आयशर 485 ट्रैक्टर : 45 एचपी श्रेणी में सबसे अच्छा और दमदार ट्रैक्टर मॉडल

आयशर 485 ट्रैक्टर : 45 एचपी श्रेणी में सबसे अच्छा और दमदार ट्रैक्टर मॉडल
शेयर पोस्ट

जानें आयशर 485 ट्रैक्टर ब्रांड के आधुनिक सुविधाओं और विशेषताओं के बारे में  

आयशर ब्रांड ट्रैक्टर उद्योग में सबसे पुराने नामों में से एक है और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में विश्वास का प्रतीक है। आयशर ट्रैक्टर कृषि क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित ब्रांड है, जो कुछ बेहतरीन वैश्विक प्रौद्योगिकी के साथ पैक किए गए लागत प्रभावी और कुशल उत्पाद प्रदान करते हैं। कठोरता और विश्वसनीयता का पर्याय, आयशर ट्रैक्टर कुशल व किफायती हैं और एक उम्मीद से ज़्यादा अनुभव प्रदान करते हैं। आयशर 485 मॉडल को आयशर ट्रैक्टर ब्रांड के सबसे कुशल ट्रैक्टर मॉडल में गिना जाता है। आयशर 485 ट्रैक्टर मॉडल को आयशर ट्रैक्टर ने 45 एचपी पावर के साथ लॉन्च किया है। आयशर 485 ट्रैक्टर पॉवर और मैकेनिकल दोनो ही स्टीयरिंग में आता है। इसके अलावा यह ट्रैक्टर 48-लीटर ईंधन टैंक और 1850 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता के साथ आता है। आयशर 485 ट्रैक्टर का फ्रंट डिजाइन काफी शानदार और आकर्षक है। इसके फ्रंट में आयशर ’ई’ लोगो की ब्रांडिंग देखने को मिल जाती है। साथ में कंपनी फिटेड बंपर देखने को मिल जाता है, जो काफी हैवी है। इसके फ्रंट तेज रोशनी के लिए हैलोजन टाइप की हैडलाइट दी गई है, जो की बोनट फिटेड है। ट्रैक्टर के साइड में अलग से बैटरी बॉक्स दिया गया हैं। ट्रैक्टर में डैश बोर्ड नये लुक के साथ काफी आकर्षक दिया गया है। इस ट्रैक्टर में एडजस्टेबल टाइप के लिंकेज दिए गए है। साथ ही इसमें एडजस्टेबल टाइप का हिच दिया गया है, जिसे आप ऊपर-नीचे आसानी से एडजस्ट कर सकते है। तो आइए ट्रैक्टर गुरू के इस लेख  में आयशर 485 ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

आयशर 485 ट्रैक्टर इंजन

आयशर 485 ट्रैक्टर में 2945 सीसी और तीन सिलेंडर के साथ 33.10 किलोवाट (45 एचपी) पॉवर का इनलाइन फ्यूल पंप के साथ डीजल इंजन दिया गया है, जो 2150 आरपीएम उत्पन्न करता है। ट्रैक्टर इंजन को गर्मी और गंदगी से बचाने के लिए 4 स्टेज ऑयल बाथ टाइप का एयर फिल्टर के साथ एयर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो इसे साफ और ठंडा रखता है। आयशर 485  ट्रैक्टर का पीटीओ पावर 38.3 एचपी है।

आयशर 485 ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

आयशर 485 ट्रैक्टर में कंबाइन कांस्टेंट एंड स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि साइड शिफ्ट होता है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर मॉडल की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 30.81 किमी/घंटा है। इस ट्रैक्टर में सिंगल/ ड्यूल क्लच दिया गया है। इसके ब्रेक की बात करें, तो इसमें तेल में डूबा हुआ मल्टी डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो ट्रैक्टर को कम फिसलन और खेतों पर उच्च पकड़ प्रदान करते हैं। इसके अलावा, इसमें ब्रेक के साथ 3200 एमएम का टर्निंग रेडियस है।

आयशर 485 ट्रैक्टर ट्रैक्टर स्टीयरिंग

आयशर 485 ट्रैक्टर मैकेनिकल/पॉवर स्टीयरिंग दोनों ऑप्शन के साथ आता हैं। इस ट्रैक्टर में अतिरिक्त एक्सेसरीज जैसे टूल्स, टॉप लिंक, एडजस्टेबल सीट, मोबाइल चार्जर, बलास्ट वेट, कैनोपी, हाई टॉर्क बैकअप, हाई फ्यूल एफिशिएंसी जैसे कई अतिरिक्त फीचर्स हैं। 

आयशर 485 ट्रैक्टर पीटीओ पॉवर

आयशर 485 ट्रैक्टर में पीटीओ इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप की है। जो इकोनॉमी मोड पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। साथ ही इस ट्रैक्टर में रिर्वस पीटीओ का ऑप्शन भी मिलताहै। ट्रैक्टर में 38.3 एचपी पीटाओ पावर है। 

आयशर 485 ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

आयशर 485 ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 1850 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में 45-लीटर का डीजल टैंक दिया गया है। साथ ही इसमें द्धितीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया है। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 6 X 16 इंच है जबिक पीछे के टायर 13.6 X 28 / 14.9 X 28 इंच के साइज माप में आते है। यह ट्रैक्टर 2 डब्लूडी श्रेणी में आता है। आयशर 485 ट्रैक्टर का यह मॉडल 2000 घंटे या 2 साल की गारंटी और अनूठी विशेषताओं के साथ, किसानों के लिए एक आदर्श विकल्प है।

आयशर 485 ट्रैक्टर डाइमेन्शन

आयशर 485 ट्रैक्टर की कुल लंबाई 2590 एमएम है। इस ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1785 एमएम है। ट्रैक्टर का व्हील बेस 2008 एमएम है। आयशर 485 ट्रैक्टर का कुल वजन 2045 किलोग्राम है।  ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 385 एमएम है। 

आयशर 485 ट्रैक्टर की कीमत 

आयशर 485 ट्रैक्टर की कीमत 6.50-670 लाख रुपये है। यह कीमत यह एक्स-शोरूम है जो कंपनी निर्धारित करती है। और आयशर 485 ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में उतार-चढ़ाव करता रहता है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर  व एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Indo Farm
Preet
Trakstar
Tafe
ACE
Same Deutz Fahr
Escorts
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2761 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3307.5 cc 42 HP

For Price Click Here