हरियाणा में गेहूं, धान, कपास, सरसों और गन्ने जैसी फसलों की खेती के साथ-साथ ट्रॉली ढुलाई, निर्माण कार्य और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी ट्रैक्टरों का व्यापक उपयोग किया जाता है। यही वजह है कि यहां किसान और कारोबारी ऐसे ट्रैक्टरों को प्राथमिकता देते हैं, जो खेती और कमर्शियल दोनों कार्यों में दमदार प्रदर्शन दे सकें और परिचालन लागत भी कम करें। राज्य में ट्रैक्टर खरीदते समय किसान आमतौर पर इंजन पावर, ईंधन दक्षता, हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता, ट्रॉली खींचने की ताकत और रखरखाव खर्च जैसे जरूरी पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हैं। इसी कारण 45 HP से 60 HP श्रेणी के ट्रैक्टरों की मांग यहां सबसे अधिक रहती है। आइए जानते हैं ऐसे 6 लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में, जिन्हें हरियाणा के किसान और कारोबारी सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
हरियाणा में भारी कृषि कार्यों और कमर्शियल उपयोग जैसे ईंट भट्ठा, रेत-मिट्टी की ढुलाई, ट्रॉली वर्क के लिए स्वराज, महिंद्रा, जॉन डियर, सोनालीका, फार्मट्रैक और न्यू हॉलैड के ट्रैक्टर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। 2026 में खेती और कमर्शियल उपयोग के लिए सबसे अधिक खरीदने जाने वाले कुछ लोकप्रिय मॉडल की जानकारी नीचे दी गई है।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus) हरियाणा के किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है। लगभग 47 HP क्षमता वाला यह ट्रैक्टर महिंद्रा की XP Plus सीरीज में आता है, जिसे खेती और ट्रॉली ढुलाई दोनों कार्यों में शानदार प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मजबूत बॉडी, 207 Nm का बेहतर टॉर्क और फ्यूल-एफिशिएंट ईएलएस इंजन इसे लंबे समय तक काम करने के लिए उपयुक्त बनाते हैं। हरियाणा में गेहूं और धान की खेती वाले क्षेत्रों में इसकी मांग काफी अधिक है। महिंद्रा 575 DI XP Plus की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹6.94 लाख से ₹7.31 लाख* (एक्स-शोरूम) तक जाती है। ऑन-रोड कीमत आपके राज्य, आरटीओ (RTO) टैक्स और डीलर ऑफर्स के आधार पर अलग हो सकती है।
स्वराज 855 FE आधुनिक डिज़ाइन और उन्नत फीचर्स से लैस एक मल्टी-पर्पज ट्रैक्टर है, जिसे 41–50 HP श्रेणी में खेती की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अपनी मजबूती, कम रखरखाव लागत और बेहतरीन खींचने की क्षमता के कारण यह हरियाणा के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। भारी कृषि उपकरणों के संचालन से लेकर ट्रॉली ढुलाई तक, यह ट्रैक्टर हर काम में शानदार प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर में 3478 सीसी क्षमता का 3-सिलेंडर, वाटर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 205 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है, जिससे ट्रैक्टर एमबी प्लाउ (MB Plough), रिवर्सिबल प्लाऊ और कल्टीवेटर जैसे भारी उपकरणों को आसानी से खींचने में सक्षम होता है। भारत में स्वराज 855 FE की कीमत लगभग ₹7.87 लाख से ₹8.37 लाख* (एक्स-शोरूम) के बीच है। 2WD, 4WD और अन्य वेरिएंट्स के अनुसार एक्स-शोरूम कीमत अलग-अलग हो सकती है।
जॉन डियर 5050 D हरियाणा के कृषि परिदृश्य में आधुनिक तकनीक और दमदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। लगभग 50 HP (हॉर्स पावर) श्रेणी का यह ट्रैक्टर रोटावेटर, सुपर सीडर, कल्टीवेटर और ट्रॉली ढुलाई जैसे कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन देता है। इसकी आधुनिक तकनीक, मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव इसे हरियाणा के प्रगतिशील किसानों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं। इसमें 2900 CC क्षमता का 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 2100 Engine Rated RPM पर काम करता है। इसकी पीटीओ पावर 42.5 HP है और इसमें 540 स्टैंडर्ड के साथ Economy PTO भी मिलता है। इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्ट कैपेसिटी 1600 किलोग्राम तक है। भारत में John Deere 5050 D की कीमत ₹7.96 लाख से ₹8.66* लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है (2WD और 4WD वेरिएंट्स के आधार पर)।
फार्मट्रैक (Farmtrac) की पॉवरमैक्स सीरीज में एक बेहद शक्तिशाली और हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर है। यह 60 HP (हॉर्स पावर) श्रेणी में आता है और अपनी बेजोड़ ताकत, मजबूत लिफ्टिंग क्षमता और एडवांस गियरबॉक्स के लिए जाना जाता है। यह मॉडल हरियाणा में विशेष रूप से उन किसानों के लिए उपयुक्त माना जाता है, जिन्हें खेती के साथ-साथ भारी ढुलाई कार्य भी करने होते हैं। इसकी उच्च PTO पावर और मजबूत इंजन बड़े कृषि उपकरणों को आसानी से संचालित करने में मदद करते हैं। इसमें 3910 CC क्षमता का 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 2000 Engine Rated RPM पर काम करता है। इसमें 16 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर्स के साथ Full Constant Mesh गियरबॉक्स मिलता है, जो साइड शिफ्ट लीवर पोजीशन के साथ आता है। इसमें Double/Independent क्लच के साथ 51 HP की हाई पीटीओ पावर मिलती है। यह 540 RPM और मल्टी-स्पीड रिवर्स पीटीओ (MRPTO) के साथ आता है। भारत में फार्मट्रैक 6055 पॉवरमैक्स की अनुमानित एक्स-शोरूम (Ex-Showroom) कीमत ₹8.74 लाख से ₹9.30 लाख* के बीच है
सोनालीका DI 745 III सिकंदर (Sonalika DI 745 III Sikander) 50 HP श्रेणी का एक बेहद लोकप्रिय और दमदार ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर सोनालीका 'सिकंदर' सीरीज के तहत आता है और अपनी दमदार ताकत, बेहतरीन माइलेज और आधुनिक फीचर्स के लिए जाना जाता है। हरियाणा के धान और गेहूं की बेल्ट वाले क्षेत्रों में यह बेहद लोकप्रिय है। 6 से 7 फीट का रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल या थ्रेशर जैसे भारी उपकरणों को यह ट्रैक्टर बिना दबे आसानी से खींचता है। इसमें 3065 CC क्षमता का 3-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 1900 Engine Rated RPM पर 205 Nm का जबरदस्त टॉर्क पैदा करता है। इसकी वजन उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम तक है, जो भारी उपकरणों को आसानी से नियंत्रित कर सकती है। अनाज मंडियों या शुगर मिलों तक फसलों से लदी भारी ट्रॉलियों को कीचड़ या चढ़ाई वाले रास्तों पर खींचने के लिए सोनालीका यह ट्रैक्टर आदर्श है। भारत में सोनालीका DI 745 III Sikander की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹6.46 लाख से ₹6.73 लाख* के बीच है।
न्यू हॉलैंड 3630 TX स्पेशल एडिशन (New Holland 3630 TX Special Edition) 50 HP श्रेणी का एक बेहद एडवांस और प्रीमियम ट्रैक्टर है। अपनी शानदार लिफ्टिंग क्षमता, आधुनिक गियरबॉक्स और तेज कार्य गति के कारण यह हरियाणा के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। 7 से 8 फीट का रोटावेटर, सुपर सीडर, लेजर लैंड लेवलर (कंप्यूटर गोड़ी) या कटर-रीपर जैसी भारी मशीनों के उपयोग करने वाले किसानों के लिए यह ट्रैक्टर बेस्ट है। इसमें 2931 CC क्षमता का 3-सिलेंडर FPT S8000 इंजन मिलता है, जो 2300 Rated RPM पर काम करता है। इसमें लंबे समय तक बिना रुके काम करने के लिए 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स (UG / Creeper) गियर्स के साथ कॉन्स्टेंट मेश/पार्शियल सिंक्रो मेश गियरबॉक्स मिलता है, जो साइड शिफ्ट लीवर के साथ आता है। इसकी वजन उठाने की क्षमता 1700 से 2000 किलोग्राम तक है, जो लिफ्ट-ओ-मैटिक (Lift-O-Matic) और हाइट लिमिटर तकनीक के साथ आती है। भारत में न्यू हॉलैंड 3630 TX स्पेशल एडिशन की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹8.83 लाख है।
खेती और ढुलाई दोनों के लिए उपयुक्त: हरियाणा में ट्रैक्टरों का उपयोग केवल कृषि कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि ट्रॉली ढुलाई, ईंट-भट्टों और निर्माण कार्यों में भी इनका व्यापक उपयोग होता है।
मजबूत इंजन और बेहतर टॉर्क: राज्य में बड़े कृषि उपकरणों और भारी ट्रॉलियों के उपयोग के कारण किसान अधिक टॉर्क और शक्ति वाले ट्रैक्टरों को अधिक पसंद करते हैं।
बेहतर माइलेज और कम रखरखाव: बढ़ती डीजल कीमतों के बीच किसान ऐसे ट्रैक्टर चुनते हैं, जो कम डीजल में अधिक काम कर सकें और जिनकी रखरखाव लागत भी कम हो।
मजबूत रीसेल वैल्यू: महिंद्रा, जॉन डियर, स्वराज, फार्मट्रैक और सोनालीका जैसे ब्रांडों के ट्रैक्टरों की सेकेंड हैंड बाजार में भी अच्छी मांग रहती है।
हरियाणा के किसानों और कारोबारियों की जरूरतें अन्य राज्यों की तुलना में कुछ अलग हैं, क्योंकि यहां खेती के साथ-साथ कमर्शियल उपयोग भी काफी अधिक है। महिंद्रा 575 DI XP Plus, जॉन डियर 5050 D, स्वराज 855 FE, फार्मट्रैक 6055 पॉवरमैक्स, सोनालीका DI 745 III और न्यू हॉलैंड 3630 TX स्पेशल एडिशन जैसे मॉडल अपनी दमदार इंजन, माइलेज और बहुउपयोगिता के कारण राज्य में सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं। यदि आप हरियाणा में खेती और ढुलाई दोनों कार्यों के लिए एक भरोसेमंद किफायती ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो ये मॉडल आपकी जरूरतों के अनुसार एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
मैसी फर्ग्यूसन के 5 सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर, जानें फीचर्स और कीमत
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!