डेयरी लोन : डेयरी फार्मिंग पर सरकार दे रही 90 प्रतिशत की सब्सिडी, यहाँ करें आवेदन
किसानों को दूध कारोबार शुरू करने पर मिलेगा 10 लाख रुपए का लोन, जानें आवेदन प्रक्रिया
डेयरी लोन : पशुपालन क्षेत्र में पशुपालकों की आत्मनिर्भरता बढ़ाने एवं रोजगार सृजन के लिए सरकार डेयरी फार्मिंग को प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए नाबार्ड द्वारा पशुओं की डेयरी खोलने पर किसानों को अनुदान सहित बैंक लोन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी बीच केंद्र सरकार द्वारा “पशुपालन अवसंरचना विकास निधि” योजना का संचालन किया जा रहा है। इसमें आवधिक प्रोजेक्ट्स के लिए 90 प्रतिशत अनुदान और 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी किसानों को प्रदान की जा रही है। योजना के तहत किसानों को डेयरी फार्मिंग प्रोजेक्ट के लिए उपलब्ध कराए जा रहे इस लोन पर ब्याज दर 2 प्रतिशत है। योजना के अंतर्गत ऋण राशि 50 हजार रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक हो सकती है। सरकार की तरफ से यह ऋण 1.5 प्रतिशत की प्रोसेसिंग शुल्क के साथ अधिकतम पांच सालों की अवधि के लिए प्रदान किया जाता है। ऐसे में किसान डेयरी फार्मिंग पर 90 प्रतिशत सब्सिडी और 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपए तक के लोन का लाभ प्राप्त करने के लिए 31 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
“पशुपालन अवसंरचना विकास निधि” योजना का उद्देश्य
“पशुपालन अवसंरचना विकास निधि” योजना का उद्देश्य किसानों को डेयरी फार्मिंग शुरू करने में आर्थिक मदद करना है। इससे उत्पादों के विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा योजना के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार है :
- दूध एव मांस प्रसंस्करण क्षमता और उत्पाद विविधीकरण को बढ़ाने में मदद करके असंगठित ग्रामीण दूध और मांस उत्पादकों को संगठित दूध और मांस बाजार तक अधिक से अधिक पहुंच प्रदान करना
- उत्पादक के लिए बढ़ी हुई कीमत उपलब्ध कराना
- घरेलू उपभोक्ता के लिए गुणवत्तापूर्ण दूध और मांस उत्पाद उपलब्ध कराना
- उद्यमिता विकसित करना और रोजगार सृजित करना
- निर्यात को बढ़ावा देना और दूध तथा मांस के क्षेत्र में निर्यात के योगदान को बढ़ाना
- किफायती मूल्य पर संतुलित राशन प्रदान करने के लिए गोवंश, भैंस, भेड़, बकरी, सुअर एवं कुक्कुट को गुणवत्ता केंद्रित पशु चारा उपलब्ध कराना।
योजना के तहत इन उद्यमियों को दिया जाता है लोन
पशुपालन अवसंरचना विकास निधि (एएचआईडीएफ) के तहत डेयरी प्रसंस्करण, मांस प्रसंस्करण और पशु चारा संयंत्र मूल्य संवर्धन अवसंरचना की स्थापना हेतु व्यक्तिगत उद्यमियों, निजी कंपनियों, एमएसएमई, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओे) को 90 प्रतिशत तक वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत ऋण पर 3 प्रतिशत तक की ब्याज सब्सिडी उपलब्ध है, जिससे उद्यमी किसान / उद्यमियों को यह लोन किफायती दर से पड़ता है।
ऋण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि
इस योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है। अगर डेयरी फार्मिंग लोन 2024 के तहत दूध कारोबार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन करने के लिए अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड की सत्यापित प्रतियों के साथ अपने नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन कर सकते हैं। संबंधित बैंक से आवेदन प्रपत्र लेकर उसमें मांगी गए सभी विवरण को सही से दर्ज कर परियोजना के तहत निर्धारित दस्तावेज जैसे प्रोजेक्ट प्रस्ताव, अवधारणा, मूल्यांकन, संपादन, निगरानी, समीक्षा, विस्तार, पूर्णता तथा समापन (क्लोजर) प्रस्तुत करना होगा।
योजना की विशेषता
डेयरी फार्मिंग लोन योजना उद्यमियों, संगठनों, संघों और समितियों को अद्भुत विकास के अवसर प्रदान करती है। सब्सिडी और सस्ते ब्याज से डेयरी किसानों / उद्यमियों की वित्तीय समृद्धि में मदददार साबित होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर योजना के लिए पूर्ण दिशा-निर्देश प्राप्त करें। योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ दिन ही शेष है, इसलिए सरकार द्वारा दिए जा रहे इस मौका अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लाभ उठाए।
डेयरी फार्मिंग योजना नाबार्ड के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- इसके लिए लाभार्थी उद्यमियों, संघों, समितियों और एफपीओ को सबसे पहले नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नाबार्ड का होप पेज खुलेगा।
- इस होम पेज पर आपको “इन्फो सेंटर” के विकल्प का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नाबार्ड योजना ऑनलाइन आवेदन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर डेयरी फार्मिंग योजना ऑनलाइन आवेदन पीडीएफ आप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने संबंधित योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इसमें मांगी गई सभी विवरण दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को संबंधित नाबार्ड विभाग में जमा कर दें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
इसे भी पढ़ें
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल