मध्य प्रदेश में सोयाबीन, गेहूं और दालों जैसी नकदी फसलों की पैदावार बढ़ने के साथ ट्रैक्टरों की मांग भी बढ़ी है। किसान ऐसे ट्रैक्टर पसंद करते हैं जो उच्च टॉर्क, भरोसेमंद हाइड्रोलिक्स, मजबूत पीटीओ विकल्प और लंबे समय तक संचालन के लिए ईंधन दक्षता देते हों।
ऐसे में आयशर के ट्रैक्टर किसानों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प हैं। कंपनी अलग-अलग हॉर्स पावर (HP) सेगमेंट में टिकाऊ ट्रैक्टर उपलब्ध कराती है। इससे किसान अपने खेत के आकार, फसल और कृषि कार्यों के अनुसार उपयुक्त मॉडल चुन सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं मध्य प्रदेश के छोटे और मध्यम किसानों के लिए 5 उपयोगी आयशर ट्रैक्टर मॉडल्स,उनके मुख्य फीचर्स और कीमत के बारे में।
मध्य प्रदेश में खरीफ सीजन (जून से सितंबर) के दौरान धान, मक्का और गन्ने की खेती के लिए ट्रैक्टरों की मांग चरम पर रहती है। वहीं, अक्टूबर से दिसंबर के बीच रबी की बुवाई के समय गेहूं, जौ, सरसों, मटर और चना जैसी फसलों के लिए ट्रैक्टरों की जरूरत बढ़ती है। यहां के खेतों का आकार और मिट्टी की स्थिति अलग-अलग होने के कारण किसान अपनी जरूरत के हिसाब से ट्रैक्टर चुनते हैं।
आयशर 368, 485, 380 प्राइमा G3, 551 प्राइमा G3 और 557 प्राइमा G3 जैसे मॉडल किसानों के बीच लोकप्रिय हैं। इन ट्रैक्टरों में मजबूत इंजन, अच्छी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और आसान रखरखाव जैसी खूबियां मिलती हैं। साथ ही प्रदेशभर में आयशर के सर्विस नेटवर्क व डीलरशिप से किसानों को ट्रैक्टर खरीदने और सर्विस में सुविधा मिलती है।
आयशर 368 करीब 38 एचपी श्रेणी का एक टिकाऊ ट्रैक्टर है, जो छोटे खेतों और हल्के कृषि कार्यों के लिए उपयोगी है। इसे कल्टीवेटर, हल, रोटावेटर, सीड ड्रिल, स्प्रेयर और ट्रॉली जैसे उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुख्य खासियतें:
इसमें हाइड्रोमैटिक हाइड्रोलिक्स, साइड-शिफ्ट गियरबॉक्स और ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं। खेतों में एकरूपता बनाए रखने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
आयशर 485 करीब 45 HP श्रेणी का एक बहुउपयोगी ट्रैक्टर है, जिसका इस्तेमाल खेती के साथ ढुलाई और दूसरे कमर्शियल कामों में भी किया जा सकता है। यह अच्छी पावर और ईंधन बचत के साथ रोटावेटर, थ्रेशर, कल्टीवेटर, भारी ट्रॉली उपकरणों के लिए उपयोगी विकल्प है। अगर आपके पास मध्यम आकार का खेत है और आपको जुताई, बुवाई और उपज ढुलाई के लिए ट्रॉली में इस्तेमाल करना है, तो इस पर विचार किया जा सकता है।
मुख्य खासियतें:
मध्यम HP वाला यह ट्रैक्टर सोयाबीन की लंबी खेती के लिए संतुलित पावर, मजबूत लिफ्ट और भरोसेमंद PTO क्षमता देता है।
आयशर 380 प्राइमा G3 करीब 40 HP सेगमेंट का एक बहुउद्देशीय ट्रैक्टर मॉडल सोयाबीन, गेहूं और चना जैसी फसलों में खेत तैयार करने से लेकर अन्य कृषि कार्यों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। रोटावेटर और सीड ड्रिल के कॉम्बिनेशन के लिए बेहतरीन, इसमें निरंतर PTO कार्यों के लिए डुअल क्लच और मजबूत ट्रांसमिशन मिलता है।
मुख्य खासियतें:
40 HP सेगमेंट का यह ट्रैक्टर सीड ड्रिल, रोटावेटर, ट्रॉली जैसे कई कार्यों के लिए एक ऑलराउंडर विकल्प हो सकता है।
आयशर 551 प्राइमा G3 49 HP का दमदार ट्रैक्टर है, जिसमें हाई टॉर्क - फ्यूल सेवर (HT-FS) लिक्विड कूल्ड इंजन और अच्छी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता मिलती है। इसे मध्य प्रदेश में सोयाबीन, गेहूं, चना और कपास जैसी प्रमुख फसलों की मध्यम और बड़े खेती एक बहुउपयोगी विकल्प है। साथ ही इसे ढुलाई जैसे कई कामों के लिए भी एक उपयोगी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुख्य खासियतें:
पावर रेंज: 49 HP
इसकी अच्छी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और मल्टी-स्पीड PTO इसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, हल और स्प्रेयर बूम जैसे भारी कृषि यंत्रों के लिए एक बेहतर विकल्प बनाती है।
आयशर 557 प्राइमा G3 50 HP रेंज का एक बहुउपयोगी विकल्प है, खासकर उन किसानों के लिए जिन्हें खेती के साथ भारी जुताई, बड़े कृषि यंत्र और ट्रॉली से ढुलाई जैसे काम भी करने होते हैं। बड़े भूभागों और भारी मिट्टी के लिए अतिरिक्त शक्ति देता है।
मुख्य खासियतें:
50 HP क्षमता के कारण मध्य प्रदेश में इसका इस्तेमाल खेत की तैयारी, जुताई, कल्टीवेटर, रोटावेटर, हैरो, मल्चर, सुपर सीडर और लोडेड ट्रॉली जैसे कामों में किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश में सोयाबीन और चना जैसी फसलों के लिए खेत की जुताई, बुवाई और अन्य कामों में ट्रैक्टर का सही चुनाव जरूरी है। छोटे खेत और हल्के कामों के लिए 35-40 HP रेंज, जबकि मध्यम से बड़े खेत और भारी उपकरणों के लिए 45-55 HP कैटेगरी अधिक उपयोगी हो सकती है।
नोट: खरीदने से पहले खेत का आकार, मुख्य फसल, मिट्टी, इस्तेमाल होने वाले कृषि उपकरण और बजट का ध्यान रखें। नजदीकी अधिकृत आयशर डीलर से सटीक ऑन-रोड कीमत और उपलब्ध लोन ऑफर की जानकारी लें। यदि आप आयशर के किफायती 4WD ट्रैक्टरों की ऑन-रोड कीमत और EMI जानना चाहते हैं, तो यहां क्लिक करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Power Tiller Brands in India 2026: Compare Models, HP and Price.
खेतों की जुताई के लिए 6 बेहतरीन ट्रैक्टर: जानें HP और फीचर्स
अक्टूबर में कम पानी में बोएं ये 5 फसलें, जानें MSP और बुवाई का सही समय
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!