आयशर 380 ट्रैक्टर मॉडल को आयशर ट्रैक्टर ब्रांड के सबसे कुशल ट्रैक्टर मॉडल में गिना जाता है। आयशर ट्रैक्टर ब्रांड का आयशर 380 कृषि क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित ब्रांड है, जो कुछ बेहतरीन वैश्विक प्रौद्योगिकी के साथ उम्मीद से ज्यादा अनुभव प्रदान करते हैं। आयशर ट्रैक्टर ब्रांड का यह ट्रैक्टर 40 एचपी पावर के साथ लॉन्च किया है, जो मीडियम और हाई यूजेज के लिए जाना जाता है। आयशर 3800 ट्रैक्टर पॉवर और मैकेनिकल दोनो ही स्टीयरिंग में विकल्प में आता है। ट्रैक्टर 45-लीटर ईंधन टैंक और 1650 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता के साथ भारतीय किसानों के लिए एक बजट ट्रैक्टर है। आयशर 380 ट्रैक्टर डिजाइन आयशर के बाकि ट्रैक्टरों की तरह ही काफी आकर्षक रख गया है। इसके फ्रंट में आयशर ’ई’ लोगो की ब्रांडिंग देखने को मिल जाती है। साथ में कंपनी फिटेड बंपर देखने को मिल जाता है, जो काफी हैवी है। आयशर 380 ट्रैक्टर के फ्रंट में बोनट फिटेड तेज रोशनी वाली हैलोजन हैडलाइट दी गई है। इसके फ्रंट ग्रील भी काफी सुंदर और आकर्षक डिजाइन की गई है। इस ट्रैक्टर के ड्राइविग सीट के साइड में 12 वोल्ट की बैटरी दी गई है। इस ट्रैक्टर 12 वोल्ट के साथ 40 एएमपी का अल्टरनेटर एवं 2.30 किलोवॉट की स्टार्टर मोटर दी गई है। ट्रैक्टर में शानदार डिजाइन के साथ नये लुक वाला डैश बोर्ड दिया गया है। इस ट्रैक्टर में आकर्षक टेल लैंप के साथ चौड़ा फेंडर दिया गया है। साथ ही इसमें पीछे की तरफ तेज रोशनी वाली एक लाइट दी गई है, जो रात के समय काम करने में काफी मददगार होती है। आयशर 380 ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी वेरिएंट में आता है। आशयर ट्रैक्टर का यह मॉडल एक आधुनिक फीचर्स से लैस है, जो इसे भारी और हल्के उपयोगिताओं के लिए बहुत ही बढि़या ट्रैक्टर बनाता है। आइए ट्रैक्टरगुरू के इस लेख में आयशर ट्रैक्टर के इस मॉडल के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और मूल्य के बारे में जानते हैं।
आयशर 380 ट्रैक्टर में 2500 सीसी और तीन सिलेंडर के साथ 45 एचपी पॉवर का इनलाइन फ्यूल पंप के साथ डीजल इंजन दिया गया है, जो 2150 आरपीएम उत्पन्न करता है। आयशर 380 ट्रैक्टर में सिम्पसन कंपनी का डीजल इंजन होता है, जो भारत में ही बनता है। इंजन को गर्मी और गंदगी से बचाने के लिए 4 स्टेज ऑयल बाथ टाइप का एयर फिल्टर के साथ कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। आयशर 380 ट्रैक्टर का पीटीओ पावर 34 एचपी है।
आयशर 380 ट्रैक्टर में में पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि सेंट्रल शिफ्ट/ साइड शिफ्ट दोनों विकल्प में होता है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। आयशर 380 ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 30.84 किमी/घंटा है। इस ट्रैक्टर में सिंगल/ ड्यूल क्लच दिया गया है। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबा हुआ मल्टी डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा, इसमें ब्रेक के साथ 3250 एमएम का टर्निंग रेडियस है।
आयशर 380 ट्रैक्टर मैकेनिकल/पॉवर स्टीयरिंग दोनों ऑप्शन के साथ आता हैं। इस ट्रैक्टर में टूल्स, एडजस्टेबल सीट, मोबाइल चार्जर, बलास्ट वेट, कैनोपी जैसी कई अतिरिक्त एक्सेसरीज दी गई है। इसके अलावा हाई टॉर्क बैकअप, हाई फ्यूल एफिशिएंसी जैसे कई अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए है।
आयशर 380 ट्रैक्टर में सिक्स स्पलाइन शाफ्ट टाइप की टू-स्पीड लाइव पीटीओ दी गई है। जो इकोनॉमी मोड पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। साथ ही इस ट्रैक्टर में मल्टी स्पीड और रिर्वस पीटीओ का ऑप्शन भी मिलता है। आयशर 380 ट्रैक्टर में 34 एचपी पीटाओ पावर है।
आयशर 380 ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 1650 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में 45-लीटर का डीजल टैंक दिया गया है। साथ ही इसमें कैट-2(कॉम्बी बॉल) के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया है। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 6 X 16 इंच है जबिक पीछे के टायर 13.6 X 28 इंच के साइज माप में आते है। यह ट्रैक्टर 2 डब्लूडी श्रेणी में आता है। आयशर 380 ट्रैक्टर का यह मॉडल 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी और अनूठी विशेषताओं के साथ के साथ आता है।
आयशर 380 ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3475 एमएम है। इस ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1700 एमएम है। ट्रैक्टर का व्हील बेस 1910 एमएम है। आयशर 380 ट्रैक्टर का कुल वजन 1930 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 390 एमएम है।
आयशर 380 ट्रैक्टर की कीमत 6.10-6.40 लाख रुपये है। यह कीमत यह एक्स-शोरूम है, जो कंपनी निर्धारित करती है। आयशर 380 ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं।
ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह जॉन डीरे ट्रैक्टर व सामे ड्यूज फार ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
7 Best 50 HP to 60 HP Tractors in India Under Rupees 10 Lakh
VST Sells 4,520 Power Tillers and 430 Tractors in September 2026
Escorts Kubota Sells 15,214 Tractors in September 2026, Down 16.7%
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology