डियर 3029D टाइप डायरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 2100 रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) 46 HP (34.1 kW) की पावर और हाई बैकअप टॉर्क जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका हाई इंजन बैकअप टॉर्क है। जुताई के समय या चढ़ाई पर ट्रॉली खींचते समय जब ट्रैक्टर पर अचानक भारी लोड आता है, तो इसका इंजन दबता नहीं है और बिना रुके अपनी पूरी ताकत से काम करता रहता है।

2. खेती के उपकरणों के लिए किफायती विकल्प 

यह ट्रैक्टर खेत की तैयारी से लेकर फसल काटने और प्रबंधन तक के सभी काम को बेहतर तरीके से करता है। इसका लगभग 39.56 HP का पीटीओ (Power Take-Off) कल्टीवेटर, रोटावेटर, रीपर और थ्रेशर जैसे भारी कृषि उपकरणों को आसानी से चला सकता है। इसमें स्टैंडर्ड और इकोनॉमी पीटीओ मोड मिलते हैं, जो जरूरत के अनुसार ईंधन बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें सिंगल, ड्यूअल और रिवर्स पीटीओ ऑप्शन भी मिलता हैं। 

3. ढुलाई और ट्रांसपोर्टेशन में बेहद भरोसेमंद

मजबूत हाइड्रोलिक्स और उन्नत कॉलरशिफ्ट ट्रांसमिशन के कारण यह ट्रैक्टर ढुलाई और ट्रांसपोर्टेशन (सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने) के काम के लिए भी बेहतरीन विकल्प है। इसकी 1600 किलोग्राम की शानदार वजन उठाने की क्षमता (Lifting Capacity) है। ऑटोमैटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल (ADDC) हाइड्रोलिक्स तकनीक के कारण यह मिट्टी में गहराई को खुद नियंत्रित करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर कॉम्बिनेशन वाला Collarshift गियरबॉक्स मिलता हैं। इसकी अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड लगभग 30.92 किमी प्रति घंटा है, जो हाईवे या पक्की सड़कों पर तेज परिवहन के लिए उपयुक्त मानी जाती है। 

4. आराम और आधुनिक फीचर्स का बेहतर संयोजन

इस ट्रैक्टर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ऑपरेटर लंबे समय तक बिना थकावट के आराम से काम कर सके। कंपनी ने इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए हैं, जो ड्राइविंग को अधिक सुविधाजनक और कम थकान वाला बनाते हैं: 

  • पावर स्टीयरिंग के कारण इसे मोड़ना बेहद आसान है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि चालक को लंबे समय तक काम करने के बाद भी थकान कम होती है।
  • इसमें 60 लीटर की क्षमता वाला बड़ा बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, ताकि बार-बार ईंधन भराने के लिए काम न रोकना पड़े और लंबे समय तक लगातार कार्य प्रदर्शन जारी रहें। 
  • इस ट्रैक्टर का सर्विस इंटरवल 500 घंटे का है यानी आपको बार-बार सर्विस या इंजन ऑयल बदलवाने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे किसानों का समय बचता है और रखरखाव पर होने वाला खर्च भी कम होता है।
  • कम मेंटेनेंस लागत (Low Maintenance Cost) के कारण यह ट्रैक्टर किसानों के लिए किफायती साबित होता है और लंबे समय में परिचालन खर्च को आधा करने में मदद करता है।
  • इसमें ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक्स (तेल में डूबे हुए ब्रेक्स) दिए गए हैं। भारी लोड के साथ ढलान पर भी ये ब्रेक्स बेहतरीन पकड़ देते हैं और जल्दी घिसते नहीं हैं।
  • यह ट्रैक्टर 2WD (टू-व्हील ड्राइव) और 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) दोनों विकल्पों में आता है। 

यदि आपको भारी मिट्टी वाले खेतों, कीचड़ वाले रास्तों या रेत में भारी ढुलाई करनी है, तो जॉन डियर 5045D (गियरप्रो या पॉवरप्रो) का 4WD वेरिएंट टायर फिसलने (slippage) की समस्या को पूरी तरह खत्म कर देता है।

5. कीमत और वारंटी

भारत में जॉन डियर 5045D (GearPro) की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.10 लाख से ₹7.70 लाख के बीच है, जबकि PowerPro वेरिएंट की कीमत ₹7.29 लाख से ₹7.96 लाख तक है। इसके 4WD मॉडल की कीमत लगभग ₹1.50 लाख से ₹2.00 लाख (एक्सशोरूम) तक अधिक जा सकती है)। अलग-अलग राज्यों में टैक्स और डीलर के अनुसार ऑन-रोड कीमत थोड़ी बदल सकती है। कंपनी इस मॉडल पर 5 साल या 5000 घंटे की लंबी वारंटी प्रदान करती है, जो इसके टिकाऊपन को साबित करती है।

जॉन डियर 5045D की प्रमुख तकनीकी विशेषताएं एक नजर में

विशेषता

जॉन डियर 5045D PowerPro

जॉन डियर 5045D GearPro

इंजन पावर रेंज

46 HP (34.1 kW)

46 HP (34.1 kW)

सिलेंडर संख्या

3 सिलेंडर, नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन

3 सिलेंडर, नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन

रेटेड आपीएम

2100 आरपीएम (आर/मिनट)

2100 आरपीएम (आर/मिनट)

एयर फिल्टर टाइप

ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट

ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट

क्लच

सिंगल/ ड्यूअल

सिंगल/ ड्यूअल

ट्रांसमिशन

8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (कॉलरशिफ्ट)

12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (कॉलरशिफ्ट)

पीटीओ टाइप

इंडिपेंडेंट, 6 स्प्लाइंस (39HP)

इंडिपेंडेंट, 6 स्प्लाइंस (39.56 HP)

पीटीओ आरपीएम

540@1600/2100 ERPM

540 @ 2100 ERPM , 540 @ 1600 ERPM (Economy)

लिफ्टिंग कैपेसिटी

1600 kgf (ऑटोमैटिक, ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल हाइड्रोलिक)

1600 kgf (ऑटोमैटिक, ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल हाइड्रोलिक)

फ्यूल टैंक

60 Ltr

60 Ltr

सर्विस अंतराल

500 घंटे का सेवा अंतराल

500 घंटे का सेवा अंतराल

फैक्ट्री फिटेड ऑप्शन

जेडीलिंक, डीलक्स सीट और सीट बेल्ट के साथ रोल ओवर प्रोटेक्शन स्ट्रक्चर (ROPS), एडजस्टेबल फ्रंट एक्सेल

जेडीलिंक, डीलक्स सीट और सीट बेल्ट के साथ रोल ओवर प्रोटेक्शन स्ट्रक्चर (ROPS), एडजस्टेबल फ्रंट एक्सेल

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Massey Ferguson
Mahindra
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Indo Farm
Preet
Tafe
ACE
Same Deutz Fahr
Escorts
Force
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 41 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

2780 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 55 HP

For Price Click Here