PM किसान सम्मान निधि: किसानों को मिली 20वीं किस्त की राशि

पोस्ट -02 अगस्त 2025 शेयर पोस्ट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त हुई जारी

करोड़ों किसानों का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत देश भर के 10 करोड़ से ज़्यादा किसानों के बैंक खातों में 21,000 करोड़ रुपए सीधे हस्तांतरिक किए गए हैं। वर्ष 2019 में शुरू हुई यह योजना लगातार जारी है। अब तक इस योजना के तहत किसानों के खातों में कुल 3.75 लाख करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर वाराणसी में लगभग 2,200 करोड़ रुपए की विकास कार्यों की शुरुआत और उद्घाटन भी किया।

PM Kisan किस्त नहीं आई तो क्या करें (What to do if PM Kisan installment has not arrived)

यदि किसी किसान के खाते में पैसा नहीं आया तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते है या पास के CSC सेंटर भी जा सकते हैं। ट्रैक्टर गुरु आपको इस महत्वपूर्ण अपडेट की पूरी जानकारी दे रहा है।

अभी अपनी किस्त का स्टेटस चेक करें (Check your installment status now)

आप अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले PM-KISAN वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • 'Farmers Corner' में 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
  • आपकी किस्त का स्टेटस आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अगर स्टेटस में e-KYC, Land Seeding और Aadhaar-Bank Seeding का विकल्प ‘Yes’ में शो हो रहा है तो समझिए आपके खाते में पैसा आ चुका है।

सभी किसानों के खाते में एक साथ पैसा नहीं आएगा। किसी का पैसा आज आ सकता है और किसी का अगले दिन।

पीएम किसान योजना : उत्तर प्रदेश में 2.5 करोड़ किसानों को 20वीं किस्त का लाभ (PM Kisan Yojana: 2.5 crore farmers in Uttar Pradesh get benefit of 20th installment)

अकेले उत्तर प्रदेश में लगभग 2.5 करोड़ किसानों को 20वीं किस्त का लाभ मिला है। इन्हें इस योजना के तहत 90,000 करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के किसानों को इस किस्त के तहत लगभग 900 करोड़ रुपए मिले हैं। पीएम मोदी ने बताया कि इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि धनराशि बिना किसी लीकेज या कमीशन के सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुँचती है, जिससे गरीबों के हक का पैसा उन तक पूरा-पूरा पहुंचता है। 

कब आएगी पीएम क‍िसान सम्‍मान की 21वीं क‍िस्‍त (When will the 21st installment of PM Kisan Samman come)

योजना की 20वीं क‍िस्‍त खातों में ट्रांसफर हो गई है। पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त नवंबर में आ सकती है। अभी तक इसकी काेई आध‍िकार‍िक सूचना नहीं है। अभी तक यह क‍िस्‍त दो बार अगस्‍त में, दो बार अक्‍टूबर और 2 बार नवंबर में आई है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`