कैप्टन 223 4 डब्ल्यूडी : छोटे पैमाने पर खेती के लिए 22 एचपी में एडवांस ट्रैक्टर
छोटे पैमाने की खेती के लिए 22 एचपी कैप्टन 223 4WD ट्रैक्टर, जानिए तकनीकी फीचर्स और कीमत
Captain 22 HP Tractor : कैप्टन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (सीटीपीएल) ने भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में एक अलग पहचान बना रखी है। सीटीपीएल मिनी ट्रैक्टर और कृषि के उपकरणों को डिजाइन करती है। इसके द्वारा निर्मित ट्रैक्टर एडवांस तकनीकी और लेटेस्ट फीचर्स से लैस होते है, जो उपत्पादकता बढ़ाने में किसानों की मदद करते हैं। भारत में किसानों की दक्षता, आराम और उत्पादकता बढ़ाने में कैप्टन ट्रैक्टर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। छोटे पैमाने पर खेती के लिए किसान प्राथमिकता से कैप्टन ट्रैक्टर खरीदते हैं। अगर आप छोटे पैमाने पर बागवानी और अंतरवर्ती फसलों की खेती के लिए शाक्तिशाली एडवांस ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कैप्टन 223 4WD ट्रैक्टर आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। कैप्टन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (CTPL) का यह 22 एचपी रेंज का कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर, जो उच्च प्रदर्शन और शक्ति प्रदान करने के लिए दमदार इंजन और स्मार्ट फीचर्स से लैस है। आइए, इस लेख में कैप्टन के इस मिनी ट्रैक्टर के फीचर्स और कीमत के बारें में विस्तार से जानते हैं।
कैप्टन 223, 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के तकनीकी स्पेसिफिकेशन (Technical Specifications of Captain 223, 4WD Tractor)
भारत में कैप्टन ट्रैक्टर प्राइवेट लिमिटेड कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों के निर्माण के लिए अग्रणी है। कंपनी छोटे और औसत भूमि पर खेती एवं संबंधित कार्यों के लिए मिनी ट्रैक्टरों की लंबी श्रृंखला पेश करती है। इसमें कैप्टन 223 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर मॉडल भी शामिल है। यह 22 एचपी इंजन श्रेणी का मिनी ट्रैक्टर है। इसका 952 CC क्षमता वाला 3-सिलेंडर Water Cooled इंजन 3000 RPM पर कार्य करता है, जिससे यह विभिन्न कार्यों के लिए आदर्श विकल्प बन जाता है। कैप्टन 223 कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर होने के बावजूद भी उच्च शक्ति प्रदर्शन प्रदान करता है, जिससे यह खेत पर कुशल माइलेज प्रदर्शन देने के लिए किसानों का विश्वसनीय साथी बनता है। यही मायने में यह कैप्टन मिनी ट्रैक्टर किसानों को उच्च कार्य प्रदर्शन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
कैप्टन 223, 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की विशेषताएं (Captain 223, 4WD Tractor Features)
- कैप्टन 223, 4डब्ल्यूडी में 9 फॉरवर्ड +3 रिवर्स गियर विकल्प के साथ स्लाइडिंग मेश (Sliding Mesh) गियरबॉक्स हैं।
- ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 25.5 किमी प्रति घंटा है, जिससे कम समय में तेजी से अधिक क्षेत्र पर काम कराना सुनिचित होता है।
- कैप्टन 223 4WD ट्रैक्टर में आराम और सुचारू संचालन के लिए हाइड्रोस्टेटिक स्टीयरिंग प्रकार है।
- इसमें ऑयल इमर्स्ड (तेल में डुबे हुए) ब्रेक्स है, जो खेतों में अधिक ग्रिप प्रदान करते हैं और सुरक्षा ड्राइविंग सुनिश्चित करते हैं।
- कैप्टन 223 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में सटीक हाइड्रोलिक है, जिससे खेती के विभिन्न कृषि उपकरणों उठाया और परिवहन किया जा सकता है।
कैप्टन 223, 4WD ट्रैक्टर में अतिरिक्त सुविधा (Additional features in Captain 223, 4WD tractor)
- कैप्टन 223 ट्रैक्टर में 4WD (Four Wheel Drive) एक्सल है, जो इसे हर प्रकार की मिट्टी में आसानी से चलने के लिए सक्षम बनाता है।
- ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 5.00 X 12 इंच, रियर टायर 8.00 X 18 इंच के कई ट्रेड पैटर्न टायर शामिल है, जो प्रभावित कार्य प्रदान उपयुक्त है।
- इसकी ADDC हाइड्रोलिक प्रणाली, श्रेणी में खेती के उपकरणों को कुशलता से ऑपरेट करती है।
- डिफरेंशियल लॉक सुविधा से खेतों में उपकरणों का संचालन संतुलन बना रहता है।
- सामने से खुलने वाला बोनट, रखरखाव को आसान बनाता है।
- रात में अधिक दक्षता के साथ काम करने के लिए इसमें एलईडी हेडलाइट्स और टेल लाइट्स है।
- इसमें बड़ी क्षमता वाला फ्यूल टैंक है, जिससे आप लंबे समय तक बिना रुके कार्य कर सकते हैं।
- कैप्टन मिनी ट्रैक्टर में प्रोजेक्टर हेड लैंप, रबड़ पैड, साइड शिफ्ट गियर्स और रबर मैट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स है।
मिनी ट्रैक्टर कैप्टन 223 4डब्ल्यूडी का डायमेंशन और वेट (Dimensions and weight of Mini Tractor Captain 223 4WD)
कैप्टन 223 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर का कुल वजन 885 किलोग्राम, व्हील बेस 1500 एमएम, कुल लंबाई 2884 एमएम, कुल चौड़ाई 1080 एमएम है। अपने सभी एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी विशेषताओं के कारण कैप्टन 223 4WD ट्रैक्टर छोटे लेवल की खेती के लिए एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प है, जो यह अपने मजबूत इंजन और बेहतरीन परफॉर्मेंस क्षमता के चलते हर तरह की खेती के लिए आदर्श है। इसके 4WD ड्राइव एक्सएल सिस्टम से आप कठिन परिस्थितियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।
भारत में कैप्टन 223 4WD ट्रैक्टर की कीमत (Captain 223 4WD Tractor Price in India)
कैप्टन 223 4WD ट्रैक्टर की भारत में कीमत 4.10-4.90 लाख रुपए है। यह कीमत भारतीय किसानों के बजट के हिसाब से निर्धारित की गई है। अपने एडवांस फीचर्स और किफायती कीमत के कारण कैप्टन 223 4WD ट्रैक्टर अपने लॉन्च के साथ ही भारतीय किसानों के बीच पॉपुलर हो गया। कम मेंटेनेंस खर्च और लंबे सर्विस अंतराल के साथ यह ट्रैक्टर अंतरवर्ती फसलों की खेती के लिए टिकाऊ समाधान साबित हो रहा है। यह स्मार्ट ट्रैक्टर से अधिक कुशल से उत्पादकता बढ़ाने में मददगार है। कैप्टन 223 4WD से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप ट्रैक्टरगुरू वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां आप कैप्टन 223 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर से जुड़े रिव्यू वीडियो देख सकते हैं। इससे आप इस 4WD ट्रैक्टर के बारे में अधिक जान सकेंगे।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
सोलर ड्रायर पर 1.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता
भारत के 5 सबसे अच्छे 45 HP ट्रैक्टर, जानें कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी रिपोर्ट
इसे भी पढ़ें
किसानों के लिए गन्ना बीज पर ₹310 सब्सिडी, कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल