आयशर 380 - 40 HP रेंज का मध्य प्रदेश-राजस्थान में पॉपुलर ट्रैक्टर

आयशर 380 - 40 HP रेंज का मध्य प्रदेश-राजस्थान में पॉपुलर ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

आयशर 380: मध्य प्रदेश और राजस्थान के किसान क्यों चुन रहे हैं यह ट्रैक्टर?

मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे सूखी और कठोर मिट्टी वाले राज्यों में खेती के लिए ट्रैक्टर चुनते समय सिर्फ इंजन पावर, टॉर्क और कार्य दक्षता देखना ही काफी नहीं होता, बल्कि मजबूती और रखरखाव लागत पर भी ध्यान देना उतना ही जरूरी है। अक्सर इन राज्यों के किसान ऐसे ट्रैक्टर की तलाश में रहते हैं, जो दमदार इंजन, किफायती कीमत और कम मेंटेनेंस के साथ बेहतर परफॉर्मेंस दे सके। किसानों की इसी जरूरत को आयशर 380 (Eicher 380) बखूबी पूरा करता है।

यह ट्रैक्टर 40 एचपी पावर रेंज में एक मजबूत और किफायती मॉडल है, जिसे मध्यम खेती की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। आयशर का यह ट्रैक्टर इस सेगमेंट में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस, कम रखरखाव खर्च और उचित कीमत के कारण किसानों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसकी मजबूत बनावट और भरोसेमंद इंजन इसे सूखी और कठोर मिट्टी वाले इलाकों में खेती के साथ-साथ ढुलाई जैसे कामों के लिए भी बेहद उपयुक्त बनाते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर यह ट्रैक्टर मध्यप्रदेश और राजस्थान के किसानों के बीच इतना पसंद क्यों किया जा रहा है, साथ ही इसकी कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी। 

सबसे भरोसेमंद और सदाबहार ट्रैक्टर (Most reliable and evergreen tractor)

आयशर 380 एक 40 एचपी श्रेणी का मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जो लंबे समय से भारतीय किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। यह मॉडल अपनी सरल बनावट, कम रखरखाव खर्च और डीजल खपत के साथ शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। मध्यम श्रेणी के किसानों (लगभग 10 से 15 एकड़ भूमि पर खेती करने वाले) के लिए यह ट्रैक्टर एक भरोसेमंद और सदाबहार विकल्प माना जाता है। यह मजबूत है और रोजमर्रा की खेती के कामों को आसानी से संभाल सकता है।

प्रोडक्ट के मुख्य तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स एक नजर में (Key product technical specifications at a glance)

विशेषताएं विवरण
इंजन टाइप SIMPSON / वाटर कूल्ड
पावर रेंज (HP) 40 HP
सिलेंडर 3
क्यूबिक कैपेसिटी 2500 cc
क्लच टाइप सिंगल/ड्यूल
ट्रांसमिशन टाइप सेंटर शिफ्ट (विकल्प: साइड शिफ्ट), पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश
गियर (स्पीड) 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स
अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 30.84 kmph
PTO स्पीड 540 RPM @ 1944 ERPM
PTO (मल्टी स्पीड & रिवर्स) वैकल्पिक
लिफ्टिंग क्षमता 1650 kgf, ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल (CAT-2, Combi Ball थ्री पॉइंट लिंकेज)
ब्रेक टाइप सील्ड ड्राई डिस्क (विकल्प: मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड)
स्टीयरिंग मैकेनिकल (विकल्प: पावर स्टीयरिंग)
फ्यूल टैंक 46 लीटर
एक्सेसरीज टिपिंग ट्रेलर किट (क्विक रिलीज़ कपलर), बम्पर, ड्रॉबार, मोबाइल चार्जर, टॉप लिंक, वॉटर बॉ

आयशर 380 (40 HP) ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषताएं (Eicher 380 (40 HP) Tractor Key Features)

इंजन और परफॉर्मेंस (Engine and Performance)

  • इसमें 40 HP का दमदार इंजन दिया गया है, जो 3 सिलेंडर के साथ आता है। 
  • 2500 cc का SIMPSON वाटर-कूल्ड इंजन लंबी अवधि तक काम करने पर भी ओवरहीटिंग की समस्या से बचता है। 
  • हाई टॉर्क और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, जिससे यह हल्के और मध्यम कार्यों में बहुत कम डीजल पीता है।
  • इसमें 4-स्टेज ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर दिया गया है, जो इंजन की लाइफ बढ़ाता और मेंटेनेंस खर्च कम करता है। 

आयशर 380: ट्रांसमिशन और गियर सिस्टम (Eicher 380: Transmission and Gear System)

  • पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन (स्मूद गियर शिफ्टिंग के लिए)
  • सेंटर शिफ्ट और साइड शिफ्ट दोनों विकल्प उपलब्ध
  • मानक रूप से 10 गियर का सेटअप (8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर)
  • सिंगल/ड्यूल क्लच दो क्लच विकल्पों में उपलब्ध, जिससे काम आसान और कंट्रोल बेहतर

हाइड्रोलिक्स और लिफ्टिंग क्षमता (Hydraulics and Lifting Capacity)

  • 1650 किलोग्राम  तक की मजबूत वजन उठाने की क्षमता 
  • ADDC (Automatic Draft and Depth Control) हाइड्रोलिक्स सिस्टम
  • CAT-2 टाइप की 3-पॉइंट लिंकेज (खराब रास्तों पर भारी ट्रॉली या उपकरण के साथ चलने पर भी टूटते नहीं )
  • यह हाइड्राेलिक सिस्टम रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल जैसे उपकरणों को आसानी से उठाने के लिए उपयुक्त
  • मिट्टी के सख्त होने पर उपकरण की गहराई को अपने आप एडजस्ट कर एक की निश्चित ऊंचाई या गहराई पर लॉक करने की सुविधा देता है। 

पीटीओ सिस्टम (PTO System)

  • इसमें  लगभग 34 HP की पीटीओ पावर मिलती है
  • यह ट्रैक्टर 540 RPM @ 1789 ERPM (इंजन आरपीएम) मानक स्पीड (Standard Speed) प्रदान करता है।
  • इसमें लाइव पीटीओ (Live PTO) मिलता है ( एक ही लीवर से पीटीओ संचालित) 
  • मल्टी-स्पीड और रिवर्स पीटीओ (MRPTO) का विकल्प भी मिलता है। 
  • रोटावेटर, थ्रेशर और वॉटर पंप जैसे अन्य पीटीओ उपरकणों पर घंटों तक बेहतर प्रदर्शन

ब्रेक और स्टीयरिंग सिस्टम (Brake and Steering System)

  • सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक (विकल्प में मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक) आजकल सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला विकल्प है।
  • मैकेनिकल स्टीयरिंग (अन्य ट्रैक्टरों के मुकाबले काफी स्मूथ) 
  • पावर स्टीयरिंग विकल्प ( थकान मुक्त लंबे समय तक आसान संचालन) 
  • बेहतर कंट्रोल और सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव

डिजाइन और मजबूती (Design and strength)

  • कम ईंधन खपत (Fuel Efficient)
  • कम मेंटेनेंस खर्च
  • लंबे समय तक टिकाऊ और भरोसेमंद 
  • मजबूत  बिल्ड क्वालिटीऔर 1930 kg के आसपास कुल वजन
  • कठिन और सूखी मिट्टी में भी बेजोड़ प्रदर्शन
  • 2WD ड्राइव, रखरखाव आसान और किफायती विकल्प

आयशर 380 की कीमत (Eicher 380 Price)

आयशर 380 की कीमत अलग-अलग राज्यों और मॉडल्स (Standard, Super DI, या Prima G3) के आधार पर अलग-अलग होती है। 

आयशर 380 (40hp) ट्रैक्टर की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: ₹ 5,88,440 से ₹ 6,58,000 के बीच है। अनुमानित ऑन-रोड कीमत थोड़ी अलग हो सकती है, जिसमें रजिस्ट्रेशन, बीमा और टैक्स शामिल होते हैं। सटीक कीमत के लिए नजदीकी आयशर ट्रैक्टर डीलर से संपर्क करना बेहतर होगा, क्योंकि वहां आरटीओ और स्थानीय टैक्स अलग हो सकते हैं। 

यह किन किसानों और खेती के लिए सबसे उपयुक्त है? (Which farmers and farming is it best suited for?)

मध्यम जोत वाले किसान जिनके पास 5 से 12 एकड़ तक जमीन है, उनके लिए यह सबसे बजट-फ्रेंडली ट्रैक्टर है। छोटे और मध्यम खेतों में कल्टीवेटर और सीड ड्रिल चलाने के लिए यह ट्रैक्टर 'बेस्ट' है। यह 5 से 6 फीट के रोटावेटर और मध्यम आकार के थ्रेशर (जैसे सरसों और गेहूं निकालने के लिए) को बहुत आसानी से चला लेता है। मंडी तक फसल पहुंचाने या ट्रॉली का काम करने के लिए यह बहुत किफायती है क्योंकि खाली ट्रॉली पर यह बहुत डीजल पीता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Massey Ferguson
Swaraj
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Indo Farm
Preet
Trakstar
Tafe
ACE
Same Deutz Fahr
Escorts
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2400 cc 36 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 42 HP

For Price Click Here