आयशर 5660 50 HP ट्रैक्टर : उन्नत फीचर्स और कीमत की जानकारी

आयशर 5660 50 HP ट्रैक्टर : उन्नत फीचर्स और कीमत की जानकारी
शेयर पोस्ट

ईंधन खपत में सबसे किफायती! जानें क्यों 50 HP का आयशर 5660 ट्रैक्टर है किसानों का भरोसेमंद साथी

आयशर भारतीय किसानों के बीच एक भरोसेमंद और लोकप्रिय ब्रांड है। यह अपने किफायती, ताकतवर और कम ईंधन खपत वाले ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है, जो खेती के काम को आसान और लाभदायक बनाते हैं। आयशर 5660 ट्रैक्टर इसी भरोसे को आगे बढ़ाता है, जो 50 HP की जबरदस्त पावर के साथ आता है। यह ट्रैक्टर किसानों के बीच अपनी कम परिचालन लागत के कारण काफी लोकप्रिय है। यह न केवल ईंधन खपत में सबसे किफायती है, बल्कि लम्बे समय तक बिना रुके काम करने की भी क्षमता रखता है। 

आयशर 5660 ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड रेंज वाला मजबूत गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता 2100 किलोग्राम तक है, जिससे यह भारी उपकरण आसानी से उठा सकता है। इसके अलावा, इसमें मल्टी-स्पीड और रिवर्स पीटीओ (पावर टेक ऑफ) दिया गया है। खास बात यह है कि इसका मेंटेनेंस खर्च बहुत कम है और यह खेती के हर कठिन काम को आसानी से कर देता है। जानिए इस 50 HP के 'भरोसेमंद साथी' के वो कौन से खास फीचर्स हैं, इसकी कीमत क्या है, और यह कैसे आपकी खेती को मुनाफे में बदल सकता है।

आयशर 5660 की मुख्य विशेषताएं (Key Specifications of Eicher 5660)

  • इंजन पावर रेंज: 36.78 kW (50 hp)
  • इंजन क्षमता: लगभग 3300 cc (3.3L)
  • फ्यूल इंजेक्शन पंप: इनलाइन
  • गियरबॉक्स: 8 Forward + 2 Reverse, सेंटर शिफ्ट पार्शियल कांस्टेंट मेश
  • हाइड्रॉलिक्स लिफ़्टिंग कपैसिटी: 2100 किलोग्राम तक
  • PTO गति (Standard) : 540 RPM @ 1944 ERPM
  • स्टीयरिंग: पावर स्टीयरिंग 
  • ब्रेक: मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स (Multi disc oil immersed brakes)
  • ईंधन टैंक क्षमता: 45 लीटर
  • एक्सेसरीज: टिपिंग ट्रेलर किट, बम्पर, ड्रॉबार, मोबाइल चार्जर, टॉप लिंक, पानी की बोतल होल्डर

आयशर 5660: ईंधन दक्षता का संगम (Eicher 5660: The epitome of fuel efficiency)

आयशर 5660 में 36.78 किलोवाट (50 हॉर्सपावर) रेंज का 3-सिलेंडर वाटर कूल्ड EICHER इंजन लगा है, जिसकी विस्थापन क्षमता 3300 cc है। यह इंजन 2150 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट उत्पादकता प्रदान करता है, जिससे यह भारी से भारी कामों को भी आराम से संभाल लेता है। 

  • इसका इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप (Fuel Injection Pump) ईंधन को सीधे इंजन में पहुंचाता है, जिससे कम ईंधन में बेहतर संचालन सुनिश्चित होता है। 
  • 4 स्टेज ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर सिस्टम चार चरणों में हवा को फिल्टर करता है, जिससे इंजन में साफ हवा जाती है और धूल-मिट्टी नहीं पहुंच पाती। 

ट्रांसमिशन और स्पीड गियर रेंज (Transmission and speed gear range)

आयशर 5660 में ड्यूल क्लच, सेंटर-शिफ्ट पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स ट्रांसमिशन लगा है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड गियर रेंज मिलता है। इससे आप खेती के हर काम के लिए सही गति चुन सकते हैं। कॉन्स्टेंट मेश और स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स दोनों के संयोजन वाले इस ट्रांसमिशन में इंजन से व्हील तक पावर ट्रांसफर अच्छा होता है, जिससे ट्रैक्टर अधिक कुशलता से प्रदर्शन करता है। इसकी फॉरवर्ड स्पीड अधिकतम 33.82 किलोमीटर प्रति घंटा तक है, जिससे कृषि के अलावा ट्रॉली और अन्य परिवहन कार्यों के लिए भी यह आयशर ट्रैक्टर आदर्श विकल्प हैं।

ब्रेक और स्टीयरिंग (Brakes and steering)

Eicher 5660 में पावर स्टीयरिंग और मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स (OIB) का संयोजन है, जो ट्रैक्टर को चलाने में अधिक आराम, सुरक्षा और नियंत्रण देता है। 

