आयशर 650 ट्रैक्टर : 60 एच.पी ट्रैक्टर 2WD श्रेणी का बेहद शानदार माइलेज ट्रैक्टर

आयशर 650 ट्रैक्टर : 60 एच.पी ट्रैक्टर 2WD श्रेणी का बेहद शानदार माइलेज ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

आयशर ट्रैक्टर 650 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में संक्षिप्त जानकारी 

आयशर 650 ट्रैक्टर : आयशर 650 ट्रैक्टर आयशर (Eicher) ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा निर्मित 60 एच.पी श्रेणी का एक दमदार ट्रैक्टर। यह ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों की पेशकशों में एक है, जों भारतीय किसानों के बीच विश्वसनीयता और कम सेवा लागत के साथ बेहतर कार्य परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। आयशर 650 ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर, सीसी में 3300 सीसी विस्थापन, 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर, वैकल्पिक 4 डब्ल्ययूडी ड्राइव, ड्यूल-क्लच सिस्टम, तेल में डूबे हुए ब्रेक, सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक टायर और इंजन को अधिक शक्ति देने के लिए अतिरिक्त टॉर्क उपलब्ध है, जो ट्रैक्टर के सुचारू संचालन को आसान बताती है। आयशर ट्रैक्टर 650 की कीमत 8.40 लाख से 8.80 लाख रुपए तक है। इस सेगमेंट में इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के लिए अनुकूल है। आयशर 650 ट्रैक्टर कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। 51 से 60 एच.पी सेगमेंट में आयशर का यह ट्रैक्टर दमदार और शानदार दिखाने वाला है। यह ट्रैक्टर सिंगल पीस बोनट के साथ आता है। इसके फ्रंट में बड़ी हैलोजन हैडलाइट के साथ शानदार ग्रिल और हैवी बंवर दिया गया है। फ्रंट काफी मजबूत और नॉन एडजस्टेबल दिया गया है। साथ ही पिछला एक्सल एपिसाइक्लिक गियर रिडक्श टाइप दिया गया है। बेहतरीन डिजाइन वाले टेल लैंप के साथ एक बड़ी लाइट दी गई है। चढ़ने और उतरने के लिए फुट रेस्ट दिया गया है। 12 वोल्ट की बैटरी अलग से बॉक्स में दी गई है,। साथ ही अल्टरनेटर और स्टार्टर मोटर भी दिया गया है। ऑपरेटर के लिए आरामदायक एडजस्टेबल ड्राइविंग सीट दिया गया है। सीट के पीछे बोतल होल्डर, रिपलेक्टर और फेंडर गार्ड भी दिया गया है। अलग से इलेक्ट्रिक पाइंट दिया गया है। हिच एडजस्टेबल टाइप का दिया गया है, जिसे अलग-अलग काम के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स कैपेसिटी 2100 किलोग्राम की है। किसानों द्वारा आयशर 650 ट्रैक्टर का इस्तेमाल व्यापक रुप से जुताई, बुवाई पडलिंग और ढुलाई जैसे कार्य में किया जाता है। आयशर का यह विश्वससनीय ट्रैक्टर कृषि और व्यावसायिक के सभी उपयोग के लिए बेहतर है। इस ट्रैक्टर को किसान कृषि और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए चुन सकते है। आईये, Eicher 650 tractor 60 Hp के कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

आयशर 650 ट्रैक्टर इंजन 

आयशर 650 ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर, 60 एच.पी (hp) पावर का टर्बोचार्ज इंजन दिया गया है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 3300 सीसी है, जो 235 न्यूटन मीटर की शानदार टॉर्क देता है। आयशर ट्रैक्टर 650 के इंजन रेटेड आरपीएम 2150 है। इंजन को ठंड रखने के लिए बड़े रेडियर, कूलैंट टैंक के साथ डीजल कूलर भी दिया गया है।  इंजन को गंदगी से बचाने के लिए ड्राई टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। आयशर 650 ट्रैक्टर का पीटीओ पावर 51 एच.पी है। 

