फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स vs महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर - तुलना

फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स vs महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर - तुलना
शेयर पोस्ट

फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स vs महिंद्रा 575 डीआई: तकनीकी फीचर्स, ताकत और माइलेज की तुलना

भारतीय किसानों के बीच 45 HP श्रेणी के ट्रैक्टरों की मांग सबसे ज्यादा रहती है। इस सेगमेंट में कई बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स और महिंद्रा 575 डीआई दो ऐसे ट्रैक्टर मॉडल हैं जिन्होंने अपनी मजबूत बनावट, दमदार प्रदर्शन और कम परिचालन लागत के दम पर किसानों का खास भरोसा जीता है। हालांकि जब बात इन दोनों में से किसी एक को चुनने की आती है, तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है। दोनों ही ट्रैक्टर 45 HP श्रेणी में आते हैं और किसानों की छोटी-बड़ी खेती की हर जरूरतों को आसानी से पूरा करने में सक्षम हैं। 

एक तरफ Mahindra 575 DI अपनी मजबूत बनावट, सरल रखरखाव और बेहतर रीसेल वैल्यू के लिए लोकप्रिय है। वहीं दूसरी तरफ Farmtrac 45 Promaxx अपनी हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी, एडसांस ट्रांसमिशन और आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ बेहतर प्रदर्शन के कारण पसंद किया जाता है। हालांकि इंजन, ट्रांसमिशन, हाइड्रोलिक्स और उपयोगिता जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं में इन दोनों ट्रैक्टरों के बीच कुछ बड़े अंतर देखने को मिलते हैं। आइए तकनीकी फीचर्स, ताकत और माइलेज तुलना से जानते हैं कि आपके लिए कौन सा विकल्प सबसे बेस्ट रहेगा।

इंजन पावर, फीचर्स और कीमत की पूरी तुलना 

खेती हो या ढुलाई का काम, दोनों ट्रैक्टर हर तरह के कृषि कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। आज ये मॉडल 45 HP श्रेणी में किसानों के बीच सबसे पसंदीदा विकल्प बने हुए है। नीचे फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स और महिंद्रा 575 डीआई के इंजन, ट्रांसमिशन, हाइड्रोलिक्स और कीमत की पूरी तुलना दी गई है। 

इंजन और टॉर्क की तुलना

  • महिंद्रा 575 डीआई : महिंद्रा का यह ट्रैक्टर अपने 4-सिलेंडर वाले 2979 CC के बड़े इंजन के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर 45 HP की श्रेणी में आता है और 4-सिलेंडर होने के कारण इसका इंजन बेहद स्थिर रहता है, जिससे कंपन बहुत कम होती है। 

इसका मैक्सिमम करीब 207 Nm के आसपास रहता है, जो इसे भारी लोड के समय बिना दबे खींचने की पर्याप्त ताकत देता है। भारी जुताई, ट्रॉली ढुलाई, खेत से मंडी तक फसल परिवहन के कार्यों में यह ट्रैक्टर प्रभावी साबित होता है।

  • फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स : यह ट्रैक्टर फार्मट्रैक की प्रोमैक्स सीरीज से आता है, जो आकर्षक डिजाइन, आधुनिक तकनीक और बेहतरीन आराम के लिए जानी जाती है। इस लाइनअप में यह 45 एचपी श्रेणी का आधुनिक ट्रैक्टर है, जिसमें आपको 3-सिलेंडर वाला 2760 CC का ईंधन कुशल इंजन मिलता है। 

हालांकि इसमें 3 सिलेंडर हैं, लेकिन इसमें हाई-टॉर्क तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका पिकअप और रफ्तार महिंद्रा की तुलना में काफी तेज महसूस होती है। रोटावेटर, कल्टीवेटर, एमबी प्लाऊ और अन्य भारी उपकरणों के संचालन में यह ट्रैक्टर अच्छा प्रदर्शन देता है।

ट्रांसमिशन और स्पीड विकल्प में कौन आगे?

खेतों की जुताई की रफ्तार और सड़क पर ड्राइविंग आराम पूरी तरह गियरबॉक्स पर निर्भर करता है। दोनों ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन और स्पीड गियर विकल्प में बड़ा अंतर देखने को मिलता है:

  • फार्मट्रैक 45 Promaxx: यह ट्रैक्टर 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स फुली कांस्टेंटमेश गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें साइड-शिफ्ट गियर लीवर दिए गए हैं, जिससे गियर बदलना कार जितना स्मूथ होता है। सड़क पर ट्रॉली ढुलाई के काम में इसकी टॉप स्पीड काफी शानदार है।
     
  • महिंद्रा 575 DI: इस ट्रैक्टर में आपको 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स या 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर (वेरिएंट के अनुसार) मिलता है, जो पार्शियल कांस्टेंट मेश और फुली कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आते हैं। इसके अलावा, इसमें 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स शटल गियरबॉक्स का विकल्प भी उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर की एक खास विशेषता क्रीपर गियरबॉक्स है, जिसकी मदद से ट्रैक्टर बहुत कम और नियंत्रित गति पर भी काम कर सकता है। यह फीचर्स रोटावेटर, कल्टीवेटर और अन्य कृषि उपकरणों के संचालन के दौरान काफी उपयोगी साबित होता है। 

हाइड्रोलिक क्षमता और पीटीओ 

आधुनिक कृषि उपकरणों (जैसे रोटावेटर, रीपर, पोटैटो प्लांटर, एमबी प्लाऊ) के उपयोग के लिए लिफ्ट और पीटीओ की ताकत बहुत जरूरी है:

  • लिफ्टिंग क्षमता (वजन उठाना): फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है, जो भारी कल्टीवेटर और आधुनिक मशीनों को आसानी से उठा सकती है। वहीं, महिंद्रा 575 डीआई की लिफ्टिंग क्षमता लगभग 1700-2000 किलोग्राम के बीच रहती है। लिफ्टिंग क्षमता के मामले में फार्मट्रैक आगे दिखाई देता है। 
  • पीटीओ पावर (PTO HP): फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स में दमदार पीटीओ पावर मिलती है, जबकि महिंद्रा 575 डीआई में लगभग 41.8 HP की पीटीओ पावर मिलती है। थ्रेशर और रोटावेटर संचालन में दोनों का प्रदर्शन लाजवाब है। 
  • पीटीओ स्पीड: 45 Promaxx में 540 RPM @ 1810 ERPM की पीटीओ स्पीड मिलती है, जबकि Mahindra 575 DI में 540 RPM, 540E और 540 Reverse PTO जैसे कई विकल्प दिए गए हैं। इन विभिन्न पीटीओ मोड्स की वजह से किसान अपनी जरूरत के अनुसार कृषि उपकरणों का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। 540E मोड कम ईंधन खपत के साथ काम करने में मदद करता है, जबकि Reverse PTO कुछ विशेष कृषि कार्यों में अतिरिक्त सुविधा प्रदान करता है।

फ्यूल टैंक और लंबे समय तक संचालन

दोनों ट्रैक्टर में लगभग समान क्षमता का बड़ा फ्यूल टैंक उपलब्ध है। फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स की क्षमता लगभग 50 लीटर तक है। वहीं, महिंद्रा 575 DI में भी 50 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका मतबल है कि लंबे समय तक खेत में काम करने वाले किसानों के लिए ये दोनों मॉडल उपयोगी है।

दोनों ट्रैक्टर्स प्रमुख स्पेसिफिकेशन की तुलना

फीचर

फार्मट्रैक 45 Promaxx

महिंद्रा 575 DI

इंजन शक्ति (HP)

45 HP

45 HP

क्षमता

2760 सीसी

2979 सीसी

सिलेंडर

3

4

इंजन RPM

2000 RPM

2000 ± (50) RPM

गियरबॉक्स

12F + 3R

8F + 2R, 8F + 8R और 12F + 4R

ट्रांसमिशन

Fully Constant Mesh

Partial Constant Mesh (CS)/ Fully Constant Mesh (SS)

क्लच

Single/ Dual/ Double Clutch with ITPO Lever (वैकल्पिक प्रकार)

Single/ Dual/ SLIPTO

लिफ्टिंग क्षमता

2000 kgf

1700/2000 kgf

फ्यूल टैंक

50 लीटर

50 लीटर

PTO टाइप

स्टैंडर्ड 540, MRPTO 

540, 540 और 540ई, 540 और रिवर्स, 540 & 1500

अनुमानित कीमत

₹6.96 – ₹7.05 लाख

₹6.83 – ₹7.14 लाख

निष्कर्ष

यदि आपकी प्राथमिकता भारी कृषि उपकरणों का संचालन, अधिक लिफ्टिंग क्षमता और आधुनिक ट्रांसमिशन है, तो फार्मट्रैक 45 Promaxx बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं यदि आप बेहतर टॉर्क, कम रखरखाव, मजबूत रीसेल वैल्यू और कई गियर विकल्प चाहते हैं, तो महिंद्रा 575 DI आपके लिए अधिक उपयुक्त रहेगा।

कुल मिलाकर, फार्मट्रैक प्रोमैक्स उन किसानों के लिए उपयुक्त है जो आधुनिक फीचर्स और ज्यादा लिफ्टिंग क्षमता को प्राथमिकता देते हैं, जबकि महिंद्रा 575 DI उन किसानों के लिए बेहतर विकल्प है जो मजबूती, आसान रखरखाव और लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन चाहते हैं। सही चयन आपकी खेती की जरूरतों, उपकरण उपयोग और बजट आकार पर निर्भर करेगा।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
New Holland
Farmtrac
John Deere
Eicher
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Preet
Same Deutz Fahr
Trakstar
Tafe
ACE
Escorts
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2400 cc 36 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2048 cc 30 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2432 cc 55 HP

For Price Click Here