  • पावर स्टीयरिंग से स्टीयरिंग घुमाना बहुत आसान हो जाता है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर थकान कम होती है, जबकि ऑयल इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक्स घर्षण को कम करते हैं और ब्रेकिंग को स्मूद व सुरक्षित बनाते हैं।
  • यह संयोजन फिसलन भरी या ऊबड़-खाबड़ जमीन पर भी ट्रैक्टर पर अच्छा नियंत्रण बना रहता है। कुल मिलाकर दोनों फीचर्स मिलकर ट्रैक्टर की कार्यक्षमता और टिकाऊपन को बढ़ाते हैं।

हाइड्रोलिक्स लिफ्ट कैपेसिटी और पीटीओ (Hydraulics Lift Capacity and PTO)

आयशर 5660 ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता 2100 किलोग्राम तक है, जिससे यह भारी कृषि उपकरणों को आसानी से उठा सकता है। इसकी थ्री-पॉइंट लिंकेज ड्राफ्ट, पोजीशन एंड रिस्पॉन्स कंट्रोल वाली उन्नत तकनीक से आप खेत में उपकरणों को सही गहराई और ऊंचाई पर आसानी से सेट कर सकते हैं। 

  • इसमें दिए गए CAT-2 कॉम्बी बॉल लिंक उपकरणों को मजबूती से पकड़ते हैं, जिससे हल चलाना, बुवाई करना और अन्य खेती के काम अधिक सुगम हो जाते हैं।
  • इस ट्रैक्टर में लाइव, छह-स्प्लिंड शाफ्ट पीटीओ दी गई है, जिसकी पीटीओ पावर 42.5 एचपी है। इससे यह रोटावेटर, थ्रेसर, बेलर और वाटर पंप जैसे भारी उपकरणों को आराम से चला सकता है। 
  • इसके अलावा, आयशर 5660 मॉडल में मल्टी-स्पीड और रिवर्स पीटीओ का विकल्प भी मिलता है। इससे आप जरूरत के अनुसार अलग-अलग गति पर उपकरण चला सकते हैं, जिससे ईंधन की बचत होती है। 
  • रिवर्स पीटीओ से, अगर रोटावेटर या थ्रेसर में मिट्टी या फसल के अवशेष फंस जाएं, तो ब्लेड को उलटी दिशा में घुमाकर आसानी से निकाला जा सकता है।

टायर्स, वेरिएंट और ड्राइव (Tyres, Variants and Drive)

आयशर 5660 ट्रैक्टर में आगे के टायर का साइज 7.50 x 16 और पीछे के टायर का साइज 16.9 x 28 है, जो खेतों में बेहतर पकड़ और संतुलन प्रदान करते हैं। यह ट्रैक्टर 2WD वेरिएंट में आता है और इसमें स्पूल वाल्व के साथ सहायक पंप जैसी उपयोगी सुविधाएं दी गई हैं। 

50 एचपी पावर वाला आयशर 5660 ट्रैक्टर खेतों में शानदार प्रदर्शन करता है और साथ ही ईंधन की बचत में भी बेहद किफायती साबित होता है। इसमें 45 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे एक बार फुल टैंक भरने पर आप लंबे समय तक बिना रुकावट काम कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर का कुल वजन 2348 किलोग्राम है, जबकि इसकी लंबाई 3760 मिमी, चौड़ाई 1910 मिमी, ऊंचाई 2320 मिमी और व्हीलबेस 1980 मिमी है। यह माप इसे खेत जोतने, हल चलाने, बुवाई करने और भारी भार खींचने जैसे सभी कृषि कार्यों के लिए एकदम उपयुक्त बनाते हैं।

कीमत और उपलब्धता (Price and availability)

आयशर 5660 के ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹6,76,800 से शुरू होकर ₹7,13,460 तक (एक्स-शोरूम) जाती है। यह कीमत मॉडल, फीचर्स और राज्यवार टैक्स के अनुसार बदल सकती है। ट्रैक्टरगुरू ऑनलाइन प्लेटफार्म से अपने राज्य लोकेशन/डीलर के अनुसार आयशर 5660 ट्रैक्टर की सटीक कीमत जानें। यहां आपको ट्रैक्टर की सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत की पूरी जानकारी एक ही जगह मिलती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप शक्ति, परफॉर्मेंस और बचत का परफेक्ट संतुलन चाहते हैं, तो यह 50 HP आयशर ट्रैक्टर आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं। इस पावर रेंज में यह ट्रैक्टर हर फसल सीजन के लिए उपयुक्त हैं। चाहे खेत जोतना हो, बीज की बुवाई करना हो या खेतों में फसलों की ढुलाई यह हर काम में ईँधन दक्षता और मजबूत प्रदर्शन देते हैं। इनकी मेंटेनेंस कॉस्ट काफी कम और इसकी रीसेल वैल्यू भी अधिक होती है, जिससे यह हर किसानों के लिए दीर्घकालिक निवेश साबित होते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
Captain
VST
Kubota
Indo Farm
Preet
Tafe
Trakstar
Same Deutz Fahr
ACE
Escorts
Force
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

3682 cc 49 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

2780 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 45 HP

For Price Click Here