आयशर 650 ट्रैक्टर ट्रांसमिशन 

आयशर 650 ट्रैक्टर में साइड शिफ्ट पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन (दिया गया है, जिसमें गियर शिफ्टिंग बहुत आसान होता है। गियर बॉक्स में 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिया गया है। इस ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच दिया गया है, जिससे कम ईंधन खर्च पर आधुनिक कृषि उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है।  

आयशर ट्रैक्टर 650 की फॉरवर्ड स्पीड 30.51 किमी/घंटा है। वहीं, रिवर्स स्पीड 13 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर में ब्रेक तेल में डूबा हुए दिया गया है, जिनकी पकड़ बहुत बेहतर होता है और ट्रैक्टर को काम के दौरान फिसलन को रोकता है तथा बेहतर नियंत्रण प्रदान करता है। तेल में डूबे होने के कारण इसके ब्रेक जल्दी गर्म नहीं होते और घिसते भी कम है और लंबे समय तक चलते है। ब्रेक पास पैर की रेस और हैंड ब्रेक भी दिया गया है। 

आयशर 650 ट्रैक्टर स्टीयरिंग और अतिरिक्त सुविधाएं

आयशर 650 ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग दिया गया है। इस ट्रैक्टर में सुविधाओं को देखते हुए कंपनी फिटेड ड्रॉबार, टॉप लिंक, टूल्स बॉक्स, स्पूल वाल्व के साथ सहायक पंप और मोबाइल चार्जर प्वांइट भी दिया गया है। इस ट्रैक्टर में काफी आकर्षक डैश बोर्ड दिया गया है, जिसमें डिजिटल और एनालॉग दोनों तरह के मीटर दिया गया है।    

आयशर 650 ट्रैक्टर पीटीओ पॉवर

आयशर 650 ट्रैक्टर में  पीटीओ सिस्टम काफी खास दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 1944 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करने वाली सिक्स स्पलाइन शाफ्ट टाइप की लाइव पीटीओ मिलती है। इस ट्रैक्टर में मल्टी स्पीड और रिर्वस पीटीओ का ऑप्शन दिया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा उपकरण चला सकते है।  आयशर 650 ट्रैक्टर की पीटाओ पावर 51 एच.पी की है। ट्रैक्टर को लंबे समय तक काम करने के लिए इसमें 58 लीटर कैपेसिटी वाला बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

आयशर 650 ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

आयशर 650 ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है, जिसकी हाइड्रोलिक कैपेसिटी 2100 किलोग्राम है। इसमें प्रथम और द्वितीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज प्वाइंट भी दिया गया है। ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.5 X 16  इंच साइज के दिए गए है, जबिक पीछे के टायर 16.9 X 28 इंच के साइज माप में आते है। आयशर ट्रैक्टर 650 2WD और 4WD दोनों वेरियंट में आता है। आयशर 650 ट्रैक्टर आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते है। 

आयशर 650 ट्रैक्टर डाइमेन्शन

आयशर 650 ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3820 एमएम है। चौड़ाई 1920 एमएम है। ट्रैक्टर का व्हील बेस 2015 एमएम का है। और इसका कुल वजन 2370 किलोग्राम है। 

आयशर 650 ट्रैक्टर की कीमत 

आयशर 650 ट्रैक्टर की कीमत 8.40 लाख से 8.80 लाख रुपए है। आयशर 650 ट्रैक्टर  की कीमत आपके राज्य ओर शहर के अनुसार ज्यादा या कम हो सकती हैं, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हो सकता है। आयशर 650 ट्रैक्टर दिए गए प्राइस सीमा के लिए एक अच्छा विकल्प है। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर  व कुबोटा ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Eicher
Sonalika
Farmtrac
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Trakstar
Escorts
Same Deutz Fahr
Preet
ACE
Tafe
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2868 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2761 cc 50 HP

For Price Click Here