डेयरी फार्मिंग: किसानो को डेयरी खोलने पर मिलेगी 33 प्रतिसत की सब्सिडी, मिलेगा लाभ
सरकार दे रही डेयरी खोलने पर सब्सिडी और प्रशिक्षण
पंजाब में किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए डेयरी विकास विभाग पंजाब डेयरी फार्मिंग योजना (dairy farming scheme) को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत राज्य के युवाओं को डेयरी फार्मिंग इकाई स्थापित करने लिए सब्सिडी और प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
डेयरी ट्रेनिंग कोर्स : प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा 3500 रुपए का वजीफा
Punjab Dairy Farming : पंजाब के किसानों व पशुपालकों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने एवं राज्य में दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के किसानों, पशुपालकों व युवाओं को डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण देने के लिए डेयरी ट्रेनिंग कोर्स का बैच शुरू किया गया है। इसमें डेयरी ट्रेनिंग सेंटर बीजा और डेयरी ट्रेनिंग सेंटर चतमाली में डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थी युवाओं को 3500 रुपए का वजीफा (छात्रवृत्ति) एवं डेयरी फार्मिंग खोलने पर 33 प्रतिशत तक सब्सिडी सुविधा भी डेयरी विकास विभाग पंजाब (Dairy Development Department Punjab) की ओर से प्रदान की जा रही है। ऐसे में किसान व पशुपालक इस बैच में प्रशिक्षण लेकर डेयरी फार्मिंग इकाई स्थापित कर सकते हैं और अपनी आय में बढ़ोतरी कर आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। आईये जानें कि डेयरी प्रशिक्षण लेने के लिए क्या पात्रता है और किन दस्तावेजों की जरूरत प्रशिक्षणार्थिंयों को पड़ेगी।
प्रशिक्षण देने के लिए 14 अगस्त से शुरू होगा दूसरा बैच
डेयरी विकास विभाग के उप निदेशक दलबीर कुमार ने बताया कि विभाग किसानों को डेयरी फार्मिंग की ट्रेनिंग देने के लिए 14 अगस्त, 2023 से डेयरी प्रशिक्षण कोर्स का दूसरा बैच आरंभ करने जा रहा है। इस प्रशिक्षण बैच को डेयरी विकास विभाग द्वारा दो सप्ताह के लिए संचालित किया जा रहा है। इसके तहत डेयरी ट्रेनिंग सेंटर बीजा और चतमाली में अनुसूचित जाति के प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। दलबीर कुमार ने बताया कि यह डेयरी प्रशिक्षण पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के शिक्षार्थी युवाओं को दी जाएगी।
शिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा 3500 रुपए का वजीफा
किसानों की आय बढ़ाने एवं उन्हें आजीविका के नए साधन उपलब्ध करने के लिए डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देने की योजना है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के शिक्षार्थियों को योजना के तहत प्रशिक्षण और 3500 रुपए का वजीफा यानी छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि प्रशिक्षुओं के बैच की काउंसलिंग 7 अगस्त यानी से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स फतेहगढ़ साहिब में शुरू हो चुकी है।
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता
डिप्टी डायरेक्टर दलबीर कुमार ने बताया कि डेयरी ट्रेनिंग सेंटर बीजा और डेयरी ट्रेनिंग सेंटर चतमाली में डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण का दूसरा बैच शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग कार्स में भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार कम से कम 5वीं पास हो। वहीं, प्रशिक्षण में भाग लेने वाला उम्मीदवार अनुसूचित जाति वर्ग से ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए। उसकी आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उम्मीदवार के पास 5 दुधारू पशु होना अनिवार्य है। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ट्रेनिंग कर सकते हैं।
डेयरी इकाई खोलने पर लाभार्थियों को दी जाएगी सब्सिडी
डिप्टी डयरेक्टर ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले लाभार्थियों को डेयरी विकास विभाग द्वारा दुधारू पशुओं की खरीद, उनके रखरखाव, आहार, नस्ल सुधार और उचित विपणन की नवीनतम तकनीकों के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा विभाग द्वारा सामान्य वर्ग के लाभार्थी युवाओं को 2 से 5 और 20 पशुओं की डेयरी खोलने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी तथा अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 2 से 20 पशुओं की इकाई बनाने पर विभाग की ओर से 33 प्रतिशत तक सब्सिडी की सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि अगर इच्छुक उम्मीदवार इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो वह इसके लिए दूरभाष नंबर 01763-233334 अथवा मोबाइल 81461-00543 पर संपर्क कर सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
इसे भी पढ़ें
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल