आयशर 450 ट्रैक्टर लॉन्च 2026: प्राइमा G3 और सिल्वर हेरिटेज

आयशर 450 ट्रैक्टर लॉन्च 2026: प्राइमा G3 और सिल्वर हेरिटेज
शेयर पोस्ट

नया आयशर 450 PRIMA G3 और आयशर 450 सिल्वर हेरिटेज ट्रैक्टर - परफॉरमेंस और डिजाइन 2026

किसानों की जरूरतों को समझते हुए आयशर ट्रैक्टर्स ने अपने भरोसेमंद आयशर 450 को 2026 में बिल्कुल नए अवतार में पेश किया है। अब यह ट्रैक्टर 41-45 HP की दमदार रेंज में उपलब्ध है, जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार दो खास लुक्स में चुन सकते हैं। आधुनिक प्राइमा G3 (PRIMA G3) सीरीज का प्रीमियम स्टाइल और सिल्वर हेरिटेज (Silver Heritage) रेंज का क्लासिक लुक। इसमें दमदार इंजन के साथ 12F+3R गियरबॉक्स, मल्टी-स्पीड PTO और बेहतर कंफर्ट जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। ये नया मॉडल खेती को पहले से ज्यादा आसान, तेज और किफायती बनाने डिजाइन किया गया है। चाहे खेत की गहरी जुताई हो या सड़क पर माल की ढुलाई, नया आयशर 450 हर मुश्किल काम के लिए आपका सच्चा साथी साबित होगा। आइए, विस्तार से जानते हैं आयशर 450 की नई तकनीक और इसके फीचर्स के बारे में।

नया आयशर 450 ट्रैक्टर की मुख्य फीचर्स और डिजाइन 

आयशर 450 के दोनों वेरिएंट की मुख्य फीचर्स को जानने के लिए नीचे देखें: 

दो अलग-अलग डिजाइन में उपलब्ध

  • आयशर 450 प्राइमा जी3 : उन किसानों के लिए जो प्रीमियम स्टाइलिंग, अत्याधुनिक तकनीक और 'न्यू-जेनरेशन' लुक पसंद करते हैं।
  • आयशर 450 सिल्वर हेरिटेज रेंज: उन लोगों के लिए जो आयशर की पारंपरिक पहचान और क्लासिक सिल्वर लुक को पसंद करते हैं।

दमदार इंजन 

  • इंजन: लंबे समय तक बिना गरम हुए काम करने के लिए 3-सिलेंडर, वॉटर-कूल्ड इंजन
  • पावर: 44 HP रेंज की दमदार ताकत
  • विशेषता: हाई एफिशिएंसी के कारण कम ईंधन में ज्यादा काम करता है।

वर्सेटाइल गियरबॉक्स:

  • आयशर Prima G3 वेरिएंट: ज्यादा से ज्यादा ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी के लिए 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियरबॉक्स। रोटावेटर और सुपर सीडर जैसे आधुनिक उपकरणों के लिए बहुत उपयोगी है।
  • क्लासिक सिल्वर हेरिटेज वेरिएंट: स्मूथ साइड शिफ्ट के साथ 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स (8F+2R) गियर मिलते हैं। सामान्य खेती के कामों के लिए बहुत आसान और टिकाऊ हैं।

एडवांस्ड पीटीओ: 

  • मल्टी-स्पीड पीटीओ के साथ रिवर्स पीटीओ की सुविधा। थ्रेशर या रोटावेटर में कचरा फंस जाए, तो रिवर्स पीटीओ का उपयोग करके उसे बिना नीचे उतरे आसानी से साफ करें। 

सुरक्षा और कंट्रोल: 

  • तेल में डूबे हुए ब्रेक्स (OIB), जो कभी फेल नहीं होते और बहुत कम घिसते हैं। भारी-भरकम ढुलाई (ट्रॉली) से लेकर सटीक खेती तक हर काम में बेहतर कंट्रोल और सुरक्षा। 

