जॉन डियर 5039D PowerPro: कीमत, दमदार इंजन, माइलेज और स्पेसिफिकेशन

जॉन डियर 5039D PowerPro: कीमत, दमदार इंजन, माइलेज और स्पेसिफिकेशन
शेयर पोस्ट

जॉन डियर 5039D PowerPro 41 HP ट्रैक्टर: महाराष्ट्र के किसानों के बीच क्यों है लोकप्रिय?

महाराष्ट्र का कृषि परिदृश्य अपनी विविधता और नकदी फसलों के लिए पूरे देश में जाना जाता है। पश्चिमी महाराष्ट्र में गन्ने की सघन खेती, मराठवाड़ा-विदर्भ में सोयाबीन व कपास, नासिक-पुणे बेल्ट में प्याज व अंगूर के बाग, तो कोंकण तट पर धान की खेती। इन क्षेत्रों की भारी काली मिट्टी में जुताई और गन्ने की ढुलाई के लिए किसानों को ऐसा ट्रैक्टर चाहिए, जो कम ईंधन में अच्छा प्रदर्शन दे और लंबे समय तक काम कर सके।

इसी जरूरत को देखते हुए 41 HP श्रेणी का जॉन डियर 5039D पावरप्रो महाराष्ट्र के किसानों के बीच एक लोकप्रिय मॉडल है। यह जॉन डियर PowerPro सीरीज का 41 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है। इसमें 3-सिलेंडर इंजन, 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर, 1600 किलोग्राम हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता, पावर स्टीयरिंग, ऑयल-इमर्स्ड डिस्क ब्रेक और डुअल क्लच व डुअल PTO जैसी सुविधाएं मिलती हैं। आइए इसके इंजन, गियरबॉक्स, हाइड्रोलिक्स और मुख्य फीचर्स के आधार पर जानते हैं कि यह मॉडल राज्य के किसानों को क्यों पसंद आ रहा है।

जॉन डियर 5039D PowerPro का इंजन

जॉन डियर 5039D पावरप्रो में John Deere 3029D इंजन दिया गया है, जो कृषि कार्यों और हैवी-ड्यूटी ढुलाई के लिए उपयोगी है। इसमें 3-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 2100 आरपीएम पर 41 एचपी की पावर देता है। इंजन की क्षमता 2900 CC है और इसमें ड्राई टाइप डुअल एलिमेंट एयर फिल्टर दिया गया है। इस पावर के साथ यह सामान्य जुताई, कल्टीवेशन, लेवलिंग, बुवाई, पडलिंग और गन्ना ढुलाई जैसे कामों के लिए उपयोगी हो सकता है।

जॉन डियर 5039D पावरप्रो का पीटीओ

इसमें इंडिपेंडेंट PTO और 6-स्प्लाइन शाफ्ट दिया गया है। स्टैंडर्ड PTO 540 RPM @ 2100 ERPM पर काम करता है, वहीं 540 RPM @ 1600 ERPM का विकल्प भी उपलब्ध है। इसकी PTO पावर लगभग 35 HP है, जिससे रोटावेटर, थ्रेशर, बेलर जैसे उपकरण चलाए जा सकते हैं। यह पॉवरप्रो सीरीज का पहला ट्रैक्टर है, जिसमें डुअल क्लच और डुअल PTO जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

जॉन डियर 5039D PowerPro का गियरबॉक्स

जॉन डियर 5039डी पावरप्रो में 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर वाला कॉलर-शिफ्ट ट्रांसमिशन मिलता है, जिससे किसान खेत और ढुलाई के काम के अनुसार गति चुन सकते हैं। साइड-शिफ्ट गियर लीवर से प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त जगह मिलती है और इसमें सिंगल व ड्यूल दोनों क्लच विकल्प उपलब्ध हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड लगभग 3.25 से 35.51 km/h और रिवर्स स्पीड 4.27 से 15.45 km/h तक है। इसमें प्लैनेटरी गियर विद स्ट्रेट एक्सल दिया गया है, जो रियर एक्सल लोड को तीन बिंदुओं पर वितरित करता है, जिससे घिसाव कम होता है और एक्सल की लाइफ बढ़ती है।

जॉन डियर 5039D PowerPro की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता

इस जॉन डियर ट्रैक्टर में 1600 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है, साथ ही CAT-II 3-पॉइंट लिंकेज के साथ ऑटोमैटिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल (ADDC) भी दिया गया है, जो कृषि उपकरणों को उठाने और नियंत्रित करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल कल्टीवेटर, प्लाऊ, लेवलर जैसे उपकरणों के साथ किया जा सकता है। 

