एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री में 6.6% का उछाल, मार्च 2026 में 12,119 ट्रैक्टर बेचे

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री में 6.6% का उछाल, मार्च 2026 में 12,119 ट्रैक्टर बेचे
शेयर पोस्ट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने मार्च 2026 में 6.6% की ग्रोथ के साथ 12,119 ट्रैक्टर बेचे

ग्रामीण मांग में मजबूती और बेहतर फसल परिदृश्य के चलते एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के एग्री मशीनरी व्यवसाय ने मार्च 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस महीने कंपनी ने 12,119 ट्रैक्टर बेचते हुए 6.6% की सालाना वृद्धि दर्ज की है, जो कृषि क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों और किसानों के बेहतर भरोसे को दर्शाता है। पिछले साल मार्च 2025 की अवधि में यह संख्या 11,374 ट्रैक्टरों की थी। यानी मार्च 2026 के दौरान कंपनी की बिक्री में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। 

घरेलू  और निर्यात बिक्री मार्च 2026 (Domestic and Export Sales March 2026)

मार्च 2026 में कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री स्थिर बनी रही। इस दौरान कंपनी ने भारत में 11,582 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो मार्च 2025 के 10,775 ट्रैक्टरों की तुलना में 7.5% की मजबूत वृद्धि दिखाता है। हालांकि, निर्यात बिक्री में हल्की गिरावट देखने को मिली है। मार्च 2026 में कंपनी की निर्यात बिक्री घटकर 537 ट्रैक्टर रह गई, जबकि पिछले साल इसी अविध में यह 599 थी। यानी निर्यात में 10.4% की कमी दर्ज की गई है। 

मार्च FY26 बनाम मार्च FY25: घरेलू+निर्यात बिक्री डेटा (March FY26 vs March FY25: Domestic+Export Sales Data)

विवरण मार्च FY26 मार्च FY25 परिवर्तन (%)
घरेलू (Domestic) 11,582 10,775 7.50%
निर्यात (Export) 537 599 -10.40%
कुल 12,119 11,374 6.60%

बिक्री में वृद्धि का कारण: (Reasons for the increase in sales)

ग्रामीण क्षेत्रों की मांग में मजबूती और कुछ इलाकों में रबी फसल की कटाई शुरू होने से घरेलू ट्रैक्टरों की बिक्री को बढ़ावा मिला है। हाल की बारिश के कारण कटाई गतिविधियों में थोड़ी देरी जरूर हुई, लेकिन कुल मिलाकर रबी फसल का परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है। देशभर में जलाशयों का जलस्तर सामान्य से बेहतर है, जिससे किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है। बेहतर जल उपलब्धता और सकारात्मक माहौल के चलते आने वाले महीनों में कृषि गतिविधियों के तेज होने की उम्मीद है। हालांकि, बदलती वैश्विक परिस्थितियों के चलते सप्लाई से जुड़े कुछ जोखिम भी बने हुए हैं। जैसे कि उर्वरकों की संभावित कमी, जो खरीफ फसल की तैयारी को प्रभावित कर सकती है।

चौथी तिमाही Q4: जनवरी–मार्च (Fourth Quarter Q4: January–March)

वित्त वर्ष 2026 की जनवरी से मार्च तिमाही (Q4) में एस्कॉर्ट्स कुबोटा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस दौरान कंपनी ने कुल 32,257 ट्रैक्टर बेचे है, जो पिछले साल इसी अवधि के 26,633 ट्रैक्टरों की तुलना में 21.1% अधिक है। कंपनी की घरेलू बिक्री खासतौर पर मजबूत रही है। चौथी तिमाही ( Q4 जनवरी से मार्च) में भारत में ट्रैक्टर बिक्री 22.8% बढ़कर 24,801 से 30,444 ट्रैक्टर हो गई। वहीं, निर्यात बिक्री में थोडी गिरावट देखने को मिली। यह आंकड़ा 1,832 ट्रैक्टरों से घटकर 1,813 ट्रैक्टर रह गया है।

Q4 FY26 बनाम Q4 FY25 : बिक्री डेटा (Q4 FY26 vs Q4 FY25: Sales Data)

विवरण वित्त वर्ष 2026 (Q4) वित्त वर्ष 2026 (Q4) % परिवर्तन
घरेलू 30,444 24,801 22.80%
निर्यात 1,813 1,832 -1.00%
कुल 32,257 26,633 21.10%

वित्तीय वर्ष 2025-26: अप्रैल से मार्च तक की बिक्री (FY 2025-26: Sales from April to March)

वित्त वर्ष 26 (अप्रैल से मार्च) के दौरान एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने ट्रैक्टर बिक्री में शानदार वृद्धि दर्ज की है। इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 1,33,670 यूनिट हो गई, जो पिछले साल के 1,15,554 ट्रैक्टरों के मुकाबले 15.7% ज्यादा है। कंपनी का घरेलू बाजार में भी प्रदर्शन मजबूत रहा। पूरे वित्त वर्ष 2026 में घरेलू बिक्री 1,26,994 ट्रैक्टरों की रही है, जबकि पिछले साल यह 1,10,563 ट्रैक्टर थी। इस प्रकार सालाना आधार पर 14.9% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं, निर्यात बिक्री में भी कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया। पूरे वित्त वर्ष के दौरान निर्यात बढ़कर 4,991 यूनिट से 6,676 यूनिट हो गया है। इस तरह निर्यात में 33.8% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

वित्तीय वर्ष 2025-26 : अप्रैल से मार्च (12 माह) का बिक्री डेटा (FY 2025-26: Sales data for April to March (12 months))

विवरण वित्तीय वर्ष 26 (12 माह) वित्तीय वर्ष 25 (12 माह) % परिवर्तन
घरेलू 1,26,994 1,10,563 14.90%
निर्यात 6,676 4,991 33.80%
कुल 1,33,670 1,15,554 15.70%

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के बारे में (About Escorts Kubota Limited)

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (EKL) भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक है, जिसे विनिर्माण उत्कृष्टता का 8 दशकों का अनुभव है। समृद्धि फैलाने और जीवन को प्रभावित करने  के अपने उद्देश्य के साथ, कंपनी ने कृषि मशीनीकरण और निर्माण उपकरण जैसे उच्च-विकास क्षेत्रों में भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कंपनी इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, उत्पाद नवाचार, बाजार-उपयुक्त तकनीकों के विकास और लागत दक्षता के माध्यम से ग्राहकों और शेयरधारकों के लिए मूल्य सृजन के प्रति प्रतिबद्ध है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Powertrac
Massey Ferguson
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
VST
Kubota
Captain
Preet
ACE
Tafe
Same Deutz Fahr
Trakstar
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Indo Farm
Force
Agri King
Standard
Escorts
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2761 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 50 HP

For Price Click Here