आयशर 450 PRIMA G3 और Silver Heritage दोनों वेरिएंट्स के स्पेसिफिकेशन

फीचर्स

आयशर 450 (प्राइमा जी3)

आयशर 450 (सिल्वर हेरिटेज)

लुक + स्टाइल

प्रीमियम न्यू-जेनरेशन स्टाइलिंग

पारंपरिक क्लासिक सिल्वर लुक

इंजन पावर

32.36 kW (44 hp) रेंज, 3-सिलेंडर

32.36 kW (44 hp) रेंज, 3-सिलेंडर

क्यूबिक कैपेसिटी

2500 cc (2.5L)

2500 cc (2.5L)

ईंधन इंजेक्शन पंप

इन – लाइन

इन - लाइन

गियरबॉक्स

12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स (ज्यादा गियर विकल्प)

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (क्लासिक सेटअप)

गियर शिफ्ट

साइड शिफ्ट पार्शियल कांस्टेंट मेश (खुला और आरामदायक प्लेटफॉर्म)

विकल्प: साइड शिफ्ट पार्शियल कांस्टेंट मेश (स्मूथ ऑपरेशन)

ब्रेक

मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक

मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक

स्टीयरिंग

पावर स्टीयरिंग

मैकेनिकल पावर स्टीयरिंग (वैकल्पिक)

PTO (पीटीओ)

मल्टी-स्पीड PTO + रिवर्स PTO

मल्टी-स्पीड + रिवर्स PTO (वैकल्पिक)

पीटीओ गति (मानक)

540 आरपीएम @ 1944 ईआरपीएम

540 आरपीएम @ 1944 ईआरपीएम

फ्लेक्सिबिलिटी

आधुनिक उपकरणों के लिए ज्यादा स्पीड और विकल्प

साधारण व मध्यम खेती के लिए भरोसेमंद

उठाने की क्षमता

1650 किलोग्राम

1650 किलोग्राम

थ्री पॉइंट लिंकेज और नियंत्रण

ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पांस कंट्रोल
लिंक्स CAT-II (कॉम्बी बॉल) से सुसज्जित हैं।

ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पांस कंट्रोल
लिंक्स CAT-II (कॉम्बी बॉल) से सुसज्जित हैं।

कौन सा मॉडल किस किसान के लिए बेहतर है?

नया आयशर 450 प्राइमा जी3

यदि आपको आधुनिक लुक, उन्नत तकनीक फीचर्स के साथ बेजोड़ आराम पसंद है और आप सुपर सीडर या मल्चर जैसी आधुनिक कृषि मशीनें चलाते हैं जहां आपको रफ्तार के ज्यादा विकल्पों (12फॉरवर्ड+3रिवर्स) की जरूरत होती है। यह वेरिएंट उन किसानों के लिए बेस्ट है जो प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।

नया आयशर 450 सिल्वर हेरिटेज

यदि आप आयशर के पारंपरिक और मजबूत लुक के प्रशंसक हैं और आपको साधारण खेती (जैसे कल्टीवेटर, रोटावेटर और ट्रॉली) के लिए एक सीधा और सरल ट्रैक्टर चाहिए। यह वेरिएंट उन किसानों के लिए उपयुक्त है जो रोजमर्रा के खेती कामों के लिए सरल, मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहते हैं। 

हमारा अवलोकन:

नया आयशर 450 (PRIMA G3 + सिल्वर हेरिटेज स्टाइल) सिर्फ एक ट्रैक्टर नहीं, बल्कि परफॉरमेंस और स्टाइल का एक शानदार पैकेज है। ये उन किसानों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है, जो कम खर्च में ज्यादा पावर और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Kubota
Captain
Indo Farm
Preet
Trakstar
Tafe
ACE
Same Deutz Fahr
Escorts
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 35 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3707 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 39 HP

For Price Click Here