टॉप 6 कृषि यंत्र योजना : इन 6 राज्यों में कृषि यंत्रों पर मिलेगी 70% तक की सब्सिडी
कृषि यांत्रीकरण योजना : इन 6 राज्यों में कृषि यंत्रों पर मिल रहा बंपर अनुदान, अभी करें आवेदन
भारत की आधी आबादी कृषि क्षेत्रों में काम करती है। भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहां कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में तकनीक को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि किसान नई तकनीक और अत्याधुनिक यंत्रों की सहायता से खेती के कार्यों को आसानी से पूरा कर सकें और फसल कटाई एवं अन्य कृषि कार्यों के लिए कृषि यंत्रों का उपयोग कर सकें। चूंकि कृषि क्षेत्र में श्रमिकों की संख्या लगातार घट रही है, इसलिए जरूरी है कि किसानों को उचित कृषि यंत्र, कम कीमत पर प्रदान किए जाएं ताकि किसान आसानी से खेती में यंत्रों को उपयोग में ला सकें और अपना मुनाफा बढ़ा सकें। यही वजह है कई राज्य सरकारें अपने क्षेत्र के किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर भारी सब्सिडी भी प्रदान कर रही है। खेती में कम आय और लगातार बढ़ती मजदूरी की वजह से बहुत सारे किसान घाटे में आ गए, यही वजह है कि आज के इस आधुनिक दौर में किसान कम से कम श्रम का उपयोग करते हुए कृषि यंत्रों से खेती कर रहे हैं और अपना मुनाफा बढ़ा रहे हैं।
ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट में हम टॉप 6 कृषि यंत्र अनुदान योजना, किन-किन राज्यों के किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र मिलेंगे, किन किसानों लाभ मिलेगा, पात्रता शर्तें, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
किन किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों पर अनुदान
देश में किसानों को कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। अलग अलग राज्य सरकारें अपने क्षेत्र के किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देती है। बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में सरकार के माध्यम से किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए सहायता प्रदान की जाती है।
टॉप 6 योजना : किन-किन राज्यों के किसानों को मिलेगी कृषि यंत्र सब्सिडी
लगभग सभी राज्य अपने क्षेत्र के किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देती है। लेकिन इस पोस्ट में छत्तीसगढ़ कृषि यंत्र अनुदान योजना, तमिलनाडू कृषि यंत्र अनुदान योजना, उत्तरप्रदेश कृषि यंत्र अनुदान योजना और मध्यप्रदेश कृषि यंत्र अनुदान योजना, गुजरात कृषि यंत्र अनुदान योजना, असम कृषि यंत्र अनुदान योजना के बारे में जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात और असम के किसान इस योजना में आवेदन कर पाएंगे।
छत्तीसगढ़ कृषि यंत्र अनुदान योजना
छत्तीसगढ़ के किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई, ताकि छत्तीसगढ़ के किसान इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा उठा सकें। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग एवं जनजाति वर्ग के लिए कृषि यंत्रों पर विशेष अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ सरकार ने सामान्य जाति वर्ग के किसानों को कृषि यंत्रों पर 60% अनुदान देने का फैसला किया है।
- अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला कृषकों को इस योजना के तहत 70% अनुदान दिया जाएगा।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार, इस योजना के तहत कृषि यंत्रों की खरीद पर बैंक लोन भी उपलब्ध करवाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in पर विजिट करें।
तमिलनाडु कृषि यंत्र अनुदान योजना
तमिलनाडु के किसानों के लिए भी सरकार ने राज्य के किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देने का फैसला किया है। तमिलनाडु राज्य सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर 40% से 60 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। सरकार कई कृषि यंत्रों जैसे पावर टिलर, सीड ड्रिल, जीरो टिल, सीड फर्टिलाइजर जैसे कृषि उपकरणों पर अनुदान दे रही है। सामान्य वर्ग के किसानों को कृषि यंत्रों पर 40% अनुदान दिया जाएगा। जबकि एससी और एसटी वर्ग के किसानों को इस योजना के तहत 60% तक अनुदान दिया जाएगा। योजना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए तमिलनाडु कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.tnagrisnet.tn.gov.in/ पर विजिट करें।
उत्तरप्रदेश कृषि यंत्र अनुदान योजना
उत्तरप्रदेश सरकार ने किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत यूपी सरकार किसानों को 30% और अधिकतम 50,000 रुपए का अनुदान ट्रैक्टर की खरीद पर दे रही है। योजना की ज्यादा और विस्तृत जानकारी के लिए उत्तरप्रदेश कृषि विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट http://upagriculture.com/ पर विजिट करें।
महाराष्ट्र फार्म मशीनीकरण योजना
महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को तकनीक से लैस बनाने और कृषि कार्यों में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र फार्म मशीनीकरण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र के किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 50% का अनुदान दिया जाएगा। योजना के बारे में ज्यादा और विस्तृत जानकारी के लिए महाराष्ट्र कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://krishi.maharashtra.gov.in/ पर विजिट करें।
गुजरात कृषि यंत्र अनुदान योजना
गुजरात के किसानों को फार्म मशीन के उपयोग में बढ़ावा देने के लिए सरकार कृषि यंत्रों पर अनुदान दे रही है। गुजरात कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानों को 25% अनुदान दिया जा रहा है। वहीं अगर अन्य वर्ग जैसे ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के किसान कृषि यंत्रों की खरीद करते हैं तो उन्हें उनकी खरीद पर 35% का अनुदान दिया जाएगा। योजना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए गुजरात कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://agri.gujarat.gov.in/index.htm पर विजिट करें।
असम कृषि यंत्र अनुदान योजना / सीएम समग्र ग्राम उन्नयन योजना
असम के किसानों को फार्मटेक से लैस करने के लिए मुख्यमंत्री समग्र ग्राम उन्नयन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत ट्रैक्टर की खरीद पर किसानों को 70% तक की छूट प्रदान की जाएगी। योजना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए असम कृषि विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट https://diragri.assam.gov.in/ पर विजिट करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
इसे भी पढ़ें
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल