कर्ज माफी योजना : सरकार ने 86 लाख किसानों का कर्ज किया माफ, यहां देखे नई सूची

पोस्ट -16 नवम्बर 2022 शेयर पोस्ट

यूपी किसान कर्जमाफी योजना, लाभार्थी नई सूची ऑनलाइन पोर्टल पर कर सकते है चेक

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार प्रदेश के किसानों के हित में काम कर रही है। योगी सरकार ने जब से प्रदेश की सत्ता संभाली से तब से किसान हित में कई महत्वकांक्षी और कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। प्रदेश के छोट एवं सीमांत किसानों को हर तरह से लाभ देने का प्रयास इन योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है। प्रदेश की योगी सरकार ने इसे उद्देश्य से राज्य में छोटे और सीमांत किसानों को कर्ज से मुक्त करने के लिए राज्य में किसान कर्ज राहत योजना जिसे किसान ऋण मोचन के नाम से भी जाना जाता है, को लान्च किया गया था। यह एक महत्वकांक्षी योजना है इस योजना का उद्देश्य राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को उनके द्वारा लिए गए कर्ज से मुक्त करना है। ताकि किसान अपने पुराने कर्ज से मुक्त हो सकें और फिर से खेती-बाड़ी के लिए नया कर्ज बैंकों से ले सकें। बता दें कि डिफाल्टर किसानों को बैंक दुबारा ऋण नहीं देता है। इस योजना से उत्तर प्रदेश के लघु और सीमांत श्रेणी के करीब 86 लाख  किसानों को लाभ होगा। यूपी के लघु और सीमांत श्रेणी के अधिकांश किसानों को कर्जमाफी योजना का लाभ मिल चुका है। राज्य में आरक्षित वर्ग के किसानों की ऋण माफी हो चुकी हैं। सरकार द्वारा इस योजना की लाभार्थी नई सूची योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड की जा चुकी है। वे सभी किसान जो इस योजना के तहत शामिल हुए हैं, वे यूपी किसान ऋण मोचन योजना सूची ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। ट्रैक्टरगुरु के इस लेख में यूपी किसान ऋण मोचन योजना की नई लिस्ट की जानकारी दी जा रही है। 

यूपी में करीब 86 लाख किसानों को मिला ऋण मोचन योजना का लाभ

उत्तर प्रदेश में छोटे सीमांत किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो ऋण लेकर कृषि करते हैं। ऐसे किसान बैकों से लिया ऋण नहीं किसी कारणवश नहीं चुका पाते है। जिसकी वजह से ऐसे किसानों की आर्थिक स्थिति काफी बदहाल हो जाती हैं। और बैंक ऐसे डिफाल्टर किसानों को दुबारा ऋण नहीं देता है। जिस कारण इन किसानों की खेती भी खत्म हो जाती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए यूपी की योगी सरकार ने ऐसे किसानों को कर्ज से मुक्त करने के लिए साल 2017 में यूपी किसान कर्ज काफी योजना को चालू किया था। प्रदेश सरकार ने योजना के तहत राज्य में लगभग 86 लाख किसानों को अपने द्वारा लिए गए कृषि कर्ज से मुक्त कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निदेशक कृषि व सांख्यिकीय विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार की इस योजना का लाभ तय लक्ष्य के अनुसार अधिकांश किसानों को लाभ मिल चुका है। योजना में अब तक करीब 86 लाख किसानों को ऋण माफ किया जा चुका है। जिसमें सबसे ज्यादा आरक्षित वर्ग के किसानों की ऋणमाफी हो चुकी है।  

यूपी सरकार ने 31 मार्च, 2016 से पहले किसानों द्वारा लिए गए ऋण को किया माफ

सुत्रों के अनुसार निदेशक कृषि व सांख्यिकीय अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कर्ज मोचन योजना में सरकार द्वारा अधिकांश किसानों को कर्ज माफी का लाभ दिया जा चुका है। सरकार द्वारा इसकी लाभार्थी सूची योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड़ भी की जा चुकी है। इस योजना में राज्य के ऐसे सीमांत और लघु सीमांत की श्रेणी के उन किसानों का ऋण सरकार द्वारा माफ किया गया जिन किसानों ने 31 मार्च, 2016 से पहले कृषि ऋण लिया था। ऐसे अधिकांश किसानों को कर्जमाफी योजना का लाभ मिल चुका है। यानि प्रदेश सरकार ने उनका कर्ज माफ कर दिया गया है, अब ऐसे किसानों को कर्ज की रकम बैंक को चुकाने की जरूरत नहीं है उनका कर्ज माफ हो चुका है। राज्य सरकार ने ऐसे किसानों का इस योजना के तहत 1 लाख रूपये तक का कृषि ऋण माफ किया है। 

योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं कर्ज माफी स्थिति 

उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना के तहत जिन पात्र किसानों ने कर्ज माफी के लिए आवेदन किया था। ऐसे सभी पात्र किसानों का कर्ज सरकार द्वारा माफ किया जा चुका हैं। जिन किसानों ने ऋण माफी के लिए आवेदन किया था। वे ऋण मोचन योजना की लाभार्थी नई सूची में कर्ज माफी स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके लिए किसान को यूपी किसान ऋण मोचन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में प्रदेश सरकार ने 200 करोड़ रूपए के बजट से राज्य में करीब 19 जिलों के किसानों की ऋणमाफी की है। इसके साथ राज्य में लगभग तय लक्ष्य की पूर्ति की जा चुकी है। 

यूपी किसान ऋण मोचन योजना के दिशा/निर्दश

  • उत्तर प्रदेश में ऐसे छोटे एवं सीमांत किसानों कर्ज माफी के लिए योगी सरकार ने  राज्य में यूपी किसान ऋण मोचन योजना को लागू किया गया। 

  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के छोटे और सीमांत किसानों का सरकार द्वारा एक लाख रूपये तक का कृषि ऋण माफ किया जायेगा। 

  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत लगभग 86 लाख किसानों को अपने द्वारा लिए गए कृषि ऋण से मुक्त कराने का लक्ष्य तय किया गया था।

  • इस योजना के तहत राज्य के छोटे एवं सीमांत किसानों का कृषि ऋण माफ किया जायेगा। 

  • राज्य के इच्छुक किसान जो इस योजना के तहत अपना कृषि ऋण माफ करवाना चाहते है तो वह योजना की ऑफिसियल वेसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • इस योजना में केवल वही किसान आवेदन कर सकते है, जो इस योजना के पात्र है। और आवेदक यूपी राज्य का नागरिक हो, बैंक खाता होना चाहिए।

  • इस योजना में केवल ऐसे किसानों को लाभ मिलेंगा जिन्होंने जिला के सहकारी बैंक से कृषि ऋण लिया है। 

  • इस योजना केवल वही किसान ऋण माफी के लिए आवेदन कर सकता है जिसके पास 2 हेक्टेयर से कम और 5 एकड़ से अधिक खेती की जमीन नहीं हो। ऐसे किसान इस योजना में कर्ज माफ के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूपी किसान ऋण मोचन योजना में जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

  • आधार कार्ड

  • भूमि संबंधित दस्तावेज 

  • निवास प्रमाण पत्र

  • पहचान पत्र

  • बैंक अकाउंट पासबुक

  • आधार कार्ड और बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर 

  • पासपोर्ट साइज फोटो

यूपी किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी नई सूची में कैसें देखे नाम  

लाभार्थी किसान जिसने इस योजना में आवेदन किया है वह इस लिस्ट में अपना नाम निम्न प्रक्रिया के माध्यम से देख सकते हैं।

  • नाम देखने के लिए सबसे पहले किसान ऋण मोचन योजना की ऑफिसल वेबसाइट पर जाना होगा। 

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

  • इस होम पेज पर आपको कर्ज राहत नाम का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।

  • इस पेज पर कुछ जानकारी जैसे किसान क्रेडिट कार्ड विवरण, बैंक जिला, शाखा, मोबाईल नंबर आदि दर्ज करना होगा।

  • इसे पश्चात कैप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके सबमिट करा दे।

  • सबमिट होने के साथ ही आपके सामने कर्ज राहत योजना की लिस्ट की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह जॉन डीरे ट्रैक्टर  व कुबोटा ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`