कृषि यंत्र सब्सिडी : मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन पर किसानों को मिलेगी 1 लाख रुपए तक की सब्सिडी
खेती के लिए आधे दाम पर मिलेगी मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन जाने, योजना की पूरी जानकारी
राजस्थान में मल्टीक्राप थ्रेशर सब्सिडी ऑफर : देश में रबी सीजन फसलों में गेहूं कटाई का काम किसानों द्वारा किया जा रहा हैं। देश के कई राज्यों में किसानों ने खेतों की तैयारी के साथ जायद फसलों की बुवाई शुरू कर दी है। लेकिन पिछले दिनों मौसम में अचानक बदलाव से बारिश व ओलावृष्टि के कारण गेहूं कटाई में देरी हो रही है। गेहूं कटाई में हो रही देरी के कारण फसलों में भारी नुकसान की आशंका बनी हुई। कटाई और गहाई का कार्य जल्दी खत्म करने लिए किसान कृषि यंत्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बीच राजस्थान सरकार अपने किसानों को कटाई एवं गहाई के यंत्रों की कीमतों का बोझ कम करने के लिए नई योजना चला रही है, जिसमें किसानों को कई प्रकार के यंत्रों पर भारी सब्सिडी भी दे रही हैं। इसमें मल्टीक्राप थ्रेशर मशीन भी शामिल है। गेहूं फसलों की गहाई में इसकी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए किसानों को सरकार 1 लाख रुपये तक की भारी सब्सिडी दे रही है। अगर आप भी मल्टीक्राप थ्रेशर पर भारी सब्सिडी का लाभ लेने चाहते हैं, तो सरकार की इस नई योजना में आवेदन कर सकते हैं। ट्रैक्टरगुरू की इस पोस्ट में आपको आवेदन संबंधित और सब्सिडी के विवरण की पूरी जानकारी दी जा रही है।
मल्टीक्राप थ्रेशर पर सब्सिडी की गणना
आधुनिक खेती में कृषि यंत्रों के बढ़ते हुए इस्तेमाल और किसानों की आमदनी बढाने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत मल्टीक्राप थ्रेशर पर सब्सिडी दी जा रही है। यहां आपको बता दें कि इन दिनों राजस्थान में गेहूं फसलों की कटाई-गहाई का काम चल तेजी से चला रहा है, जिसे देखते हुए सरकार किसानों को मल्टी क्रॉप थ्रेशर पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। किसान चाहें तो अपनी योग्यता के अनुसार राजकिसान पोर्टल पर मल्टीक्राप थ्रेशर पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि की गणना कर सकते हैं।
मल्टीक्राप थ्रेशर पर सब्सिडी की राशि
कृषि विभाग द्वारा मल्टीक्राप थ्रेशर की खरीदी पर किसानों को वर्ग के हिसाब से 40 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसमें कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत 20 बी.एच.पी से लेकर 35 बी.एच.पी क्षमता से अधिक के मल्टीक्राप थ्रेशर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु एवं सीमांत किसान तथा महिला किसानों को 30,000 रुपए से लेकर अधिकतम 1 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा, सामान्य श्रेणी के अन्य किसानों को मल्टीक्रॉप थ्रेशर पर 25000 रुपए से लेकर अधिकतम 80,000 रुपए तक सब्सिडी दी जाएगी।
बाजार में मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन
मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन गहाई की एक बेहतरीन मशीन हैं। इसका उपयोग से फसलों की गहाई कर अनाज के दाने को साफ कर अलग किया जाता है। आधुनिक खेती में किसान इसके प्रयोग से कम समय में अधिक काम कर फसलों से बेहतर उत्पादन कर पा रहे हैं। साथ ही इससे अधिक आय भी प्राप्त कर रहे हैं। आज कल बाजारों में विभिन्न कंपनियां के अलग-अलग तरह की मल्टीक्रॉप थ्रेशर उपलब्ध है, जिनकी कीमत 50000 रुपए से शुरू होती है। विभिन्न कंपनियां भारतीय मानक संस्थान यंत्र के तय मानक के अनुसार मल्टीक्राप थ्रेशर का निर्माण करती है। आज बाजार में भारतीय मानक संस्थान द्वारा मान्यता प्राप्त अलग-अलग तरह के भिन्न-भिन्न क्षमता एवं शक्ति के मल्टीक्रॉप थ्रेशर उपलब्ध है। राजकिसान पोर्टल पर निर्धारित पंजीकृत डीलर से ही भिन्न-भिन्न क्षमता तथा शक्ति के अनुसार मल्टीक्राप थ्रेशरों का चुनाव कर खरीद सकते हैं और सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। बता दें कि मल्टीक्राप थ्रेशर से एक साथ कई काम कर सकते हैं।
मल्टीक्रॉप थ्रेसर सब्सिडी पर लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज
मल्टीक्रॉप थ्रेसर मशीन पर सब्सिडी लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड या जनाधार कार्ड, जमाबंदी की नकल (छह माह से अधिक पुरानी नही हो), जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी के आवेदको के लिए), ट्रैक्टर की वैध आर.सी., पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता विवरण हेतु बैंक पासबुक की कॉपी, आधार और बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर और मूल निवास प्रमाण-पत्र आदि निर्धारित दस्तावेजों की आवश्यकता आवेदन के दौरान होगी।
मल्टीक्रॉप थ्रेसर सब्सिडी पर लेने के लिए यहां करें आवेदन
राजस्थान कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र योजना के तहत मल्टीक्रॉप थ्रेसर मशीन के सहित विभिन्न मशीनों पर किसानों को सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए विभाग ने राजकिशान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं। अगर कोई भी किसान भाई तय योग्यता के अनुसार नजदीकी ई-मित्र केंद्र या सीएससी सेंटर पर जाकर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके अलावा, अपने जिला के किसान विज्ञान केंद्र या जिला कृषि विभाग के कार्यलय में जाकर जिला कृषि अधिकारी से संपर्क भी कर सकते हैं।
मल्टीक्रॉप थ्रेसर पर सब्सिडी के लिए निर्धारित शर्ते
- मल्टीक्रॉप थ्रेसर पर सब्सिडी के लिए केवल वही किसान आवेदन कर सकते है, जिनके पास स्वयं के नाम से कृषि योग्य भूमि है।
- अविभाजित परिवार की स्थिति में राजस्व रिकॉर्ड में आवेदक किसान का नाम होना जरूरी है।
- ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन आवेदक किसान के नाम पर होना अनिवार्य हैं।
- राजकिसान पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का रैण्डमाईजेशन उपरान्त ऑनलाइन वरीयता क्रम के आधार पर निस्तारण कर आवेदक किसान को सब्सिडी का लाभ दिया जायेगा।
- जिले के कृषि पर्यवेक्षक या सहायक कृषि अधिकारी द्वारा मल्टीक्रॉप थ्रेसर का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान किसान को मल्टीक्रॉप थ्रेसर का बिल भी प्रस्तुत करना होगा।
- सब कुछ ठीक पाये जाने पर सब्सिडी राशि सीधा आवेदक किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
इसे भी पढ़ें
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
एक एकड़ में गेंदे की खेती से ₹80 हजार तक कमाई, जानें लागत और मुनाफा
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल