बागवानी खेती के लिए बेस्ट मिनी ट्रैक्टर, टॉप 5 मॉडल फीचर्स कीमत

पोस्ट -12 मई 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

आम, अनार, संतरा, अंगूर और सब्जियों की खेती करने वाले किसान अब ऐसे ट्रैक्टर पसंद कर रहे हैं जो कम जगह में आसानी से काम करें, ईंधन की बचत करें और पडलिंग, स्प्रेइंग, इंटरकल्टीवेशन जैसे विभिन्न कामों में दमदार प्रदर्शन दें। ऐसे में मिनी और कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। इन ट्रैक्टरों का कॉम्पैक्ट डिजाइन, कम टर्निंग रेडियस और कम डीजल खपत इन्हें छोटे खेतों और फलों के बागों के लिए खास बनाती है।

बागवानी खेती के लिए लगभग 15 से 30 HP तक के ट्रैक्टर सबसे बेहतर माने जाते हैं। ये न केवल बागों में कीटनाशकों के छिड़काव के लिए बल्कि धान की खेती में पडलिंग (Puddling) के लिए भी शानदार हैं। आइए बागवानी के लिए भारत के सबसे लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर या छोटे ट्रैक्टर मॉडल्स और उनके फीचर्स जानते हैं 

प्रमुख मिनी ट्रैक्टर मॉडल्स: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन विवरण 

फीचर्स / मॉडल

पॉवरट्रैक स्टीलट्रैक 25

जॉन डियर 3028EN

एमएफ 5118

महिंद्रा जीवो 225 DI

सोनालिका GT 20

HP कैटेगरी

23 HP

28 HP

20 HP

20 HP

20 HP

इंजन सिलेंडर

2 सिलेंडर

3 सिलेंडर

1 सिलेंडर

2 सिलेंडर

3 सिलेंडर

ड्राइव टाइप

4WD (4 व्हील ड्राइव)

4WD (4 व्हील ड्राइव)

2WD

4WD (4 व्हील ड्राइव)

4WD (4 व्हील ड्राइव)

गियरबॉक्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स

6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

क्लच

सिंगल क्लच (डायाफ्राम), हब रिडक्शन

सिंगल क्लच

सिंगल डायाफ्राम क्लच

सिंगल क्लच

सिंगल क्लच

लिफ्टिंग क्षमता

550 kg

910 kg

750 kg

750 kg

650 kg

ब्रेक टाइप

तेल में डूबे हुए ब्रेक

तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक

तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक

तेल में डूबे हुए ब्रेक

मैकेनिकल

स्टीयरिंग

पावर स्टीयरिंग

पावर स्टीयरिंग

मैन्युअल

पावर स्टीयरिंग

मैकेनिकल स्टीयरिंग

पीटीओ (PTO)

20.65 hp

22.5 hp

17.2 hp

18.4 hp

10.3 hp

उपयोग

ट्रॉलियों, कल्टीवेटर और लेवलर

अंगूर के बागों, सब्जियों की फसलों और अंतः कृषि कार्यों

कीटनाशक छिड़काव, ढुलाई

संकरी कतारें, धान पडलिंग सब्जियां

भारी रोटावेटर, स्प्रेयर

बेहतरीन मिनी ट्रैक्टर: विशेष तकनीकी विवरण

1. पॉवरट्रैक स्टीलट्रैक 25

पॉवरट्रैक का यह कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर छोटे किसानों और बागवानी खेती कार्यों के लिए सबसे लोकप्रिय मॉडलों में गिना जाता है। इसका छोटा आकार संकरी कतारों में भी आसानी से काम करता है।

मुख्य फीचर्स

  • 23 एचपी का शक्तिशाली
  • 550 किलोग्राम तक हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता
  • कम डीजल खपत
  • अधिकतम गति 31.4 किमी/घंटा और 34.2 किमी/घंटा 
  • छोटे खेतों और इंटरकल्टीवेशन के लिए उपयुक्त

अनुमानित एक्सशोरूम कीमत: ₹3.50 लाख से ₹4.00 लाख तक।

2. जॉन डियर 3028EN

जॉन डियर एक मिनी ट्रैक्टर मॉडल खास तौर पर अंगूर, अनार, सेब और संतरे के बगीचे और बागवानी फार्मिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 28 HP का कूलैंट कूल इंजन मिलता है, जो 14-24% का बेहतर टॉर्क पैदा करता है। 

मुख्य फीचर्स

  • नैरो ट्रैक विड्थ
  • बेहतर माइलेज
  • संकरी जगह में आसान संचालन
  • फल के बगीचों और गार्डनिंग में स्प्रे और रोटावेटर कार्यों में उपयोगी

अनुमानित कीमत: ₹ 7.07 लाख से ₹ 7.52 लाख (ex-showroom) तक

3. एमएफ 5118

यदि आप मैदानी इलाकों वाले बागों में खेती करते हैं, तो मैसी फर्ग्यूसन का यह 2WD ट्रैक्टर शानदार विकल्प माना जाता है। यह 750 किलोग्राम तक हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग क्षमता और दो-स्पीड लाइव पीटीओ सिस्टम के साथ कीटनाशक छिड़काव, ढुलाई और धान के कीचड़ भरें खेतों में पडलिंग कार्य के लिए आदर्श है।

मुख्य फीचर्स

  • 20 HP का दमदार इंजन
  • बहुत कम जगह में आसानी से मुड़ना
  • मजबूत ग्रिप और ट्रैक्शन
  • मल्टी-स्पीड पीटीओ
  • फलों के बागों में कीटनाशक छिड़काव और पडलिंग कार्यों में बेहतर 

अनुमानित कीमत: करीब ₹3.50 लाख से ₹3.93 लाख तक (ex-showroom)। 

4. महिंद्रा जीवो 225 DI 4WD

महिंद्रा का यह एक शक्तिशाली और कॉम्पैक्ट 4WD मिनी ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से पहाडी इलकों में छोटे खेतों, बागों (Orchards) और अंगूर के बागानों (Vineyards) में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी 4-व्हील ड्राइव (4WD) क्षमता इसे गीले और फिसलन भरे खेतों (जैसे धान की पडलिंग) में भी बेहतरीन पकड़ प्रदान करती है।

मुख्य फीचर्स 

  • पॉवरफुल 2-सिलेंडर, 20 HP इंजन 
  • श्रेणी में शानदार 66.5 Nm का टॉर्क 
  • 750 किलोग्राम तक का वजन आसानी से उठाने की क्षमता
  • 18.4 HP की PTO पावर 
  • रोटावेटर और स्प्रेयर जैसे कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त 

अनुमानित ex-showroom कीमत: करीब ₹4.62 लाख से ₹4.77 लाख तक। 

5. सोनालीका GT 20

सोनालीका GT 20 एक लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से छोटे खेतों और बागवानी के कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। यह अपने कॉम्पैक्ट आकार और किफायती प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। 

मुख्य विशेषताएं 

  • 20 HP, 3-सिलेंडर इंजन 
  • कम वाइब्रेशन और बेहतर माइलेज 
  • लिफ्टिंग क्षमता 800 किलोग्राम, श्रेणी में काफी प्रभावशाली 
  • चौड़ाई कम होने के कारण संकरी जगहों के लिए बहुत प्रभावी
  • रोटावेटर, कल्टीवेटर और स्प्रेयर जैसे छोटे उपकरणों के साथ आसानी से काम 
  • रखरखाव (maintenance) काफी सस्ता और कम ईंधन की खपत 

अनुमानित कीमत: ₹3.51 लाख से ₹3.84 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच 

क्यों बन रहे हैं किसानों की पहली पसंद?

  • मात्र 3 से 4 फीट चौड़े होते है, जिससे संकरी कतारों में आसान संचालन
  • कम ईंधन खपत, कम रखरखाव खर्च
  • बेहतर पीटीओ पावर के चलते स्प्रे, जुताई और पडलिंग जैसे कई कार्यों में उपयोगी
  • छोटे और मध्यम किसानों के लिए किफायती विकल्प
  • 4-व्हील ड्राइव (4WD) तकनीक से बागवानी और पडलिंग के लिए आदर्श
  • बड़े ट्रैक्टरों की तुलना में कम डीजल खर्च
  • ये ट्रैक्टर लेबर लागत कम करने में मददगार

निष्कर्ष

बढ़ती मजदूरी लागत और आधुनिक खेती की जरूरतों के कारण मिनी ट्रैक्टरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यदि आप कम खर्च में बेहतर माइलेज और बागवानी के लिए भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहते हैं तो ऊपर दिए गए विकल्पों में से सबसे अच्छा मॉडल चुन सकते हैं । वहीं कठिन जमीन और पडलिंग कार्यों के लिए जॉन डियर 3028EN, महिंद्रा जीवो 225 डीआई 4डब्ल्यूडी किसानों की लोकप्रिय विकल्प बन रहे हैं। सही ट्रैक्टर का चयन खेत के आकार, बजट और उपयोग के अनुसार करना बेहतर रहेगा। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`