फार्मट्रैक 60 CLASSIC: 1800 किलोग्राम लिफ्ट क्षमता और 50 एचपी ताकत

फार्मट्रैक 60 CLASSIC: 1800 किलोग्राम लिफ्ट क्षमता और 50 एचपी ताकत
शेयर पोस्ट

मध्यम और बड़े किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय 50 HP सेगमेंट में फार्मट्रैक 60 CLASSIC एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभर रहा है। यह ट्रैक्टर फार्मट्रैक क्लासिक सीरीज का हिस्सा है, जो अपने दमदार इंजन क्षमता, बेहतर लिफ्टिंग पावर और टिकाऊ परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

यह खेती के साथ-साथ भारी कृषि उपकरण चलाने के लिए उपयुक्त है। फार्मट्रैक 60 क्लासिक में 50 HP का शक्तिशाली ईंधन–कुशल इंजन मिलता है, जो कठिन से कठिन परिस्थितयों में भी बिना दबे बेहतरीन प्रदर्शन देता है। इसकी 1800 kgf की लिफ्टिंग क्षमता इसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, एमबी प्लाउ और बेलर मशीन जैसे भारी उपकरणों के लिए आदर्श बनाती है। 

1800 kgf लिफ्ट क्षमता और 50 एचपी ताकत के के साथ खेत और बेलर मशीन के लिए दमदार ट्रैक्टर

यह ट्रैक्टर बेहतर माइलेज और कम रखरखाव खर्च के लिए भी लोकप्रिय है, जो किसानों की लागत को कम करने में मदद करता है। आरामदायक ऑपरेट सीट, आसान कंट्रोल और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे लंबे समय तक काम करने के लिए उपयुक्त बनाती हैं।

अगर आप ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो खेती के साथ-साथ थ्रेयर और बेलर मशीन जैसे भारी कामों को भी आसानी से संभाल सके, तो फार्मट्रैक 60 CLASSIC आपके लिए एक बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है। इस लेख में हम इसके मुख्य फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से जानेंगे।

फार्मट्रैक 60 CLASSIC: मुख्य विशेषताएं

  • 500 घंटे की सर्विस: इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खूबी इसका 500 घंटे का लंबा सर्विस अंतराल है। इसका मतलब है कि सर्विस के लिए बार-बार वर्कशॉप जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे आपके पैसे और समय दोनों की बड़ी बचत होगी।
  • किफायती इंजन: इसमें आधुनिक AVL तकनीक वाला इंजन लगा है, जो भारी से भारी काम में भी डीजल की कम खपत करता है। 
  • लंबी उम्र का भरोसा: कंपनी इस पर 5 साल की वारंटी देती है, जिससे इसका रखरखाव खर्च भी बहुत कम है। इसकी मजबूत बॉडी और बेहतरीन क्वालिटी पर इस बात को प्रमाणित करती है कि आपने भरोसेमंद निवेश किया है। 
  • MRPTO : इसमें मल्टी-स्पीड रिवर्स पीटीओ (MR PTO) मिलता है, जिसकी मदद से आप रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य मशीनों को अलग-अलग गति पर चला सकते हैं। इससे काम की क्वालिटी बेहतर होती है और ईंधन खपत भी कम होती है। 
  • एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल: हर खेती की जरूरत के हिसाब से अगले पहियों की दूरी को घटा या बढ़ा सकते हैं, जो इसे अलग-अलग फसलों और रास्तों के लिए लचीला बनाता है।

फार्मट्रैक क्लासिक को खास तौर पर उन किसानों के लिए बनाया गया है जो दमदार प्रदर्शन के साथ बचत भी चाहते हैं। इसकी मुख्य विशेषताएं इसे जुताई, बुवाई और ढुलाई के लिए सबसे भरोसेमंद बनाती हैं। 

फार्मट्रैक 60 Classic का इंजन

फार्मट्रैक 60 क्लासिक 50 HP श्रेणी का एक शक्तिशाली और बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है, जिसे खास तौर पर रोटावेटर, कल्टीवेटर और भारी ट्रॉली जैसे उपकरणों को आसानी से खींचने के लिए डिजाइन किया गया है। 

  • इसमें शक्तिशाली 3140 सीसी, 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 193 Nm या 217 Nm का मैक्सिमम टॉर्क देता है। 
  • आधुनिक ईंधन-कुशल एवीएल (AVL) तकनीक वाला यह इंजन कम डीजल की खपत और आरपीएम पर अधिकतम पावर पैदा करता है।
  • इसमें इंजन को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए वेट टाइप एयर क्लीनर दिया गया है। 
  • लंबे समय तक बिना गर्म हुए काम करने के लिए इसमें लिक्विड कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो इंजन की कार्य क्षमता को बढ़ाता है।

Farmtrac 60 Classic: मजबूत और आधुनिक ट्रांसमिशन 

  • फार्मट्रैक 60 क्लासिक में कॉन्स्टेंट मेश (Full Constant Mesh) ट्रांसमिशन दिया है। इससे गियर बदलते समय आवाज नहीं होती और गियर बहुत ही स्मूथली शिफ्ट होते हैं। 
  • इसमें अलग-अलग कृषि उपकरणों और सड़क पर ढुलाई के हिसाब से सही स्पीड चुनने के लिए 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स (कुल 10 गियर विकल्प) मिलते हैं। 
  • इसमें सिंगल और ड्यूल क्लच (ऑप्शन) का विकल्प मिलता है। ड्यूल क्लच मुख्य रूप से PTO (जैसे रोटावेटर) चलाने के दौरान काफी आरामदायक होता है।
  • Farmtrac 60 Classic की मैक्स स्पीड 31.4 kmph है, जो खेती और ढुलाई दोनों अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है। 

Farmtrac 60 Classic में हाइड्रोलिक सिस्टम

इस ट्रैक्टर में बहुत ही शक्तिशाली और सटीक हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है, जिसे स्मार्ट खेती के भारी मशीनों को आसानी से चलाने के लिए बनाया गया है।

  • इसमें ऑटोमैटिक, ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल (ADDC) हाइड्रालिक तकनीक दी गई है, जो जुताई के समय यह मिट्टी के कठोरपन के हिसाब से गहराई को खुद-ब-खुद एडजस्ट कर लेता है। इससे ट्रैक्टर के टायर कम फिसलते हैं और डीजल की बचत होती है।
  • इसमें 1800 किलोग्राम तक की हाइड्रालिक लिफ्ट क्षमता मिलती है, जो रोटावेटर, कल्टीवेटर और भारी हल (MB Plough) जैसे उपकरणों को बिना किसी परेशानी के आसानी से उठा सकता है।

इस दमदार हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ यह क्लासिक ट्रैक्टर खेत को समतल करने और भारी ढुलाई के कामों में बहुत ही प्रभावी साबित होता है।

फार्मट्रैक 60 क्लासिक पीटीओ (PTO) सिस्टम

फार्मट्रैक 60 क्लासिक में दी गई पावरफुल पीटीओ (PTO) सिस्टम इसे एक बहुमुखी ट्रैक्टर बनाता है, जो खेती के साथ–साथ कमर्शिलय कामों के लिए एकदम सही है। इसकी पीटीओ (PTO) सिस्टम और पावर की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:

  • इस ट्रैक्टर में मल्टी-स्पीड एंड रिवर्स पीटीओ (MRPTO) दिया गया है। यह अलग-अलग उपकरणों की जरूरत के हिसाब से पीटीओ की गति को चुनने की सुविधा देता है।
  • फार्मट्रैक 60 क्लासिक 50 HP ट्रैक्टर में लगभग 42.5 HP की पीटीओ पावर मिलती है, जो बड़े रोटावेटर (7-foot), बेलर और भारी थ्रेशर मशीन के साथ बिना इंजन पर ज्यादा दबाव डाले आसानी से कार्य किए जा सकते हैं। 
  • यह पीटीओ आमतौर पर 540 आरपीएम की मानक (Standard RPM) गति पर काम करता है। 

फार्मट्रैक 60 क्लासिक: अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स

फार्मट्रैक 60 क्लासिक कई ऐसे आधुनिक फीचर्स के साथ आता है जो इसे चलाने में आसान और खेती के लिए भरोसेमंद बनाते हैं। नीचे इस ट्रैक्टर में दिए गए कुछ अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स की जानकारी दी गई है:

  • इसमें पावर स्टीयरिंग का विकल्प मिलता है, जिससे भारी काम के दौरान भी ट्रैक्टर को मोड़ना बहुत आसान होता है। 
  • लंबे समय तक खेत में काम करने के लिए इसमें आरामदायक और एडजस्टेबल सीट की सुविधा है।
  • इसमें 60 लीटर की क्षमता वाला बड़ा डीजल टैंक दिया गया है, ताकि बिना रुके लंबे समय तक काम कर सकें।
  • इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक (Oil Immersed Brakes - OIB) दिए गए है, जो कीचड़, ढलान या भारी ट्रॉली के साथ काम करते समय भी ब्रेक बहुत ही सटीक तरीके से काम करते हैं और ट्रैक्टर को फिसलन से बचाते हैं। 

फार्मट्रैक 60 क्लासिक कीमत

भारत में फार्मट्रैक 60 क्लासिक 50 HP ट्रैक्टर की अनुमानित एक्स–शोरूम कीमत लगभग ₹ 6,67 लाख से शुरू होकर ₹ 7,14 लाख तक जाती है, जो अलग-अलग राज्यों और डीलरों के अनुसार थोडी बदल भी सकती है।

फार्मट्रैक ट्रैक्टर की सही ऑन-रोड कीमत जानने के लिए नज़दीकी डीलर से संपर्क करें। डीलर से बैंक लोन, सब्सडी स्कीम और अन्य एग्री-फाइनेंस कंपनियों से उपलब्ध होने वाले आसान वित्तीय योजनाओं के बारे में जाने और अपनी जरूरतों के अनुसार विकल्प चुने।

फार्मट्रैक 60 क्लासिक ट्रैक्टर की अन्य तकनीकी जानकारी विस्तृत से जानने के लिए अभी ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म ट्रैक्टरगुरु विजिट करें। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Sonalika
Massey Ferguson
Farmtrac
Powertrac
John Deere
Eicher
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Preet
Trakstar
Escorts
ACE
Tafe
Same Deutz Fahr
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2400 cc 36 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

2931 cc 47 HP

For Price Click Here