यह ट्रैक्टर 2WD विकल्प में उपलब्ध है, जो सामान्य जुताई, बुवाई, PTO उपकरण संचालन और ढुलाई की जरूरत वाले किसानों के लिए उपयोगी हो सकता है। जिन किसानों को धान की पडलिंग या ज्यादा गीली-कठिन जमीन के लिए 4WD ट्रैक्शन चाहिए, वे जॉन डियर के अन्य 4WD मॉडल पर विचार कर सकते हैं। ट्रैक्टर का कुल वजन 1760 किलोग्राम है। इसका व्हीलबेस 1970 mm, लंबाई 3400 mm, चौड़ाई 1780 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 390 mm है।

जॉन डियर 5039D PowerPro ट्रैक्टर के अन्य मुख्य फीचर्स

इसमें ऑयल-इमर्स्ड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो गर्मी को असरदार तरीके से बाहर निकालकर ब्रेकिंग क्षमता बनाए रखने में मदद करते हैं। पावर स्टीयरिंग से ट्रैक्टर मोड़ने में कम मेहनत लगती है, जिससे लंबे समय तक काम करने में आराम मिलता है। टायर विकल्प के तौर पर इसमें आगे 6.0x16 और पीछे 12.4x28/13.6x28 साइज मिलते हैं। 60 लीटर का फ्यूल टैंक बार-बार ईंधन भरने की जरूरत को कम करता है। रोल ओवर प्रोटेक्शन स्ट्रक्चर (ROPS) के साथ डीलक्स सीट और सीट बेल्ट संचालन को सुरक्षित और आरामदायक बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें JDLink (ट्रैक्टर ट्रैकिंग व हेल्थ अलर्ट फीचर), एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल, कैनोपी, ड्रॉ बार, टो हुक, वैगन हिच, हेडलैंप, टूल बॉक्स और 88 AH बैटरी जैसी कंपनी-फिटेड फीचर्स भी मिलते हैं।

इन सुविधाओं के साथ जॉन डियर 5D सीरीज का यह ट्रैक्टर महाराष्ट्र में जुताई, रोटावेटर, कल्टीवेटर, बुवाई, ढुलाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए किसानों के बीच लोकप्रिय है। बेलर जैसे क्रॉप मैनेजमेंट कार्यों सहित कई कृषि अनुप्रयोगों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

जॉन डियर 5039D PowerPro: महाराष्ट्र के किन किसानों के लिए उपयोगी हो सकता है?

जॉन डियर 5039D PowerPro 41 HP ट्रैक्टर उन किसानों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें 40 HP के आसपास के बहुउपयोगी ट्रैक्टर की जरूरत है और खेती के साथ ढुलाई तथा PTO से चलने वाले रोटावेटर, बेलर, सीडर, मल्चर और स्ट्रॉ रीपर जैसे उपकरणों का भी इस्तेमाल करना है।

  • मध्यम स्तर की खेती: जुताई, कल्टीवेशन और खेत की तैयारी जैसे कामों के लिए।
  • बुवाई और लेवलिंग: उपयुक्त कृषि उपकरणों के साथ बुवाई और लेवलिंग के काम में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • PTO आधारित काम: रोटावेटर, थ्रेशर, बेलर आदि उपयुक्त PTO उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • ढुलाई: 8F+4R गियरबॉक्स और 35.51 किमी/घंटा तक की फॉरवर्ड स्पीड के कारण खेत से सड़क तक परिवहन कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • ऑपरेटर का आराम: पावर स्टीयरिंग और साइड-शिफ्ट गियर लीवर लंबे समय तक संचालन को सुविधाजनक बनाने में मदद करते हैं।

निष्कर्ष

जॉन डियर 5039D PowerPro में 41 HP इंजन, 1600 kgf हाइड्रोलिक लिफ्ट, 35 HP PTO, 8F+4R गियरबॉक्स, ऑयल-इमर्स्ड डिस्क ब्रेक और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह 2WD मॉडल है, इसलिए किसान को अपनी जमीन, खेती के काम, उपकरणों और ट्रैक्शन की जरूरत को ध्यान में रखकर इसका चुनाव करना चाहिए। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6.52 लाख से ₹7.17 लाख के बीच है। राज्य के RTO रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स, बीमा और डीलरशिप ऑफर के आधार पर ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है, इसलिए महाराष्ट्र में जॉन डियर 5039डी पावरप्रो ट्रैक्टर खरीदारी से पहले स्थानीय जॉन डियर डीलरशिप से जानकारी जरूर लें। कंपनी इस मॉडल पर 5 साल/5000 घंटे की वारंटी देती है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Eicher
Mahindra
Massey Ferguson
Farmtrac
Sonalika
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Same Deutz Fahr
Indo Farm
Preet
ACE
Escorts
Tafe
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE