भारत में लोकप्रिय 6 करतार ट्रैक्टर मॉडल, स्पेसिफिकेशन व कीमत

भारत में लोकप्रिय 6 करतार ट्रैक्टर मॉडल, स्पेसिफिकेशन व कीमत
शेयर पोस्ट

करतार ट्रैक्टर मॉडल : टिकाऊ डिज़ाइन, विश्वसनीय इंजन, जो बदल दे आपकी खेती की दक्षता!

करतार ट्रैक्टर्स : आज हर किसान की इच्छा है कि उसे कम कीमत पर एक भरोसेमंद ट्रैक्टर मिले, जो न केवल दमदार इंजन से लैस हो, बल्कि ईंधन की बचत के साथ बेहतर कार्यदक्षता भी प्रदान करें। इस चाहत को करतार ट्रैक्टर्स बखूबी पूरा करता है, जो कि मूल रूप से भारतीय कंपनी है। यह भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत ट्रैक्टर रेंज उपलब्ध कराती है। इस लेख में हम भारत में 2025 के लिए उपलब्ध करतार ट्रैक्टर्स के उन सभी मॉडल्स के बारे में बात करेंगे, जो अपने इंजन पावर, मजबूत डिजाइन और किफयती परिचालन लागत के चलते हर छोटे-बड़े किसानों के मध्य लोकप्रिय विकल्प बनते जा रहे हैं। आइए सभी करतार ट्रैक्टर मॉडल, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानें। 

करतार ट्रैक्टर्स : भारत में उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैक्टरों के निर्माण के लिए विश्वास का प्रतीक (Kartar Tractors : A symbol of trust for manufacturing high quality tractors in India)

करतार ट्रैक्टर्स, पंजाब (भारत) स्थिति एक अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है, जो भारत में उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैक्टरों के निर्माण के लिए वर्षों से विश्वास का प्रतीक बनी हुई है। करतार ट्रैक्टर्स विभिन्न प्रकार के ट्रैक्टरों का निर्माण करती है, जिनकी हॉर्स पावर (HP) रेंज 40 HP से 90 HP तक है। ये ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में उपलब्ध हैं। करतार ट्रैक्टर में Kirloskar कंपनी के इंजन का इस्तेमाल होता है, जो अपनी विश्वसनीयता, कम ईंधन खपत और कम रखरखाव लागत के लिए जाने जाते हैं। करतार ट्रैक्टर्स को विशेष रूप से भारतीय कृषि की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये मजबूत और टिकाऊ होने के साथ-साथ जुताई, बुवाई, ढुलाई जैसे सभी कामों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। 

किसानों के लिए किफायती विकल्प – करतार ट्रैक्टर (Affordable option for farmers – Kartar Tractor)

करतार के कुछ लोकप्रिय मॉडलों में Kartar 4036, Kartar 4536, Kartar 5036 और Kartar 5936 शामिल हैं, जो ₹5.43 लाख से ₹10.48 लाख तक के बीच की कीमत पर पूरे भारत में उपलब्ध है। करतार ट्रैक्टर्स की किफायती कीमत इन्हें छोटे और बड़े दोनों किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बनाती है। आज यह ब्रांड भारतीय कृषि उद्योग में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। कंपनी का ध्यान गुणवत्ता और विश्वसनीयता पर है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलता है। चाहे आप सब्ज़ियां उगा रहे हों या बड़े खेतों में काम कर रहे हों, आपकी ज़रूरतों के हिसाब से करतार ट्रैक्टर्स उपलब्ध हैं। एडवांस फीचर्स और विश्वसनीय प्रदर्शन के साथ ये ट्रैक्टर किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और कठिन कामों को आसानी से पूरा करने में मदद करते हैं।

भारत में उपलब्ध करतार ट्रैक्टरों की सूची : (List of Kartar Tractors available in India)

भारत में उपलब्ध करतार ट्रैक्टर मॉडल नीचे दिए गए है, जो अपनी शक्ति, प्रदर्शन और उपयोगी तकनीकी सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। 

किर्लोस्कर 3R 810 डीजल इंजन से लैस करतार 4036 ट्रैक्टर (Kartar 4036 Tractor Equipped with Kirloskar 3R 810 Diesel Engine)

करतार 4036 ट्रैक्टर भारत में किसानों के लिए एक भरोसेमंद और बहुउपयोगी कृषि मशीन साबित हो रहा है। यह करतार ट्रैक्टर्स लिमिटेड का प्रमुख मॉडल है, जिसमें किर्लोस्कर 3R 810 डीजल इंजन लगा है। यह 2200 आरपीएम पर 40 एचपी (हॉर्सपावर) की जबरदस्त उत्पादकता प्रदान करता है। 150 Nm की मैक्स टार्क के साथ, यह करतार ट्रैक्टर विभिन्न प्रकार के कृषि अनुप्रयोगों, जैसे जुताई, जुताई और कटाई के लिए उपयुक्त है।

तकनीकी विशेषताएं : (technical features)

विशेषताएं करतार 4036
इंजन 3R 810 किर्लोस्कर
प्रकार 3 सिलेंडर, वाटर कूल्ड, डीआई
इंजन क्षमता 2430 cc
रेटेड RPM 2200
एयर क्लीनर ड्राई टाइप
गियर बॉक्स प्रकार Partial Constant Mesh
PTO 540 : 6 स्प्लाइन
गति (किमी/घंटा) आगे 2.52 - 31.97
हाइड्रोलिक प्रकार ADDC
लिफ्ट क्षमता 1800 किग्रा
DC वाल्व सिंगल ऑक्स वाल्व / डबल ऑक्स वाल्व (वैकल्पिक)
स्टीयरिंग मैकेनिकल / संतुलित प्रकार पावर स्टीयरिंग

करतार 4536 ट्रैक्टर, 45 एचपी में ईंधन कुशल और टिकाऊ (Kartar 4536 Tractor, Fuel Efficient and Durable in 45 HP)

करतार 4536, 45 HP (हॉर्सपावर) में एक ईंधन कुशल और टिकाऊ ट्रैक्टर है, जो शक्तिशाली 3 सिलेंडर किर्लोस्कर 3R 1040 इंजन से लैस है। यह 3120 सीसी के इंजन डिस्प्लेसेंट के साथ, 2000 रेटेड RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर दो वेरिएंट – Kartar 4536 और 4536+ में उपलब्ध है। इसमें हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1800 kg और 540 RPM PTO दिया गया है, जो इसे कल्टीवेटर, हल, रोटावेटर और हार्वेस्टर जैसे श्रेणी उपकरणों को आसानी से चलाने में सक्षम बनाता है। साथ ही, इसमें तीन-बिंदु लिंकेज प्रणाली है, जो कृषि उपकरणों को आसानी से जोड़ने और हटाने की सुविधा देती है। वहीं, Kartar 4536+ tractor वेरिएंट में संतुलित पावर स्टीयरिंग, हेवी-ड्यूटी एडजस्टेबल एक्सल और बैटरी कट-ऑफ स्विच जैसी अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं। Kartar 4536 tractor 45 HP की कीमत लगभग ₹6.39 लाख से ₹7.05 लाख (एक्स-शोरूम)* तक है। यह मूल्य किसानों के बजट में फिट बैठता है और इसे आसान लोन व EMI विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है।

करतार ग्लोबट्रैक 5036, दमदार और किफायती विकल्प (Kartar Globetrack 5036, a powerful and affordable option)

करतार ग्लोबट्रैक 5036 किसानों के लिए एक दमदार और किफायती ट्रैक्टर है। यह 50 HP इंजन रेंज में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिससे किसान अपनी ज़रूरत के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं। इसमें Balanced Power Steering हैं, जिसे किसानों की मौजूदा ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। इस ट्रैक्टर में 8F + 8R गियरबॉक्स है, जो स्मूद ड्राइविंग और बेहतर कंट्रोल प्रदान करता है। साथ ही, इसमें 540 और 540E : 6 SPLINE PTO और 1400 kg की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। यही वजह है कि करतार 5036 ट्रैक्टर रोटावेटर, हल, कल्टीवेटर और स्ट्रॉ रीपर जैसे विभिन्न कृषि उपकरणों को आसानी से चला सकता है। भारत में करतार ग्लोबट्रैक 5036 50 एचपी ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत लगभग ₹7.61 लाख से ₹7.94 लाख (एक्स-शोरूम)* है। यह कीमत किसानों के बजट में फिट बैठती है और इसे आसान लोन व EMI विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है।

Kartar 5136 Tractor : 2WD और 4WD दोनों में उपलब्ध (Kartar 5136 Tractor : Available in both 2WD and 4WD)

करतार 5136 अपनी श्रेणी में अत्यधिक शक्तिशाली और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिस करतार ट्रैक्टर्स द्वारा उन्नत कृषि ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर किसानों की हर छोटी-बड़ी जरूरत पूरा करता है। अपने शक्तिशाली 3-सिलेंडर और 3120 सीसी इंजन के साथ यह ट्रैक्टर 50 एचपी की अधिकतम पावर पर पर्याप्त टॉर्क और 2200 आरपीएम देता है। इस ट्रैक्टर से भारी से भारी उपकरणों को आसानी से उठाया और खींचा जा सकता है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स वाले 10-स्पीड गियरबॉक्स, डुअल-क्लच, पावर स्टीयरिंग और 55 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। इसके विशेष फीचर्स में 1800 किलो तक की लिफ्टि कैपेसिटी, ड्राई एयर फिल्टर, तेल में डूबे ब्रेक और तेज फॉरवर्ड/रिवर्स स्पीड शामिल हैं। करतार 5136, 2WD और 4WD दोनों वेरियंट में उपलब्ध है। ईंधन दक्षता, एडवांस्ड सुरक्षा फीचर्स और कुशल प्रदर्शन के कारण यह करतार मॉडल खेती के साथ-साथ व्यावसायिक कामों के लिए भी किसानों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

करतार ग्लोबट्रैक 5936, शक्तिशाली और विश्वसनीय ट्रैक्टर (Kartar Globetrac 5936, Powerful and Reliable Tractor)

करतार ग्लोबट्रैक 5936, करतार ट्रैक्टर्स द्वारा निर्मित एक शक्तिशाली और विश्वसनीय ट्रैक्टर है, जिसे खासकर बड़े और मध्यम किसानों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 4160 सीसी, 4-सिलेंडर किर्लोस्कर डीजल इंजन है, जो आधुनिक बॉश ईंधन इंजेक्शन प्रणाली से लैस है। इससे ट्रैक्टर की पावर व ईंधन दक्षता बढ़ जाती है। इस ट्रैक्टर में 12F + 12R सिंक्रोमेश गियरबॉक्स और सिंक्रोमेश शटल शिफ्ट की सुविधा है, जो संचालन को सुगम बनाता है। 2200 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता वाला इसका तीन-बिंदु हाइड्रॉलिक सिस्टम विभिन्न कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त है। डिज़ाइन में यह आकर्षक लाल रंग और मजबूत बॉडी के साथ आता है तथा सुरक्षा के लिए रोलओवर प्रोटेक्शन सिस्टम और बैटरी कट-ऑफ स्विच जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है। करतार ग्लोबट्रैक 5936 ट्रैक्टर ₹10.15 लाख से ₹10.48 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर भारतीय किसानों के लिए उपलब्ध है। इसे आसान EMI विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है।

करतार ग्लोबट्रैक 7836 (Kartar Globetrack 7836)

करतार ग्लोबट्रैक 7836 एक हाई परफॉर्मेंस अत्याधुनिक ट्रैक्टर है, जिसे खासतौर से बड़े स्तर की कृषि गतिविधियों के लिए बनाया गया है। यह ट्रैक्टर किर्लोस्कर के सीआरडीआई 74.5 HP इंजन से लैस है, जिसमें प्रति सिलेंडर चार वाल्व, रोलर टैपेट और केंद्रीय प्रत्यक्ष इंजेक्शन जैसी उन्नत तकनीकें हैं, जो पावर उत्पादन और ईंधन दक्षता को कहीं अधिक बढ़ा देती हैं। इसके 48-स्पीड कैरारो ट्रांसमिशन—24 फॉरवर्ड और 24 रिवर्स की स्पीड विकल्पों के साथ हर प्रकार के खेत और विविध कार्यों के लिए बेहतरीन नियंत्रण और स्थिरता प्रदान करते हैं। 

इसके MITA हाइड्रोलिक सिस्टम में बाहरी सिलेंडरों के साथ 3200 किलोग्राम तक की जबरदस्त लिफ्टिंग क्षमता है, जिससे भारी कृषि उपकरणों के साथ कार्य काफी सुगम बन जाता है। एडजस्टेबल स्टीयरिंग, डुअल-क्लच और हाइड्रोलिक लैच एडजस्टर (HLA) जैसी सुविधाएं संचालन को आसान और उत्पादक बनाती हैं। ऑपरेटर की सुरक्षा के लिए इसमें रोलओवर प्रोटेक्शन सिस्टम (ROPS) और बैटरी कट-ऑफ स्विच शामिल हैं। इन सभी एडवांस्ड फीचर्स के साथ, करतार ग्लोबट्रैक 7836 ट्रैक्टर बड़े किसानों के लिए आधुनिक कृषि में दक्षता, गुणवत्ता और सुरक्षा का सर्वोत्तम समाधान प्रस्तुत करता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3443 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3065 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2432 cc 55 HP

For Price Click Here