भारत के प्रमुख कृषि राज्यों में शामिल गुजरात अपनी कपास, मूंगफली, जीरा और बाजरा जैसी फसलों के लिए जाना जाता है। ऐसे में यहां के किसान ऐसे ट्रैक्टर पसंद करते हैं, जो कम ईंधन खर्च में ज्यादा काम करें, मजबूत हों और जिनका मेंटेनेंस खर्च भी कम हो। आयशर (Eicher), मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson), सोनालीका (Sonalika), स्वराज (Swaraj ) और महिंद्रा (Mahindra) जैसे ब्रांड्स के कई दमदार ट्रैक्टर मॉडल किसानों की इन्हीं जरूरतों को बखूबी पूरा करते हैं। कम आरपीएम पर हाई टॉर्क, सटीक ट्रैक विड्थ, सस्ता और आसान मेंटेनेंस जैसे खास विशेषताओं के चलते ये राज्य में खेती के साथ ट्रॉली ढुलाई और कमर्शियल उपयोग में भी सुपरहिट साबित हो रहे हैं। आइए जानते हैं गुजरात के किसानों की पसंद बने 5 दमदार और कम मेंटेनेंस वाले ट्रैक्टरों के बारे में।
दरअसल, गुजरात के कई क्षेत्रों में कपास, मूंगफली, गेहूं, जीरा और गन्ने जैसी फसलों की बड़े पैमाने पर खेती होती है। इन फसलों में खेत की तैयारी, बुवाई, स्प्रे और ट्रॉली ढुलाई जैसे काम लगातार करने पड़ते हैं। ऐसे में अगर ट्रैक्टर बार-बार खराब हो या उसकी सर्विस और रखरखाव पर ज्यादा खर्च आए, तो किसानों की लागत बढ़ जाती है। इसी कारण Eicher, Mahindra, Swaraj, Massey Ferguson और Sonalika जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के ट्रैक्टर गुजरात के किसानों की पहली पसंद बने हुए है। इनके ट्रैक्टर में मजबूत इंजन, कम ईंधन खपत और आसान मेंटेनेंस जैसी कई खूबियां होती है। इन ब्रांड्स के स्पेयर पार्ट्स बहुत किफायती हैं, बाजार में आसानी से मिल जाते हैं और गुजरात के हर छोटे-बड़े गांव में इनके मैकेनिक आसानी से मिल जाते हैं।
गुजरात में खेती के साथ–साथ डेयरी, बागवानी और कमर्शियल कार्यों के लिए इस समय जिन 5 मॉडल्स की मांग सबसे ज्यादा है, उनकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:
आयशर 485 अपनी सरल तकनीक और कम मेंटेनेंस के कारण गुजरात के किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। छोटे और मध्यम किसानों के लिए यह ट्रैक्टर किफायती और भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। इसकी मजबूत बॉडी और अच्छा माइलेज लंबे समय तक उपयोग में मदद करता है।
मुख्य विशेषताएं:
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI एक 42 एचपी श्रेणी का दमदार ट्रैक्टर है, जो अपनी मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। गुजरात के किसान इसे खासतौर पर कपास, मूंगफली और अनाज की खेती के लिए पसंद करते हैं। इसका सिम्पसन इंजन अपनी लंबी लाइफ और कम रखरखाव के लिए मशहूर है। यह ट्रैक्टर कम ईंधन में बेहतर काम करने के लिए जाना जाता है।
मुख्य विशेषताएं:
महिंद्रा 475 DI XP Plus गुजरात के किसानों के बीच सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टरों में गिना जाता है। 44 HP की श्रेणी में आने वाला यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए है जो कम मेंटेनेंस खर्च के साथ ज्यादा ताकत और टॉर्क चाहते हैं। कपास और मूंगफली की खेती में यह ट्रैक्टर कल्टीवेटर, रोटावेटर और ट्रॉली ढुलाई के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
मुख्य विशेषताएं:
स्वराज 735 FE किसानों के बीच अपनी मजबूत पकड़ और टिकाऊ इंजन के लिए जाना जाता है। यह 31 एचपी-40 एचपी श्रेणी का एक शक्तिशाली, आधुनिक ट्रैक्टर है, जो खेती के साथ कमर्शियल ढुलाई में भी अच्छा प्रदर्शन देता है। कठिन कृषि कार्यों के लिए उच्च टॉर्क और विभिन्न प्रकार के उपकरणों के साथ बेहतर प्रदर्शन देने की क्षमता इसे गुजरात के उन मध्यम वर्गीय किसानों की पहली पसंद बनाता है, जो खेती के साथ-साथ ट्रॉली पर ढुलाई का काम भी करना होता है।
मुख्य विशेषताएं:
सोनालीका DI 745 III एक 50 एचपी श्रेणी का बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है, जो अपनी मजबूत परफॉर्मेंस, कम मेंटेनेंस और बेहतर ढुलाई क्षमता के लिए गुजरात के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह ट्रैक्टर खासतौर पर कपास, मूंगफली और गेहूं जैसी फसलों की खेती के साथ हैवी ट्रॉली ढुलाई और कमर्शियल कार्यों में शानदार प्रदर्शन देता है। इसका हैवी ड्यूटी इंजन और मजबूत बॉडी लंबे समय तक लगातार काम करने में मदद करती है।
मुख्य विशेषताएं:
किसान किन बातों का रखें ध्यान?
ये ट्रैक्टर मॉडल्स खेती के साथ ढुलाई, रोटावेटर, सीड ड्रिल और स्प्रेयर जैसे कृषि कार्यों में बेहतर प्रदर्शन देने के लिए जाने जाते हैं। इसमें मिलने वाले अत्याधुनिक तकनीकी फीचर्स और दमदार इंजन इन्हें गुजरात की फसल और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प बनाते हैं:
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
जॉन डियर 5310 4WD vs स्वराज 855 4WD: जानें कीमत, HP और फीचर्स
Montra Electric Puts Seven E-45 Tractors to Work at Action TESA’s Visakhapatnam Plant
Massey Ferguson 6 Popular Tractors in India: Price, HP & Specifications
Mahindra Expects No Growth in India's Tractor Market in FY27 as Rain Deficit Hits Demand
यूपी की 9 चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू, 47 लाख किसानों को मिलेगा फायदा
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!