पीएम सूर्य घर योजना : एक करोड़ परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली
पीएम सूर्य घर : एक करोड़ घरों को मिलेगी मुफ्त बिजली, जानें कैसे करें अप्लाई
PM Surya Ghar Scheme : लोकसभा में बीते दिनों केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2024 के लिए अंतरिक बजट पेश किया गया। इस बजट में मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए कई विशेष योजना लॉन्च करने की घोषणाएं वित्त मंत्री द्वारा की गईं। इसमें रूफटॉप सोलर एनर्जी योजना (Rooftop Solar Energy Scheme) की घोषणा भी शामिल है, जिसमें कहा गया था कि आने वाले वक्त में सरकार 1 करोड़ घरों को छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने में सक्षम बनाएगी, जिससे हर महीनें परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली का मिलेगी। इस बीच बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर (एक्स) पर अपने आधिकारिक हैंडल से ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लोकार्पण (launch) को लेकर जानकारी साझा की। आईए जानते हैं कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लिए अप्लाई कैसे करें का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस क्या है।
युवाओं से पीएम - सूर्य घर को मजबूत करने का किया आग्रह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोशल मीडिया साइट, एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट में नागरिकों से सौर ऊर्जा (Solar Energy) और सतत प्रगति (Continuous Progress) को बढ़ावा देने का आग्रह किया। मैं एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं से पीएम - सूर्य घर को मजबूत करने का आग्रह करता हूं।
क्या है पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली स्कीम?
पीएम मोदी ने यह भी पोस्ट किया कि सतत विकास और लोगों के कल्याण हेतु, हम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar: Free Electricity Scheme) लॉन्च कर रहे हैं। 75,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है। इस योजना से लोगों के लिए अधिक आय, कम बिजली बिल और रोजगार अवसर सृजन होगा।
उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सरकार एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही इस योजना का उद्देश्य देश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और मध्यम वर्ग के परिवारों के बिजली बिल खर्च को कम करना है
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली स्कीम के तहत छत पर सौर पैनलों के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं, आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पहला स्टेप :
- सोलर पैनल के लिए आप पीसम सूर्य घर: स्कीम के आधिकारिक पोर्टल में रजिस्टर करें
- इके पश्चात अपना राज्य चुनें
- अपने बिजली वितरण (इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन) कंपनी का चयन करें
- अपना बिजली उपभोक्ता (इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर) नंबर दर्ज करें
- मोबाइल नंबर दर्ज करें
- ईमेल दर्ज करें
पोर्टल के निर्देशों का पालन करें, दूसरा स्टेप
- पोर्टल के निर्देशानुसार दूसरे स्टेप में उपभोक्ता संख्या और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करें
- फॉर्म के अनुसार रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन (अप्लाई) करें
- तीसरे स्टेप में डिस्कॉम से अनुमति (अप्रूवल) की करें प्रतीक्षा करें
- एक बार जब आपको अनुमति मिल जाए, तो अपने डिस्कॉम के साथ किसी भी पंजीकृत विक्रेता से उपकरण स्थापित करवाएं
- चौथे स्टेप में एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर, प्लांट का विवरण (डिटेल्स) जमा करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करें
- पांचवे स्टेप में नेट मीटर की स्थापना और डिस्कॉम द्वारा निरीक्षण के बाद, वे पोर्टल से कमीशनिंग प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) तैयार करेंगे
- छठे स्टेप में एक बार जब आपको कमीशनिंग रिपोर्ट मिल जाएगी।
- पोर्टल के माध्यम से बैंक खाते का विवरण और एक रद्द चेक जमा करें
- इसके बाद आपको 30 दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में आपकी सब्सिडी प्राप्त हो जाएगी।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
इसे भी पढ़ें
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल